Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में 10 साल से अटका है भूमि आवंटन का मामला ! जिलाधिकारी से मिला व्यापार मंडल

Fatehpur News: फतेहपुर में 10 साल से अटका है भूमि आवंटन का मामला ! जिलाधिकारी से मिला व्यापार मंडल
फतेहपुर के डीएम रविंद्र सिंह से मुलाकात करते व्यापारी: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जिला उद्योग व्यापार मंडल को नगर पालिका परिषद ने 2014 में भूमि आवंटन का प्रस्ताव पारित किया था. इसके बावजूद मामला 2015 से शासन में लंबित है. सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे सहित कई व्यापारियों ने जिलाधिकारी रवींद्र सिंह से मुलाकात कर कार्यवाही की मांग की है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग एक बार फिर तेज हो गई है. जिला उद्योग व्यापार मंडल को आवंटित की जाने वाली भूमि का मामला करीब दस साल से शासन के पन्नों में धूल फांक रहा है. इसी को लेकर सोमवार को व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने जिलाधिकारी रवींद्र सिंह से मुलाकात की और लंबित प्रस्ताव को आगे बढ़ाने की मांग रखी.

2014 में नगर पालिका परिषद ने दिया था प्रस्ताव को हरी झंडी

फतेहपुर नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में 29 नवंबर 2014 को प्रस्ताव संख्या 36 सर्वसम्मति से पारित किया गया था. इसमें गाटा संख्या 3015 मि0, क्षेत्रफल 0.0810 हेक्टेयर भूमि को व्यापार मंडल के लिए आवंटित करने पर सहमति दी गई थी.

उद्देश्य था कि फतेहपुर दक्षिणी में कार्यालय भवन और विश्रामालय का निर्माण हो, जिससे जिले के व्यापारियों को सुविधा मिल सके. नगर पालिका परिषद ने अपने स्तर पर सहमति दे दी थी और बाद में इसे शासन की स्वीकृति हेतु भेजा गया.

2015 से शासन के स्तर पर फंसी है फाइल

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने भूमि आवंटन से जुड़ा पत्र जिलाधिकारी को सौंपा था. इसके बाद 4 जून 2015 को तत्कालीन जिलाधिकारी ने प्रमुख सचिव नगर विकास, लखनऊ को पत्रांक संख्या 775/179/ग्राम समाज/नपा (15-16) के तहत प्रस्ताव भेजा था. लेकिन लगभग एक दशक बीत जाने के बावजूद शासन स्तर से इस पर कोई निर्णय नहीं हो पाया है. इससे व्यापारियों में निराशा और नाराजगी दोनों बढ़ रही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेमी को बचाने के लिए महिला ने रचा षड्यंत्र ! बेटे के अपहरण का झूठा मुकदमा, कई राज्यों में भटकी पुलिस

जिलाधिकारी से व्यापारियों ने रखी अपनी बात

प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने जिलाधिकारी रवींद्र सिंह से कहा कि जिले के व्यापारियों की यह लंबे समय से मांग रही है और यदि प्रस्ताव का अनुमोदन हो जाता है तो इससे संगठन की गतिविधियां सशक्त होंगी.

Read More: Uttar Pradesh News: यूपी में 67 आईएएस अफसरों का प्रमोशन, नए साल में हो सकते हैं कई बड़े बदलाव

कार्यालय भवन बनने से व्यापारियों को बैठकों और सामूहिक कार्यक्रमों के लिए स्थायी स्थान मिलेगा. उन्होंने जिलाधिकारी से इस मामले को शासन स्तर पर गंभीरता से आगे बढ़ाने की अपील की.

Read More: Lucknow News: कंबलों में लिपटी संवेदनाएं ! जननायक सुजीत पाण्डेय की स्मृति में मानवता का संगम, खिले लोगों के चेहरे

प्रतिनिधिमंडल भी रहा मौजूद

जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल भी साथ मौजूद रहा. इसमें जिला उपाध्यक्ष संजय मोदनवाल, जिला वितरक संघ अध्यक्ष प्रकाश सिंह, जिला संगठन मंत्री राज कुमार मिश्रा, जिला महामंत्री धीरेन्द्र सिंह, नगर महामंत्री मुन्ना सिंह और युवा जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह शामिल रहे. सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी से कहा कि यह भूमि व्यापारियों के लिए बेहद अहम है और इसका आवंटन जिले के व्यापारिक ढांचे को नई दिशा देगा.

व्यापारियों को उम्मीद, जल्द निकलेगा रास्ता

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि जिलाधिकारी से मुलाकात के बाद उन्हें उम्मीद है कि शासन स्तर पर इस बार सकारात्मक पहल होगी. करीब दस साल से लंबित इस प्रस्ताव के निस्तारण से न सिर्फ व्यापारियों को राहत मिलेगी बल्कि फतेहपुर में व्यापारिक गतिविधियों के लिए एक स्थायी केंद्र की स्थापना भी हो सकेगी. यह कदम जिले के कारोबारी माहौल को मजबूत करने में अहम साबित होगा.

Latest News

होली की भाई दूज 2026: कब है भारत्य द्वितीया, बहन के घर भोजन करने की परंपरा क्यों है खास? जानिए शुभ मुहूर्त होली की भाई दूज 2026: कब है भारत्य द्वितीया, बहन के घर भोजन करने की परंपरा क्यों है खास? जानिए शुभ मुहूर्त
होली के बाद मनाई जाने वाली भाई दूज को भारत्य द्वितीया कहा जाता है. यह पर्व भाई-बहन के स्नेह और...
ईरान-इजरायल युद्ध से हिला तेल बाजार, 80 डॉलर पहुंचा कच्चा तेल…क्या भारत में महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल?
Fatehpur News: 5 रुपये में 28 लाख का सपना ! लालच में फंसा योगेंद्र, साइबर ठगों ने लगाया लाखों का चूना
Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाओं के लिए खास चेतावनी, जानें क्या करें और क्या बिल्कुल न करें
खामेनेई का यूपी कनेक्शन: बाराबंकी के किंटूर से ईरान की सर्वोच्च सत्ता तक का सफर
आज का राशिफल 02 मार्च 2026: भोले बाबा को जल अर्पित कर करें दिन की शुरुआत, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत में मिला युवती का शव ! दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, हफ्ते भर पहले की गई थी शिकायत

Follow Us