Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Varun Gandhi Fatehpur: फतेहपुर लोकसभा सीट से क्या वरुण गांधी लड़ेंगे चुनाव ! बदल सकते हैं राजनीतिक समीकरण

फतेहपुर से क्या वरुण गांधी लड़ेंगे चुनाव: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की फतेहपुर (Fatehpur) लोकसभा सीट से वरुण गांधी (Varun Gandhi) के चुनाव लड़ने की चर्चाएं सोशल मीडिया में सुर्खियां बन रही हैं. सपा के अभी तक कैंडीडेट घोषित ना करने से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. जानिए क्या वरुण गांधी के चुनाव लड़ने से फतेहपुर का राजनीतिक समीकरण बदल जाएगा

फतेहपुर से वरुण गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज़ 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में 18वीं लोकसभा चुनाव (Loksabha Chunav 2024) चुनाव की नामांकन की प्रक्रिया 26 अप्रैल शुरू हो चुकी है जिसकी अंतिम डेट 3 मई है. समाजवादी पार्टी की ओर से अभी तक अपने प्रत्याशी की घोषणा ना करने से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है.

सोशल मीडिया में वरुण गांधी के सपा के टिकट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोरों पर हैं. आपको बता दें कि कुछ समय पहले जब मीडिया के एक सवाल के जवाब में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट कटने पर सवाल पूंछा गया तो उन्होंने कहा था कि उनके दरवाजे खुले हैं.

फतेहपुर से सपा के दो कद्दावर नेताओं के चुनाव लड़ने की चर्चाएं काफी समय से जिले में सुर्खियां बटोर रही हैं जिनमें प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और पूर्व सांसद अशोक पटेल शामिल हैं, लेकिन इनका भी टिकट अभी तक फाइनल नहीं हुआ है. 

रायबरेली से चुनाव लड़ने से वरुण गांधी ने किया इनकार 

यूपी के पीलीभीत (Pilibhit) से भाजपा सांसद वरुण गांधी का टिकट कटने के बाद पहले निर्दलीय चुनाव लड़ने की चर्चाएं रहीं उसके बाद सपा में शामिल होने की बात भी राजनीतिक गलियारों में तैरती नज़र आईं. लेकिन जब भाजपा ने रायबरेली (Raebareli) से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया तो वरुण गांधी ने साफ इनकार कर दिया.

Read More: Fatehpur News: भ्रष्ट तंत्र में पिस रही जनता ! मस्ती में नगर पालिका, सभासद ने दी आंदोलन की चेतावनी, डीएम से कार्रवाई की मांग

varun_gandhi_loksabha_chunav_fatehpur
वरुण गांधी: Image Credit Original Source

माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी अगर यहां से चुनाव लड़ेंगी तो वरुण उनके खिलाफ लड़ना पसंद नहीं करेंगे. वरुण गांधी के इस प्रकार से मना करने के बाद सोशल मीडिया में ये भी अटकले लगाई जा रही हैं कि वरुण फतेहपुर लोकसभा सीट से सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ सकते हैं.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

क्या वरुण के आने से बदलेगा फतेहपुर का राजनीतिक समीकरण 

फतेहपुर की लोकसभा सीट से अगर सपा के सिंबल से वरुण गांधी चुनाव लड़ते हैं तो इससे राजनीतिक समीकरण पर प्रभाव पड़ सकता है. गांधी परिवार से होने के नाते लोगों से उनका जुड़ाव हो सकता है. वरुण के चुनाव लड़ने से भाजपा को भी कड़ी टक्कर मिलने की संभावना जताई जा रही हैं. हालाकि समाजवादी पार्टी ने अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है. 

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

अशोक पटेल और सुरेंद्र यादव पहुंचे लखनऊ 

फतेहपुर में सोमवार को अशोक पटेल ने संभावित प्रत्याशी सपा की ओर से नामांकन पत्र लिया है. सूत्रों की माने तो अखिलेश यादव ने सपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव और अशोक पटेल को सोमवार को लखनऊ आने के लिए बुलाया है. माना ये भी जा रहा है कि अशोक पटेल को भी टिकट दिया जा सकता है. या फिर कोई विशेष चर्चा भी हो सकती है.

