Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Who Is IAS Nidhi Gupta Vats: कौन हैं फतेहपुर की नई डीएम निधि गुप्ता वत्स, पति भी हैं IPS अधिकारी, जानिए उनके बारे में

Who Is IAS Nidhi Gupta Vats: कौन हैं फतेहपुर की नई डीएम निधि गुप्ता वत्स, पति भी हैं IPS अधिकारी, जानिए उनके बारे में
फतेहपुर की नई डीएम बनी निधि गुप्ता वत्स, पति भी हैं IPS अधिकारी जानिए उनके बारे में: Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश सरकार के बड़े प्रशासनिक फेरबदल में IAS निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. UPSC 2014 में तीसरी रैंक हासिल करने वाली निधि का करियर शानदार रहा है. उनके पति IPS अनुराग वत्स भी सख्त छवि वाले अधिकारी हैं.

IAS Nidhi Gupta Vats: प्रदेश में बीती रात हुए बड़े तबादलों के बाद फतेहपुर के डीएम रवींद्र सिंह को मुख्यालय में विशेष सचिव ऊर्जा सहित यूपीनेडा और अन्य विभागों की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं अमरोहा की जिलाधिकारी रहीं IAS निधि गुप्ता वत्स अब फतेहपुर की जिम्मेदारी संभालेंगी. अपने सख्त फैसलों, जमीनी कार्यशैली और तेज प्रशासनिक पकड़ के लिए पहचानी जाने वाली निधि गुप्ता वत्स का करियर और निजी जीवन दोनों ही काफी चर्चा में हैं.

UPSC की टॉपर रहीं हैं फतेहपुर की नई डीएम

निधि गुप्ता वत्स 2015 बैच की IAS अधिकारी हैं जिन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2014 में देशभर में तीसरी रैंक हासिल की थी. यह सफलता उन्हें पांचवें प्रयास में मिली, इससे पहले वर्ष 2013 में वे भारतीय राजस्व सेवा में चयनित हो चुकी थीं. बार-बार प्रयास के बावजूद हार न मानना और लक्ष्य पर टिके रहना उनकी सबसे बड़ी ताकत रही. यही वजह है कि वे आज प्रशासनिक सेवा में एक मजबूत और भरोसेमंद अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं. IAS बनने के बाद उन्हें हरियाणा कैडर मिला था लेकिन शादी के बाद उन्हें यूपी कैडर मिल गया.

दिल्ली से MNIT जयपुर तक का शैक्षणिक सफर

13 अगस्त 1987 को जन्मीं निधि गुप्ता वत्स का पालन-पोषण दिल्ली में हुआ. उन्होंने विकासपुरी स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की. पढ़ाई में शुरू से ही अव्वल रहीं निधि ने 10वीं के बाद विज्ञान विषय चुना और फिजिक्स में खास रुचि दिखाई. इसके बाद उन्होंने मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT) जयपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में B.Tech की डिग्री हासिल की.

बताया जा रहा है कि B.Tech के बाद उन्होंने एक सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी भी की थी लेकिन यूपीएससी की पढ़ाई के लिए उन्होंने उसे छोड़ दिया. उनके पिता मोहनलाल गुप्ता ग्रामीण विकास मंत्रालय में निदेशक रहे हैं, जबकि उनकी मां प्रियंवदा गृहिणी हैं. उनके बड़े भाई भी किसी कम्पनी में कार्यरत हैं, परिवार का सहयोग उनकी सफलता की मजबूत नींव बना.

Read More: Fatehpur News: भ्रष्टाचार की परतें खोलने वाली 100 पेज की पत्रावली कलेक्ट्रेट से गायब ! मुख्यमंत्री योगी से शिकायत, सरकारी जमीनों पर बड़ा खेल

IAS बनने के बाद जिम्मेदारियों से भरा प्रशासनिक सफर

IAS बनने के बाद उन्होंने 2016 में LBSNAA मसूरी से ट्रेनिंग ली. इसके बाद 2016 से 2017 तक आगरा में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य किया. फिर लखनऊ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद में एडिशनल हाउसिंग कमिश्नर, हरदोई में CDO और एक्साइज विभाग में स्पेशल सेक्रेटरी जैसे अहम पदों पर अपनी सेवाएं दीं. 2022 में वे बरेली नगर निगम की म्युनिसिपल कमिश्नर बनीं और 2024 में अमरोहा की जिलाधिकारी नियुक्त हुईं. अब उन्हें फतेहपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है.

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

बरेली और अमरोहा में विकास कार्यों से बनाई अलग पहचान

बरेली नगर निगम की कमिश्नर रहते हुए उन्होंने 64 स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स को केवल 25 महीनों में पूरा कराकर प्रशासनिक क्षमता का मजबूत उदाहरण पेश किया. स्वच्छ सर्वेक्षण में बरेली की रैंकिंग 137 से 80 तक पहुंचाना भी उनकी बड़ी उपलब्धि रही.

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

वे खुद मैदान में उतरकर नालों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण करती थीं. अमरोहा में जिलाधिकारी रहते हुए उन्होंने सूख चुकी नदियों को पुनर्जीवित करने, तालाबों का सौंदर्यीकरण करने और ऐतिहासिक गंगा मेले का सफल आयोजन कराने में अहम भूमिका निभाई. महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी कई ठोस कदम उठाए गए.

IPS पति अनुराग वत्स, सख्ती और ईमानदारी की पहचान

निधि गुप्ता वत्स के पति अनुराग वत्स 2013 बैच के IPS अधिकारी हैं और अपनी सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं. गाजियाबाद के रहने वाले अनुराग वत्स ने भी इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में B.Tech किया है. लखनऊ में एसपी रहते हुए उन्होंने अपराधियों पर सख्ती दिखाई और चर्चाओं में रहे. बांग्लादेशी डकैत गिरोह के खिलाफ कार्रवाई और रसूखदारों पर भी कानून का शिकंजा कसने के कारण उनकी अलग पहचान बनी. वर्तमान में वे केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय में जॉइंट डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं.

फतेहपुर में क्या बदल सकती है प्रशासनिक तस्वीर

फतेहपुर जिले में निधि गुप्ता वत्स की तैनाती को एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है. उनके पिछले कार्यकालों को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि जिले में विकास कार्यों को गति मिलेगी. साथ ही नए एसपी अभिमन्यु मांगलिक के साथ मिलकर वो जमीनी स्तर पर बेहतर काम करेंगी. लेकिन ये आने वाला वक्त तय करेगा कि राजनीति दबाव को झेलते हुए निधि जिले की जनता के लिए कितना बेहतर काम कर पाएंगी.

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us