Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत सैकड़ों कांग्रेसी हाउस अरेस्ट, वाराणसी दौरे से पहले सियासत गरमाई

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश के अन्य कांग्रेसियों को हाउस अरेस्ट करती पुलिस: Image Credit Original Source

Lucknow News In Hindi

पीएम नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे से पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेताओं पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है. लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हाउस अरेस्ट कर दिया गया, वहीं फतेहपुर समेत कई जिलों में कांग्रेस नेताओं को नजरबंद किया गया है. कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है.

Uttar Pradesh: राजधानी लखनऊ में गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को उनके आलमबाग स्थित आवास पर ही पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया. अजय राय को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की योजना के चलते रोका गया. उधर, फतेहपुर समेत कई जिलों में भी कांग्रेस नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है.

लखनऊ में अजय राय को घर से बाहर निकलने से रोका गया

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को सुबह 11.30 बजे प्रदेश कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने का ऐलान किया था. लेकिन जैसे ही वह घर से बाहर निकलने की तैयारी कर रहे थे, पुलिस उनके आलमबाग स्थित आवास पहुंच गई और उन्हें घर पर ही रोक दिया. अजय राय ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई कांग्रेस के लोकतांत्रिक विरोध को दबाने की कोशिश है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह पुलिस अधिकारियों से बहस करते नजर आए.

सोशल मीडिया पर अजय राय का हमला

अजय राय ने एक्स पर लिखा, "पुलिस भेजकर हमें रोकना, कार्यकर्ताओं की आवाज दबाना — ये लड़ाई को रोक नहीं पाएगा, ये वोट चोरों को बचा नहीं पाएगा. कांग्रेस का हर बब्बर शेर कार्यकर्ता गली-गली, गांव-गांव से विरोध करेगा और आवाज देगा — 'मोदी, वोट चोरी बंद करो!'" अजय राय के इस बयान ने यूपी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में और आक्रोश भर दिया.

फतेहपुर में कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट

वाराणसी में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे फतेहपुर कांग्रेस नेताओं को भी पुलिस ने नजरबंद कर दिया. जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी और शहर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा समेत कई कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने घर पर ही रोक दिया. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे सिर्फ शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने वाराणसी जा रहे थे, लेकिन सरकार ने लोकतंत्र की आवाज दबाने का काम किया है.

Read More: UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM

कांग्रेस नेताओं का आरोप: लोकतंत्र पर हमला

फतेहपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है. वहीं शहर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा ने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए विपक्षी नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही है. उन्होंने कहा कि जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल कर देगी.

Read More: IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम

वाराणसी दौरे से पहले कांग्रेस पर सख्ती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बरती है. सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर लखनऊ से लेकर कई जिलों में कांग्रेस नेताओं को न सिर्फ हाउस अरेस्ट किया गया है, बल्कि उनके आवागमन पर भी नजर रखी जा रही है. कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं को घरों में नजरबंद करके लोकतांत्रिक अधिकार छीने जा रहे हैं.

Read More: Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन

11 Sep 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत सैकड़ों कांग्रेसी हाउस अरेस्ट, वाराणसी दौरे से पहले सियासत गरमाई

Lucknow News In Hindi

Uttar Pradesh: राजधानी लखनऊ में गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को उनके आलमबाग स्थित आवास पर ही पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया. अजय राय को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की योजना के चलते रोका गया. उधर, फतेहपुर समेत कई जिलों में भी कांग्रेस नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है.

लखनऊ में अजय राय को घर से बाहर निकलने से रोका गया

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को सुबह 11.30 बजे प्रदेश कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने का ऐलान किया था. लेकिन जैसे ही वह घर से बाहर निकलने की तैयारी कर रहे थे, पुलिस उनके आलमबाग स्थित आवास पहुंच गई और उन्हें घर पर ही रोक दिया. अजय राय ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई कांग्रेस के लोकतांत्रिक विरोध को दबाने की कोशिश है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह पुलिस अधिकारियों से बहस करते नजर आए.

सोशल मीडिया पर अजय राय का हमला

अजय राय ने एक्स पर लिखा, "पुलिस भेजकर हमें रोकना, कार्यकर्ताओं की आवाज दबाना — ये लड़ाई को रोक नहीं पाएगा, ये वोट चोरों को बचा नहीं पाएगा. कांग्रेस का हर बब्बर शेर कार्यकर्ता गली-गली, गांव-गांव से विरोध करेगा और आवाज देगा — 'मोदी, वोट चोरी बंद करो!'" अजय राय के इस बयान ने यूपी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में और आक्रोश भर दिया.

फतेहपुर में कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट

वाराणसी में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे फतेहपुर कांग्रेस नेताओं को भी पुलिस ने नजरबंद कर दिया. जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी और शहर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा समेत कई कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने घर पर ही रोक दिया. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे सिर्फ शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने वाराणसी जा रहे थे, लेकिन सरकार ने लोकतंत्र की आवाज दबाने का काम किया है.

कांग्रेस नेताओं का आरोप: लोकतंत्र पर हमला

फतेहपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है. वहीं शहर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा ने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए विपक्षी नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही है. उन्होंने कहा कि जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल कर देगी.

वाराणसी दौरे से पहले कांग्रेस पर सख्ती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बरती है. सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर लखनऊ से लेकर कई जिलों में कांग्रेस नेताओं को न सिर्फ हाउस अरेस्ट किया गया है, बल्कि उनके आवागमन पर भी नजर रखी जा रही है. कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं को घरों में नजरबंद करके लोकतांत्रिक अधिकार छीने जा रहे हैं.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक
फतेहपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन संगठन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग के वरिष्ठ...
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

Follow Us