Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bijnor News Today: घर से बारात निकलने से ठीक पहले दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत ! परिजनों में मचा कोहराम, हाथों में मेहंदी सजाए दुल्हन करती रह गयी इंतज़ार

दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत, image credit original source

Bijnor News In Hindi

यूपी (Up) के बिजनौर (Bijnor) के एक घर मे अचानक खुशियां मातम में बदल गई दरअसल यहां पर एक 22 साल के लड़के की बारात जाने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी थी मृतक मंदिर में पूजा करने जा रहा था कि तभी उसे दिल का दौरा पड़ (Heart Attack) गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत (Death) हो गई. ऐसे में जिस घर में दुल्हन की डोली आनी थी उसी घर में अब अर्थी की तैयारियां हो रही है.

22 साल के दूल्हे की हार्टअटैक से मौत

यह दुखद घटना उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के बिजनौर (Bijnor) जिले के अफजलगढ़ क्षेत्र की है जहां पर 22 वर्षीय नीटू कुमार की जिस दिन बारात जानी थी उसी दिन उसकी मौत हो गई. दरअसल दूल्हा बना नीटू इस्लामिक कंट्री सऊदी अरब में रहकर काम करता था. जानकारी के मुताबिक पिछले महीने ही वह शादी करने के लिए भारत आया था. शादी को लेकर नीतू समेत घर के बाकी लोग भी काफी उत्साहित थे बारात ले जाने से पहले घर में होने वाले रस्मो रिवाज निभाये जा रहे थे.

इस दौरान वह परिजनों के साथ मंदिर भगवान के दर्शन करने जा रहा था कि तभी उसे अचानक हार्ट अटैक आ गया और वह जमीन पर गिर पड़ा जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. वहीं इस हादसे के बाद घर के बाकी लोगों में चीख पुकार मच गई इस घटना के बाद अपने दूल्हे का इंतजार कर रही दुल्हन को भी गहरा सदमा लगा है.

groom_dies_from_heart_attack_bijnor
हार्ट अटैक से मौत, image credit original source

हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन करती रही इंतज़ार

उधर दूसरी तरफ दुल्हन के परिजनों को भी बारातियों का इंतजार था जिसके चलते दुल्हन पक्ष की ओर से बारातियों के स्वागत के लिए तैयारी लगभग पूरी कर ली गई थी. दुल्हन अनीता भी अपने दूल्हे का इंतजार कर रही थी. दुल्हन पक्ष के लोगों जब दूल्हे की मौत की ख़बर मिली तो सभी के होश उड़ गए.

एक बार के लिए तो किसी को भी यह विश्वास नहीं हुआ कि दूल्हे की मौत हो गई है. अनीता की हांथ की मेंहदी ने अभी अपना रंग भी नहीं चढ़ाया था कि मौत की ख़बर ने सबको बेसुध कर दिया. हालांकि कुछ देर बाद ही दूल्हे की मौत की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई. बताया जा रहा है कि दुल्हन अनीता को नीटू की मौत का गहरा सदमा लगा है और वह कुछ बोलने की स्थित में नहीं है.

Read More: फतेहपुर में एसपी का सख्त एक्शन: जोनिहां चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, कारखास नेटवर्क पर भी गिरी गाज, 10 कांस्टेबल हटाए गए

दूल्हे की मौत से घर में मातम माँ ने खोया आपा

वह घर जहां पर डीजे की धुन पर सभी लोग नाच-गा रहे थे, inवह घर जहां पर महीने पहले से ही शादी की तैयारी चल रही थी वह घर जहां के लोग नई दुल्हन के स्वागत के लिए पलके बिछाए बैठे इंतजार कर रहे थे वह घर जहां पर एक मां, सास बनकर अपनी बहू की आरती उतारने के लिए थाली तैयार कर रही थी आज उसी घर में अर्थी की तैयारी हो रही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पकड़े गए अंतर्जनपदीय तस्कर ! ट्रेन में ऐसे छिपाकर लाते थे गांजा, मास्टरमाइंड शिवहरे फरार

यह घटना बेहद दुखद है बेटे की मौत के गम के चलते परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है बेटे की मौत का गम सबसे ज्यादा माँ को हुआ है, परिजनों का यह भी कहना है कि उनका बेटा पूरी तरह से स्वस्थ था बीते कई समय से वह सऊदी अरब में काम भी कर रहा था लेकिन इस तरह से उसकी मौत हो जाएगी यह किसी में भी नहीं सोचा था.

