Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: देवर के प्यार में अंधी हुई ममता ! चार बच्चों को छोड़कर फरार हुई महिला, मर्यादा को तोड़ती प्रेमकहानी

Fatehpur News: देवर के प्यार में अंधी हुई ममता ! चार बच्चों को छोड़कर फरार हुई महिला, मर्यादा को तोड़ती प्रेमकहानी
फतेहपुर में चार बच्चों की मां देवर के साथ फरार (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले में एक महिला अपने चार छोटे बच्चों को छोड़ चचेरे देवर संग फरार हो गई. घटना थरियांव थाना क्षेत्र की है. पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि चार बच्चों की मां अपने चचेरे देवर के साथ घर से फरार हो गई. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है और बच्चों की देखभाल को लेकर परिवार के लोग परेशान हैं. महिला के पति ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दोपहर में निकली महिला, शाम तक नहीं लौटी घर

पीड़ित पति ने बताया कि उसकी शादी को दस साल हो चुके हैं और उनके चार बच्चे हैं—सबसे बड़ा बेटा नौ साल का है, दूसरा पांच साल का, तीसरा तीन साल का और सबसे छोटी बेटी महज दो साल की है.

मंगलवार को वह काम से बाहर गया था, इसी दौरान दोपहर करीब तीन बजे उसकी पत्नी अपने चचेरे देवर के साथ घर छोड़कर चली गई. जब वह शाम को घर लौटा तो पत्नी गायब थी और चारों बच्चे घर में अकेले थे.

गांव में पहले से थी फुसफुसाहट, अब हुआ खुलासा

स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि महिला और उसका चचेरा देवर पिछले कुछ वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध भी थे. परिवार के भीतर इस बात को लेकर कई बार विवाद भी हो चुका था, लेकिन किसी को अंदाज़ा नहीं था कि दोनों इतना बड़ा कदम उठा लेंगे. गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

बच्चों की हालत देख भावुक हो रहे लोग

घटना के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित वे चार मासूम हैं, जो बिना मां के बेसहारा हो चुके हैं. घर के बाहर बैठे बच्चों की आंखों में सवाल हैं—"मम्मी कहां गईं?"—लेकिन जवाब किसी के पास नहीं. ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे बार-बार मां को पुकार रहे हैं, लेकिन उनकी पुकारें सन्नाटे में खो जाती हैं.

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

थरियांव पुलिस कर रही कार्रवाई, मोबाइल स्विच ऑफ

थरियांव थाना प्रभारी आलोक पांडेय ने बताया कि मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और दोनों की तलाश की जा रही है. महिला और उसका देवर फिलहाल मोबाइल फोन बंद किए हुए हैं, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है. हालांकि, पुलिस हर संभव तरीके से खोजबीन में जुटी है और दोनों को जल्द बरामद करने का भरोसा दे रही है.

Read More: Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us