Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर शिक्षामित्र संगठन ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, ताम्बेश्वर मंदिर में की ये कामना

फतेहपुर में शिक्षामित्रों ने मनाया सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन: Image Yugantar Pravah

फतेहपुर में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया. संगठन के जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने सिद्धपीठ ताम्बेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की, मुख्यमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की और श्रद्धालुओं व राहगीरों को फल एवं मिष्ठान वितरित किए.

CM Yogi Birthday On Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया. उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संगठन फतेहपुर इकाई के जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों ने भाग लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए धार्मिक अनुष्ठान किए गए और जनसेवा के तहत फल व मिष्ठान वितरण का आयोजन भी किया गया.

ताम्बेश्वर मंदिर में किया दर्शन-पूजन

कार्यक्रम की शुरुआत शहर के प्रसिद्ध सिद्धपीठ ताम्बेश्वर मंदिर से हुई. यहां जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी समेत संगठन के पदाधिकारियों और शिक्षामित्रों ने विधिवत पूजा-अर्चना की. भगवान शिव से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की गई. मंदिर परिसर में उपस्थित शिक्षामित्रों ने प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना भी की.

राहगीरों और श्रद्धालुओं को वितरित किए फल-मिष्ठान

पूजा-अर्चना के बाद संगठन की ओर से सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए राहगीरों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को फल और मिष्ठान वितरित किए गए. कार्यक्रम में शामिल शिक्षामित्रों ने लोगों को मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री के जन्मदिन की खुशियां साझा कीं.

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर

जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है. सरकार की "सबका साथ, सबका विकास" की नीति के तहत समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं संचालित की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह की तहरीर पर सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट पर दर्ज हुआ मुकदमा

सुशील तिवारी ने कहा कि शिक्षामित्रों के हितों को लेकर भी सरकार सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षामित्रों को जो सुविधाएं और सहयोग मिला है, उसके लिए संगठन मुख्यमंत्री का आभारी है साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी शिक्षामित्रों के हित में सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे, जिससे हजारों शिक्षामित्र परिवारों को लाभ मिलेगा.

Read More: Fatehpur News: जंगल में पुलिस से घिरा 1 लाख का इनामिया भाजपा नेता बबलू सिंगरौर, मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली

बड़ी संख्या में शिक्षामित्र रहे मौजूद

इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी और शिक्षामित्र उपस्थित रहे. इनमें धर्मवीर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मीनू सिंह, जिला संयुक्त मंत्री ओम पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष असोथर अखिलेश गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष मलवां विशाल शुक्ला, छोटेलाल पटेल, अमित पाण्डेय, अन्नपूर्णा, मनोज यादव, अतर सिंह, योगेश पटेल, अनुभव तिवारी, महेंद्र उत्तम, सरस्वती देवी सहित सैकड़ों शिक्षामित्र साथी शामिल रहे.

Read More: 3 दिन का अल्टीमेटम देकर टली एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल, 26 मई से फिर होगा बड़ा विरोध प्रदर्शन

05 Jun 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर शिक्षामित्र संगठन ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, ताम्बेश्वर मंदिर में की ये कामना

CM Yogi Birthday On Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया. उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संगठन फतेहपुर इकाई के जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों ने भाग लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए धार्मिक अनुष्ठान किए गए और जनसेवा के तहत फल व मिष्ठान वितरण का आयोजन भी किया गया.

ताम्बेश्वर मंदिर में किया दर्शन-पूजन

कार्यक्रम की शुरुआत शहर के प्रसिद्ध सिद्धपीठ ताम्बेश्वर मंदिर से हुई. यहां जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी समेत संगठन के पदाधिकारियों और शिक्षामित्रों ने विधिवत पूजा-अर्चना की. भगवान शिव से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की गई. मंदिर परिसर में उपस्थित शिक्षामित्रों ने प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना भी की.

राहगीरों और श्रद्धालुओं को वितरित किए फल-मिष्ठान

पूजा-अर्चना के बाद संगठन की ओर से सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए राहगीरों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को फल और मिष्ठान वितरित किए गए. कार्यक्रम में शामिल शिक्षामित्रों ने लोगों को मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री के जन्मदिन की खुशियां साझा कीं.

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर

जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है. सरकार की "सबका साथ, सबका विकास" की नीति के तहत समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं संचालित की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है.

सुशील तिवारी ने कहा कि शिक्षामित्रों के हितों को लेकर भी सरकार सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षामित्रों को जो सुविधाएं और सहयोग मिला है, उसके लिए संगठन मुख्यमंत्री का आभारी है साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी शिक्षामित्रों के हित में सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे, जिससे हजारों शिक्षामित्र परिवारों को लाभ मिलेगा.

बड़ी संख्या में शिक्षामित्र रहे मौजूद

इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी और शिक्षामित्र उपस्थित रहे. इनमें धर्मवीर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मीनू सिंह, जिला संयुक्त मंत्री ओम पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष असोथर अखिलेश गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष मलवां विशाल शुक्ला, छोटेलाल पटेल, अमित पाण्डेय, अन्नपूर्णा, मनोज यादव, अतर सिंह, योगेश पटेल, अनुभव तिवारी, महेंद्र उत्तम, सरस्वती देवी सहित सैकड़ों शिक्षामित्र साथी शामिल रहे.

Latest News

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के 250 से अधिक आबादी वाले गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने की तैयारी ! जानिए क्या है योगी सरकार का प्लान Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के 250 से अधिक आबादी वाले गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने की तैयारी ! जानिए क्या है योगी सरकार का प्लान
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ग्रामीण सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही...
15 जुलाई 2026 का राशिफल: गजेंद्रमोक्ष के पाठ से दूर होंगी बाधाएं, जानिए मेष से मीन तक सभी का दैनिक राशिफल
Ayodhya Ram Mandir CEO Vacancy 2026: राम मंदिर में CEO बनने का मौका, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और पूरी प्रक्रिया
Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती
14 जुलाई 2026 का राशिफल: इन राशियों के जातकों का अटका काम सुलझेगा, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर में जारी स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ! अब ये अस्पताल कर दिया गया सीज
UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM

Follow Us