Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता रत्नेश जायसवाल बाल-बाल बचे

Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता रत्नेश जायसवाल बाल-बाल बचे
फतेहपुर बिजली विभाग के एक्सियन प्रथम रत्नेश जायसवाल की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचे रत्नेश जायसवाल: Image Credit Original Source

फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रथम रत्नेश जायसवाल की कार अज्ञात वाहन से टकराकर डिवाइडर से जा भिड़ी. हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. राहत की बात यह रही कि अधिकारी को केवल मामूली चोटें आईं और उनकी जान बच गई.

Fatehpur UPPCL: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर थरियांव थाना क्षेत्र के कोण्डरपुर मोड़ के पास बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रथम रत्नेश जायसवाल की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन समय रहते राहत कार्य होने से उनकी जान बच गई.

अज्ञात वाहन से टकराने के बाद डिवाइडर से भिड़ी कार

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे अधिशाषी अभियंता प्रथम रत्नेश जायसवाल अपनी कार से फतेहपुर शहर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान कोण्डरपुर मोड़ के पास उनकी कार एक अज्ञात वाहन से टकरा गई. टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना देखकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की जानकारी मिलते ही थरियांव थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे अधिशाषी अभियंता रत्नेश जायसवाल को सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा. चिकित्सकों के अनुसार उन्हें केवल मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है.

दुर्घटना के कारण हाईवे पर लगा जाम

दुर्घटना के बाद कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया. सड़क पर लंबा जाम लगने लगा, जिसके बाद पुलिस ने पीएनसी के हाइड्रा की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क के किनारे करवाया इसके बाद यातायात को सामान्य कराया गया.

Read More: Uttar Pradesh News: पत्नी पर पति को डंडे से पीटकर करंट लगाने का आरोप, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद क्या कहा थाना प्रभारी ने

थरियांव थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि अधिशाषी अभियंता रत्नेश जायसवाल की कार दूसरे वाहन से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार अधिकारी को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. मामले की जांच की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में आंगनबाड़ी कायाकल्प घोटाला! खुलासे के बाद भी जमा हुआ है भ्रष्टाचारी सचिव, RTI और जांच रिपोर्ट ने खड़े किए बड़े सवाल

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us