Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News Today: नर्सिंग होम सील! फूल सिंह लोधी सहित 27 पर मुकदमा, ब्राह्मण समाज में अब भी गुस्सा

Fatehpur News Today: नर्सिंग होम सील! फूल सिंह लोधी सहित 27 पर मुकदमा, ब्राह्मण समाज में अब भी गुस्सा
फतेहपुर में ब्राह्मणों पर टिप्पणी करने पर फूल सिंह लोधी सहित 27 पर मुकदमा: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) फतेहपुर (Fatehpur) में वायरल वीडियो के जरिए ‘ब्राह्मणवादी आतंकवादी’ जैसे विवादित नारों से उपजा विवाद थमता नहीं दिख रहा है. फूल सिंह लोधी, ममतेश पटेल सहित 27 के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने और नर्सिंग होम सील किए जाने के बाद भी ब्राह्मण समाज में जबरदस्त आक्रोश है. गिरफ्तारी न होने से लोग भड़के हुए हैं.

Fatehpur News Today: यूपी के फतेहपुर में 30 जुलाई को हुए एक प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले में जातीय तनाव गहराता जा रहा है. 'ब्राह्मणवादी आतंकवादी' जैसे नारे लगाने वालों में फूल सिंह लोधी और ममतेश पटेल के नाम सामने आए हैं. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और फूल सिंह लोधी के नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है. बावजूद इसके ब्राह्मण समाज का गुस्सा थम नहीं रहा.

‘ब्राह्मणवादी आतंकवादी’ नारे से भड़का फतेहपुर, वीडियो ने मचाया बवाल

बीते 30 जुलाई को शहर में हुए एक प्रदर्शन का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ प्रदर्शनकारी ‘ब्राह्मणवादी आतंकवादी’ जैसे नारे लगाते नजर आए. बताया गया कि यह प्रदर्शन स्कूल पेयरिंग योजना के विरोध में था.

लेकिन नारेबाजी ने इसे जातीय रंग दे दिया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि यह नारे उस बैनर के सामने लगाए गए जिस पर ‘भारतीय विद्यार्थी मोर्चा’ और ‘राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा’ लिखा था. वायरल वीडियो के बाद फतेहपुर में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हड़कंप मच गया है.

ब्राह्मण समाज और वकीलों का उग्र प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में गरजी आवाज़ें

वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग और वकील कलेक्ट्रेट पहुंचे. उन्होंने इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. फूल सिंह लोधी पर न केवल आपत्तिजनक नारों में शामिल होने का आरोप है.

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

बल्कि उस पर लोधीगंज में एक अवैध नर्सिंग होम संचालित करने का भी आरोप लगाया गया. कलेक्ट्रेट के बाहर जमकर नारेबाजी हुई और प्रशासन को जल्द कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया. पटेल नगर में भी इसी मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया.

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

राजनीतिक दबाव के चलते नहीं दर्ज हो रहा था मुकदमा 

भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, विधायक कृष्णा पासवान और वरिष्ठ नेता धनंजय द्विवेदी ने इस मुद्दे पर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की. इसके बाद धनंजय द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने नामजद फूल सिंह लोधी, ममतेश पटेल सहित 27 लोगों के खिलाफ धार्मिक और जातीय विद्वेष फैलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया.

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

प्रशासन का दावा है कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी हालत में कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी. जानकारों की माने तो फूल सिंह लोधी को एक राजनीतिक दल का संरक्षण प्राप्त है जिसके चलते मुकदमा दर्ज करने में पुलिस हीलाहवाली करती रही.

स्वास्थ्य विभाग ने सील किया अवैध नर्सिंग होम

मुकदमा दर्ज होने से पहले स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आया और फूल सिंह लोधी द्वारा संचालित लोधीगंज स्थित नर्सिंग होम की जांच की. प्रारंभिक रिपोर्ट में अस्पताल को अवैध रूप से संचालित पाया गया, जिसके बाद उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया, लेकिन साथ ही गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई. उनका कहना है कि अगर यह कार्रवाई दबाव में की गई है, तो इसका कोई मतलब नहीं जब तक दोषियों को जेल न भेजा जाए.

गिरफ्तारी न होने से आक्रोश बरकरार, प्रशासन पर भेदभाव के आरोप

फूल सिंह लोधी और ममतेश पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने और नर्सिंग होम सील होने के बावजूद अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इससे ब्राह्मण समाज में नाराजगी और बढ़ गई है.

समाज के लोगों का आरोप है कि प्रशासन भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहा है और आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है. इस मामले को लेकर जिले का माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है. प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मुद्दा लगातार तूल पकड़ रहा है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us