Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News: यूपी के फतेहपुर में शहर सूखा ! तराई इलाकों में बाढ़, किसानों का करोड़ों का नुकसान

UP News: यूपी के फतेहपुर में शहर सूखा ! तराई इलाकों में बाढ़, किसानों का करोड़ों का नुकसान
फतेहपुर के खागा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों से बता करते प्रशासनिक अधिकारी: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का फतेहपुर (Fatehpur) कम बारिश के चलते सूखे की मार झेल रहा है वहीं यमुना में आई बाढ़ ने तराई इलाकों में बसे किसानों को प्रभावित कर दिया.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में कम बारिश के चलते एक ओर धान की फसल सूख रही है वहीं यमुना (Yamuna) में आई बाढ़ से तराई इलाकों में किसानों की हजारों बीघे खेती जलमग्न हो गई है.

बताया जा रहा है कि तिलहन और बाजरा की खेती करने वाले किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. वहीं विजयीपुर क्षेत्र में बाढ़ का पानी भर जाने से लगभग पांच हजार की आबादी प्रभावित हुई है. जिला प्रशासन लगातार ऐसे क्षेत्रों का दौरा करते हुए लोगों को चेतावनी भी दे रहे हैं. 

यमुना का कछार हुआ जलमग्न, सूखे की मार झेल रहे किसान 

फतेहपुर (Fatehpur) में हर तरफ से किसान बर्बादी की ओर जाते दिखाई पड़ रहे हैं. एक ओर कम बारिश से धान की लहलहाती फसल पीली होती जा रही है वहीं यमुना का तराई इलाका बाढ़ की चपेट में है. बहुआ ब्लॉक के अंतर्गत कोर्रा कनक, ललौली, डडियार, ओनई, दतौली, ओती, उरौली, महना, दसौली, के तराई इलाकों में बोई फसल पूरी तरह डूब गई है.

जानकारी के मुताबिक किसानों ने तिल, बाजरा की फसल बोई थी जो लगभग कटने के कगार पर थी लेकिन जलस्तर बढ़ने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है. वहीं किशनपुर विजयीपुर क्षेत्र भी बाढ़ की चपेट में है.

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

बताया जा रहा है कि नरौली मजरे गढा गांव के मुख्य मार्ग में निर्माणाधीन पक्के पुल का निर्माण पूरा न होने से रास्ते में बाढ़ का पानी भर गया है जिससे नरौली बरगदहा डेरा की लगभग पांच हजार की आबादी प्रभावित हो गई है. बताया जा रहा है कि इस गांव के लिए कोई दूसरा संपर्क मार्ग नहीं है

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

घट रहा जल स्तर, किसानों का करोड़ों का नुकसान 

वहीं यमुना नदी का जल स्तर अब घटता हुआ दिखाई दे रहा है लेकिन किसानों का करोड़ों का नुकसान हो गया है. उरौली गांव के किसान अभय प्रताप सिंह कहते हैं कि तराई क्षेत्र में उनकी भी खेती है जो कि बाढ़ से प्रभावित हुई है पानी कम हो रहा है लेकिन किसान बर्बाद हो गया है.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

खागा क्षेत्र में भी एसडीएम तहसीलदार लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और कछार के नजदीक बसे लोगों को चेतावनी भी देते दिखाई पड़ रहे हैं.

Latest News

Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के घुरऊपुर गांव में देवर-भाभी के बीच हुआ विवाद खौफनाक घटना में बदल गया. आरोप...
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि

Follow Us