Read More: Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई

27 Apr 2024 By Vishal Shukla

Bijnor News Today: घर से बारात निकलने से ठीक पहले दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत ! परिजनों में मचा कोहराम, हाथों में मेहंदी सजाए दुल्हन करती रह गयी इंतज़ार

Bijnor News In Hindi

22 साल के दूल्हे की हार्टअटैक से मौत

यह दुखद घटना उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के बिजनौर (Bijnor) जिले के अफजलगढ़ क्षेत्र की है जहां पर 22 वर्षीय नीटू कुमार की जिस दिन बारात जानी थी उसी दिन उसकी मौत हो गई. दरअसल दूल्हा बना नीटू इस्लामिक कंट्री सऊदी अरब में रहकर काम करता था. जानकारी के मुताबिक पिछले महीने ही वह शादी करने के लिए भारत आया था. शादी को लेकर नीतू समेत घर के बाकी लोग भी काफी उत्साहित थे बारात ले जाने से पहले घर में होने वाले रस्मो रिवाज निभाये जा रहे थे.

इस दौरान वह परिजनों के साथ मंदिर भगवान के दर्शन करने जा रहा था कि तभी उसे अचानक हार्ट अटैक आ गया और वह जमीन पर गिर पड़ा जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. वहीं इस हादसे के बाद घर के बाकी लोगों में चीख पुकार मच गई इस घटना के बाद अपने दूल्हे का इंतजार कर रही दुल्हन को भी गहरा सदमा लगा है.

groom_dies_from_heart_attack_bijnor
हार्ट अटैक से मौत, image credit original source

हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन करती रही इंतज़ार

उधर दूसरी तरफ दुल्हन के परिजनों को भी बारातियों का इंतजार था जिसके चलते दुल्हन पक्ष की ओर से बारातियों के स्वागत के लिए तैयारी लगभग पूरी कर ली गई थी. दुल्हन अनीता भी अपने दूल्हे का इंतजार कर रही थी. दुल्हन पक्ष के लोगों जब दूल्हे की मौत की ख़बर मिली तो सभी के होश उड़ गए.

एक बार के लिए तो किसी को भी यह विश्वास नहीं हुआ कि दूल्हे की मौत हो गई है. अनीता की हांथ की मेंहदी ने अभी अपना रंग भी नहीं चढ़ाया था कि मौत की ख़बर ने सबको बेसुध कर दिया. हालांकि कुछ देर बाद ही दूल्हे की मौत की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई. बताया जा रहा है कि दुल्हन अनीता को नीटू की मौत का गहरा सदमा लगा है और वह कुछ बोलने की स्थित में नहीं है.

दूल्हे की मौत से घर में मातम माँ ने खोया आपा

वह घर जहां पर डीजे की धुन पर सभी लोग नाच-गा रहे थे, inवह घर जहां पर महीने पहले से ही शादी की तैयारी चल रही थी वह घर जहां के लोग नई दुल्हन के स्वागत के लिए पलके बिछाए बैठे इंतजार कर रहे थे वह घर जहां पर एक मां, सास बनकर अपनी बहू की आरती उतारने के लिए थाली तैयार कर रही थी आज उसी घर में अर्थी की तैयारी हो रही है.

यह घटना बेहद दुखद है बेटे की मौत के गम के चलते परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है बेटे की मौत का गम सबसे ज्यादा माँ को हुआ है, परिजनों का यह भी कहना है कि उनका बेटा पूरी तरह से स्वस्थ था बीते कई समय से वह सऊदी अरब में काम भी कर रहा था लेकिन इस तरह से उसकी मौत हो जाएगी यह किसी में भी नहीं सोचा था.

Latest News

UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 PCS अधिकारियों का तबादला...
Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत
Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन
Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी
12 जुलाई 2026 का राशिफल: इन राशियों को अचानक मिल सकती है खुशखबरी ! जानिए मेष से मीन तक का राशिफल
CJI सूर्यकांत को कथित अपशब्द, कोर्ट में उछाले कागज ! कौन हैं प्रबल प्रताप? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ हंगामा
Gold-Silver Price Today 10 July 2026: सोना-चांदी फिर हुए महंगे, खरीदारी से पहले जानिए आज का ताजा रेट

Follow Us