29 Apr 2024 By Vishwa Deepak Awasthi

Varun Gandhi Fatehpur: फतेहपुर लोकसभा सीट से क्या वरुण गांधी लड़ेंगे चुनाव ! बदल सकते हैं राजनीतिक समीकरण

Fatehpur News In Hindi

फतेहपुर से वरुण गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज़ 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में 18वीं लोकसभा चुनाव (Loksabha Chunav 2024) चुनाव की नामांकन की प्रक्रिया 26 अप्रैल शुरू हो चुकी है जिसकी अंतिम डेट 3 मई है. समाजवादी पार्टी की ओर से अभी तक अपने प्रत्याशी की घोषणा ना करने से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है.

सोशल मीडिया में वरुण गांधी के सपा के टिकट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोरों पर हैं. आपको बता दें कि कुछ समय पहले जब मीडिया के एक सवाल के जवाब में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट कटने पर सवाल पूंछा गया तो उन्होंने कहा था कि उनके दरवाजे खुले हैं.

फतेहपुर से सपा के दो कद्दावर नेताओं के चुनाव लड़ने की चर्चाएं काफी समय से जिले में सुर्खियां बटोर रही हैं जिनमें प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और पूर्व सांसद अशोक पटेल शामिल हैं, लेकिन इनका भी टिकट अभी तक फाइनल नहीं हुआ है. 

रायबरेली से चुनाव लड़ने से वरुण गांधी ने किया इनकार 

यूपी के पीलीभीत (Pilibhit) से भाजपा सांसद वरुण गांधी का टिकट कटने के बाद पहले निर्दलीय चुनाव लड़ने की चर्चाएं रहीं उसके बाद सपा में शामिल होने की बात भी राजनीतिक गलियारों में तैरती नज़र आईं. लेकिन जब भाजपा ने रायबरेली (Raebareli) से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया तो वरुण गांधी ने साफ इनकार कर दिया.

varun_gandhi_loksabha_chunav_fatehpur
वरुण गांधी: Image Credit Original Source

माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी अगर यहां से चुनाव लड़ेंगी तो वरुण उनके खिलाफ लड़ना पसंद नहीं करेंगे. वरुण गांधी के इस प्रकार से मना करने के बाद सोशल मीडिया में ये भी अटकले लगाई जा रही हैं कि वरुण फतेहपुर लोकसभा सीट से सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ सकते हैं.

क्या वरुण के आने से बदलेगा फतेहपुर का राजनीतिक समीकरण 

फतेहपुर की लोकसभा सीट से अगर सपा के सिंबल से वरुण गांधी चुनाव लड़ते हैं तो इससे राजनीतिक समीकरण पर प्रभाव पड़ सकता है. गांधी परिवार से होने के नाते लोगों से उनका जुड़ाव हो सकता है. वरुण के चुनाव लड़ने से भाजपा को भी कड़ी टक्कर मिलने की संभावना जताई जा रही हैं. हालाकि समाजवादी पार्टी ने अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है. 

अशोक पटेल और सुरेंद्र यादव पहुंचे लखनऊ 

फतेहपुर में सोमवार को अशोक पटेल ने संभावित प्रत्याशी सपा की ओर से नामांकन पत्र लिया है. सूत्रों की माने तो अखिलेश यादव ने सपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव और अशोक पटेल को सोमवार को लखनऊ आने के लिए बुलाया है. माना ये भी जा रहा है कि अशोक पटेल को भी टिकट दिया जा सकता है. या फिर कोई विशेष चर्चा भी हो सकती है.

Latest News

UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन देने में लापरवाही और अनावश्यक देरी पर UPPCL ने सख्त रुख अपनाया है. फतेहपुर...
Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक
Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल
आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन, किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ
Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार
Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

Follow Us