Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Road Accident: फतेहपुर में दामाद के साथ लौट रही थी सास ! ट्रक की चपेट से चली गई दो जिंदगी

फतेहपुर सड़क हादसे में चली गई सास दामाद की जान (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले में शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला और उसके दामाद की मौत हो गई. ननकी देवी अपने दामाद रामबिहारी और रिश्तेदारों के साथ बाइक से लौट रही थीं, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दामाद ने हैलेट अस्पताल में दम तोड़ दिया. वहीं रिश्तेदार का इलाज अभी जारी है.

Fatehpur Road Accident: यूपी के फतेहपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. थरियांव थाना (Thariyao Thana) क्षेत्र के कमालीपुर गांव की रहने वाली 48 वर्षीय ननकी देवी अपने दामाद और रिश्तेदार के साथ लौट रही थीं.

देर रात प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उनके दामाद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया वहीं रिश्तेदार का इलाज अभी जारी है. हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है और गांव में शोक की लहर है.

रिश्तेदारी से लौट रही थीं ननकी देवी, रास्ते में हुआ हादसा

कमालीपुर गांव निवासी बचान की पत्नी ननकी देवी शनिवार को अपने भतीजे की ससुराल गई थीं. छीमी पुरईन गांव निवासी राजेश की पत्नी अस्पताल में भर्ती थीं, जिनको देखने के लिए ननकी देवी वहां पहुंची थीं.

अस्पताल से लौटते समय उनके साथ ईंटगांव निवासी दामाद रामबिहारी और भतीजे का साढ़ू नंदी भी थे. देर रात सभी एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे कि प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर पीएनसी प्लांट के पास हादसा हो गया. जैसे ही बाइक मोड़ी गई, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी.

Read More: Fatehpur News: भतीजे के इश्क में घर से फरार हुई चाची ! टूटी रिश्तों की मर्यादा, गांव में मचा हड़कंप

मौके पर ही गई ननकी की जान, रामबिहारी नंदी घायल

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े. हादसे में ननकी देवी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि रामबिहारी बुरी तरह घायल हो गए. उनके सिर में गंभीर चोट आई और उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया. हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर किया गया. वहीं नंदी का भी इलाज जारी है. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के इस गांव में ठंड का कहर, 15 दिनों में तीन मौतें ! कई ग्रामीण बीमार, प्रशासनिक दावेदारी फेल

इलाज के दौरान रामबिहारी मौत, घर में पसरा मातम

हैलेट अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को रामबिहारी ने भी दम तोड़ दिया. डॉक्टरों ने बताया कि सिर में गहरी चोट और आंतरिक रक्तस्राव के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई.

Read More: Fatehpur News: मंडल स्तरीय युवा उत्सव में फतेहपुर की बेटी अक्षिता शुक्ला ने रचा इतिहास, कहानी लेखन में प्रथम स्थान

जिससे वो बच नहीं सका.परिवार वालों को जैसे ही रामबिहारी की मौत की खबर मिली, गांव में कोहराम मच गया. परिवार में दो मौतों से कमालीपुर और ईंटगांव दोनों गांवों में मातम का माहौल है. गांव के लोग स्तब्ध हैं और मृतकों के परिवारों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं.

ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस, मुकदमा दर्ज

थरियांव थाना प्रभारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा.

09 Jun 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur Road Accident: फतेहपुर में दामाद के साथ लौट रही थी सास ! ट्रक की चपेट से चली गई दो जिंदगी

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur Road Accident: यूपी के फतेहपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. थरियांव थाना (Thariyao Thana) क्षेत्र के कमालीपुर गांव की रहने वाली 48 वर्षीय ननकी देवी अपने दामाद और रिश्तेदार के साथ लौट रही थीं.

देर रात प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उनके दामाद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया वहीं रिश्तेदार का इलाज अभी जारी है. हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है और गांव में शोक की लहर है.

रिश्तेदारी से लौट रही थीं ननकी देवी, रास्ते में हुआ हादसा

कमालीपुर गांव निवासी बचान की पत्नी ननकी देवी शनिवार को अपने भतीजे की ससुराल गई थीं. छीमी पुरईन गांव निवासी राजेश की पत्नी अस्पताल में भर्ती थीं, जिनको देखने के लिए ननकी देवी वहां पहुंची थीं.

अस्पताल से लौटते समय उनके साथ ईंटगांव निवासी दामाद रामबिहारी और भतीजे का साढ़ू नंदी भी थे. देर रात सभी एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे कि प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर पीएनसी प्लांट के पास हादसा हो गया. जैसे ही बाइक मोड़ी गई, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी.

मौके पर ही गई ननकी की जान, रामबिहारी नंदी घायल

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े. हादसे में ननकी देवी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि रामबिहारी बुरी तरह घायल हो गए. उनके सिर में गंभीर चोट आई और उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया. हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर किया गया. वहीं नंदी का भी इलाज जारी है. 

इलाज के दौरान रामबिहारी मौत, घर में पसरा मातम

हैलेट अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को रामबिहारी ने भी दम तोड़ दिया. डॉक्टरों ने बताया कि सिर में गहरी चोट और आंतरिक रक्तस्राव के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई.

जिससे वो बच नहीं सका.परिवार वालों को जैसे ही रामबिहारी की मौत की खबर मिली, गांव में कोहराम मच गया. परिवार में दो मौतों से कमालीपुर और ईंटगांव दोनों गांवों में मातम का माहौल है. गांव के लोग स्तब्ध हैं और मृतकों के परिवारों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं.

ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस, मुकदमा दर्ज

थरियांव थाना प्रभारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा.

Latest News

फतेहपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग: छप्पर बना आग का गोला ! चार बकरियां जिंदा जलीं, बाइक-धान समेत लाखों का नुकसान फतेहपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग: छप्पर बना आग का गोला ! चार बकरियां जिंदा जलीं, बाइक-धान समेत लाखों का नुकसान
फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर इलाके में शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने किसान श्रीराम यादव...
उत्तर प्रदेश में 10 लाख तक की रजिस्ट्री में बड़ी छूट: सरकार खत्म करेगी पैन-आधार की अनिवार्यता, क्या होगा नया नियम
Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: गुरु की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम, जानिए मेष से मीन का राशिफल
फतेहपुर में बंद कमरे का खौफनाक सच: जहर, चाय के कप और खून से सनी ब्लेडें...मां-बेटे समेत तीन की मौत, सुसाइड नोट ने खोले कई राज
यूपी में जमीन रजिस्ट्री के नियम सख्त, अब असली मालिक ही बेच सकेगा संपत्ति, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
फतेहपुर में शादी से पहले गायब हुआ दूल्हा, दहलीज पर बैठी दुल्हन देखती रही रास्ता, एक फोन कॉल ने तोड़ दिया सपना
आज का राशिफल 11 मार्च 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहता है आपका राशिफल, जानिए किसे मिलेगा सौभाग्य

Follow Us