Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में विहिप के नगर सह मंत्री की मौत ! हाइटेंशन की चपेट से हुआ हादसा, मचा हड़कंप

Fatehpur News: फतेहपुर में विहिप के नगर सह मंत्री की मौत ! हाइटेंशन की चपेट से हुआ हादसा, मचा हड़कंप
फतेहपुर में एचटी लाइन की चपेट के चलते विहिप नेता की मौत (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

फतेहपुर के बिंदकी क्षेत्र में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया, जहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर विहिप नगर सह मंत्री अमित विश्वकर्मा की मौत हो गई. हादसे के बाद विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया. प्रशासन के आश्वासन के बाद जाम खुला.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में शनिवार शाम हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया. विहिप के नगर सह मंत्री अमित विश्वकर्मा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही झुलस गए और उनकी मौत हो गई. घटना के बाद विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग करने लगे.

हाईटेंशन लाइन ने छीन ली विहिप पदाधिकारी की जिंदगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव निवासी और विहिप बिंदकी इकाई के नगर सह मंत्री अमित विश्वकर्मा शनिवार शाम अपनी दुकान के पास स्थित एक मकान की छत पर किसी काम से चढ़े थे. छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन अचानक उनकी पकड़ में आ गई.

तेज करंट लगते ही अमित वहीं गिर पड़े और उनकी मौत मौके पर ही हो गई. हादसा इतना भीषण था कि आसपास मौजूद लोग तुरंत कुछ कर ही नहीं सके और देखते ही देखते पूरा गांव सदमे में आ गया.

गांव में मचा कोहराम, विभाग पर लापरवाही का आरोप

हादसे की खबर फैलते ही परिजनों की चीखें पूरे गांव में गूंजने लगीं. ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया. स्थानीय लोगों का कहना था कि हाईटेंशन लाइन काफी नीचे से गुजर रही है और कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन विभाग ने इसे नजरअंदाज कर दिया. इसी लापरवाही के चलते युवा और सक्रिय विहिप पदाधिकारी की जान चली गई. गांव में मातम और रोष दोनों का माहौल रहा.

Read More: UP STF News: यूपी में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई! फतेहपुर की ARTO, पीटीओ और खनन अधिकारी सहित तीन जिलों में FIR, करोड़ों का सिंडिकेट बेनकाब

विहिप और बजरंग दल का सड़क पर प्रदर्शन

घटना की जानकारी मिलते ही विहिप और बजरंग दल के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए. देखते ही देखते गुस्सा उबल पड़ा और कार्यकर्ताओं ने डीघ मोड़ पर सड़क जाम कर दी. विभाग के खिलाफ नारेबाजी तेज हो गई और प्रदर्शनकारी मुआवजा की मांग को लेकर अड़ गए. करीब आधे घंटे तक जाम रहने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों का नहीं किया दाखिला तो रद्द होगी मान्यता ! क्यों सख्त हुआ प्रशासन

नायब तहसीलदार की पहल से शांत हुआ मामला

जाम की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार प्रतिमा द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं. उन्होंने विहिप पदाधिकारियों, परिजनों और बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत की. मुआवजा दिलाने और कार्रवाई की बात कहकर उन्हें भरोसा दिलाया गया. आश्वासन मिलने के बाद ही कार्यकर्ता शांत हुए और सड़क का आवागमन सामान्य हो सका.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर डीएम की बड़ी कार्रवाई ! आरोपों से घिरे ईआरओ संजय सक्सेना हटे, अब ये संभालेंगे पद भार

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

कोतवाल हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. परिवार का रो रोकर बुरा हाल है. गांव में हर कोई इस घटना को बिजली विभाग की लापरवाही का नतीजा मान रहा है और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहा है.

Latest News

Fatehpur News: सावधान! छठी की खुशियां पल भर में मातम में बदलीं, बाल्टी में गिरकर डेढ़ साल के बच्चे की मौत Fatehpur News: सावधान! छठी की खुशियां पल भर में मातम में बदलीं, बाल्टी में गिरकर डेढ़ साल के बच्चे की मौत
फतेहपुर के जाफरगंज कस्बे में एक मामूली सी लापरवाही ने पूरे परिवार की दुनिया उजाड़ दी. छठी कार्यक्रम से ठीक...
Fatehpur News: फतेहपुर में वसूली के चलते दो सिपाही सस्पेंड ! हत्या में फंसाने को लेकर दी थी धमकी, एडीजी से हुई थी शिकायत
Fatehpur News: माल बाबू से साहित्य के शिखर तक, विधानसभा चुनाव लड़ने वाले डॉ ओपी अवस्थी का निधन, जानिए फतेहपुर की आत्मा में उनका योगदान
UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र आज से शुरू ! कई मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में
आज का राशिफल 09 फरवरी 2026: अगर चंद्रमा से हैं पीड़ित तो भगवान शिव का करें उपाय, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल
UP Board Exam 2026: फतेहपुर में अभेद्य सुरक्षा घेरे में रहेंगे प्रश्नपत्र, छह तालों वाले स्ट्रांग रूम और सीसीटीवी से होगी निगरानी
Fatehpur News: क्या जयराम मान सिंह हत्याकांड को लेकर हटाए गए सीओ सिटी और सदर कोतवाल? पूरे जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म

Follow Us