Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस का गज़ब कारनामा ! एक लाख की बरामदगी दिखाकर डकार गए 15 लाख

फतेहपुर के एसपी अनूप कुमार सिंह से शिकायत करने पहुंचे व्यापारी: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले की राधानगर पुलिस पर बड़ा आरोप लगा है. चोरी की घटना में पकड़े गए दो आरोपियों ने 16 लाख रुपये मिलने की बात कबूल की, लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक लाख की बरामदगी दिखाकर बाकी रकम गायब कर दी. व्यापारियों ने एसपी से शिकायत कर जांच की मांग की है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है. राधानगर पुलिस पर आरोप है कि चोरी की घटना में पकड़े गए आरोपियों से 16 लाख रुपये की बरामदगी दबा ली गई और केवल एक लाख रुपये की रिकवरी दिखाकर मामले को निपटा दिया गया. इससे आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरी जांच की मांग की है.

जयराम नगर में हुई थी 18 लाख की चोरी

बताया जा रहा है कि 24 अगस्त की रात जयराम नगर में बड़ी चोरी की वारदात हुई थी. जय प्रकाश की किराने की दुकान, जो मुख्य सड़क पर और पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित है, वहां से करीब 18 लाख रुपये चोरी हो गए. घटना के बाद से ही व्यापारी वर्ग में दहशत फैल गई और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे.

पुलिस की गिरफ्त में आए दो आरोपी

चोरी के दो दिन बाद पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा. पूछताछ में उसने कबूला कि वारदात में तीन लोग शामिल थे और उसके हिस्से में पांच लाख रुपये आए. इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया. उसने बताया कि उसके हिस्से में 11 लाख रुपये आए थे जिन्हें उसने अपने रिश्तेदार के पास रखवाए हैं. वहीं तीसरा आरोपी अब भी फरार है, जिससे पूरी रकम की बरामदगी पर संदेह गहराया हुआ है.

बरामदगी को लेकर उठा विवाद

व्यापारियों का कहना है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को चार दिन थाने में रखकर एक सितंबर को जेल भेज दिया. लेकिन इस दौरान केवल एक लाख रुपये की बरामदगी ही दिखाई गई. जबकि दोनों चोरों ने खुद 16 लाख रुपये मिलने की बात स्वीकार की थी. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बाकी की रकम आखिर कहां गई. व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस ने चोरी की रकम को दबा लिया है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेमी को बचाने के लिए महिला ने रचा षड्यंत्र ! बेटे के अपहरण का झूठा मुकदमा, कई राज्यों में भटकी पुलिस

एसपी ने दिए जांच के निर्देश

गुरुवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह से मिला. व्यापारियों ने पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए न्याय की मांग की. एसपी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राधानगर थाना प्रभारी से फोन पर बात की और आदेश दिया कि दो दिन में पूरी रिकवरी की जानकारी प्रस्तुत की जाए.

Read More: Fatehpur News: मंडल स्तरीय युवा उत्सव में फतेहपुर की बेटी अक्षिता शुक्ला ने रचा इतिहास, कहानी लेखन में प्रथम स्थान

प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे व्यापारी

शिकायत दर्ज कराने पहुंचे व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल में संजय मोदनवाल, प्रकाश सिंह, बद्री विशाल गुप्ता, राजकुमार मिश्रा, मुन्ना सिंह, सरदार वरिंदर सिंह और रामबाबू गुप्ता समेत कई अन्य व्यापारी मौजूद रहे. सभी ने एक स्वर में मांग की कि चोरी की पूरी रकम बरामद कराई जाए और पुलिस की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराई जाए.

Read More: Fatehpur News: पिता की एक सीख से शिवम ने रचा इतिहास ! पास की UPSC परीक्षा, भारतीय सूचना सेवा में हुआ चयन

05 Sep 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस का गज़ब कारनामा ! एक लाख की बरामदगी दिखाकर डकार गए 15 लाख

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है. राधानगर पुलिस पर आरोप है कि चोरी की घटना में पकड़े गए आरोपियों से 16 लाख रुपये की बरामदगी दबा ली गई और केवल एक लाख रुपये की रिकवरी दिखाकर मामले को निपटा दिया गया. इससे आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरी जांच की मांग की है.

