Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bijnor Crime In Hindi: सरेराह साले ने जीजा की गोली मार कर दी हत्या ! पहुँच गया थाने, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Bijnor Crime In Hindi: सरेराह साले ने जीजा की गोली मार कर दी हत्या ! पहुँच गया थाने, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप
बिजनौर में हत्या, image credit original source

Bijnor News In Hindi

यूपी (Up) के बिजनौर (Bijnor) में बदले की आग में जल रहे साले ने अपने जीजा (Brother In Law) की सरेराह गोली मार कर हत्या (Shot Dead) कर दी. यही नहीं बेखौफ आरोपी तमंचा हाथ में लहराते हुए थाने में पहुंच गया. जहां पर उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि मैं अपने जीजा की हत्या करके आया हूं फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत पर लेकर पूछताछ कर रही है.

सरेराह जीजा की गोली मारकर हत्या 

साले के द्वारा जीजा की हत्या करने का का मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बिजनौर जिले (Bijnor) के चांदपुर के मीरापुर गांव की है. जहाँ पर रहने वाले लवी कुमार की बहन बृजेश कुमार नाम के युवक से प्यार करती थी, यही नहीं उसने कई बार अपने परिजनों से बृजेश के साथ शादी करने की इच्छा भी जाहिर की थी लेकिन परिवार इसके लिए राजी नहीं हुआ.

क्योंकि बृजेश दलित समाज का था लेकिन प्यार में पागल इन दोनों ने घर वालों की मर्जी के खिलाफ 9 महीने पहले शादी कर ली और दोनों ने गांव छोड़कर कहीं और रहना भी शुरू कर दिया लेकिन कुछ महीनो बाद जब उन्हें लगा कि सब कुछ सामान्य हो गया है तो वह वापस अपने गांव लौट आए लेकिन अभी भी आरोपी भाई के मन में बदले की आग सुलग रही थी इसी के चलते उसने शुक्रवार की देर रात अपने जीजा से बदला लेने के उद्देश्य से सरेरहा उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और खुद ही तमंचा लेकर थाने पहुंच गया हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

shot_dead_brother_in_law_bijnor_news
बिजनौर में गोली मारकर हत्या, image credit original source

बहन द्वारा की गई लव मैरिज से था नाराज

आरोपी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात वह अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर चौराहे पर पहुंचा जहां पर पहले से ही उसका जीजा मौजूद था उसने तमंचे से गोली मारकर अपने जीजा की हत्या कर दी. यही नहीं आरोपी तमंचा हाथ में लहराते हुए थाने भी पहुंच गया जहां पर उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि मुझे हिरासत में ले लीजिए मैंने अपने जीजा का कत्ल किया है उसकी यह बात सुनकर एक बार के लिए तो पुलिस वाले भी हैरान रह गए वही जब पुलिस टीम घटनास्थल पर जांच करने पहुंची तो बृजेश जमीन पर पड़ा हुआ था जिसे घायल अवस्था में पास के सामुदायिक केंद्र लेकर जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

तहरीर मिलने पर की जाएगी कार्रवाई

वहीं घटना की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने बताया कि मीरपुर खादर गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई है जिसमें हत्यारोपी साले ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है हालांकि अभी इस मामले में किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है वही इस घटना के बाद मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि उसकी हत्या साले ने की है क्योंकि उसने उसकी बहन के साथ लव मैरिज की थी. इसके बाद दोनों गांव में ही रहते थे इसी बात से नाराज साले लवि कुमार ने अपने जीजा बृजेश की गोली मारकर हत्या कर दी है.

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

Latest News

Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
फतेहपुर के खजुहा स्थित ऐतिहासिक बावनी इमली की लोहे से बनी प्रतिकृति को व्यापारी नेता और ज्वेलरी क्राफ्टमैन बृजेश सोनी...
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

Follow Us