जयराम नगर में हुई थी 18 लाख की चोरी

बताया जा रहा है कि 24 अगस्त की रात जयराम नगर में बड़ी चोरी की वारदात हुई थी. जय प्रकाश की किराने की दुकान, जो मुख्य सड़क पर और पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित है, वहां से करीब 18 लाख रुपये चोरी हो गए. घटना के बाद से ही व्यापारी वर्ग में दहशत फैल गई और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे.

पुलिस की गिरफ्त में आए दो आरोपी

चोरी के दो दिन बाद पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा. पूछताछ में उसने कबूला कि वारदात में तीन लोग शामिल थे और उसके हिस्से में पांच लाख रुपये आए. इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया. उसने बताया कि उसके हिस्से में 11 लाख रुपये आए थे जिन्हें उसने अपने रिश्तेदार के पास रखवाए हैं. वहीं तीसरा आरोपी अब भी फरार है, जिससे पूरी रकम की बरामदगी पर संदेह गहराया हुआ है.

बरामदगी को लेकर उठा विवाद

व्यापारियों का कहना है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को चार दिन थाने में रखकर एक सितंबर को जेल भेज दिया. लेकिन इस दौरान केवल एक लाख रुपये की बरामदगी ही दिखाई गई. जबकि दोनों चोरों ने खुद 16 लाख रुपये मिलने की बात स्वीकार की थी. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बाकी की रकम आखिर कहां गई. व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस ने चोरी की रकम को दबा लिया है.

एसपी ने दिए जांच के निर्देश

गुरुवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह से मिला. व्यापारियों ने पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए न्याय की मांग की. एसपी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राधानगर थाना प्रभारी से फोन पर बात की और आदेश दिया कि दो दिन में पूरी रिकवरी की जानकारी प्रस्तुत की जाए.

प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे व्यापारी

शिकायत दर्ज कराने पहुंचे व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल में संजय मोदनवाल, प्रकाश सिंह, बद्री विशाल गुप्ता, राजकुमार मिश्रा, मुन्ना सिंह, सरदार वरिंदर सिंह और रामबाबू गुप्ता समेत कई अन्य व्यापारी मौजूद रहे. सभी ने एक स्वर में मांग की कि चोरी की पूरी रकम बरामद कराई जाए और पुलिस की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराई जाए.

Latest News

यूपी में जमीन रजिस्ट्री के नियम सख्त, अब असली मालिक ही बेच सकेगा संपत्ति, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी यूपी में जमीन रजिस्ट्री के नियम सख्त, अब असली मालिक ही बेच सकेगा संपत्ति, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
उत्तर प्रदेश में जमीन और संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री पर रोक लगाने के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया...
फतेहपुर में शादी से पहले गायब हुआ दूल्हा, दहलीज पर बैठी दुल्हन देखती रही रास्ता, एक फोन कॉल ने तोड़ दिया सपना
आज का राशिफल 11 मार्च 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहता है आपका राशिफल, जानिए किसे मिलेगा सौभाग्य
Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका क्षेत्र में विकास की मांग ! सड़क से लेकर पार्क तक, जाने क्या है इस प्रस्ताव में
UP Weather News: यूपी में कुदरत का करिश्मा ! मार्च बना दिसंबर, कई जिलों में छाया भयंकर कोहरा
Kal Ka Rashifal: किस राशि के जातक की बदलेगी किस्मत, इनको हो सकती है बड़ी परेशानी
UP News: ओवरलोडिंग पर आईजी की सख्ती, फतेहपुर-बांदा की 18 चर्चित फर्में रडार पर, सूची में पूर्व विधायक भी शामिल

Follow Us