Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता और भतीजे की मौत, खुशियां बदलीं मातम में

फतेहपुर सड़क हादसे में दो की मौत, शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

फतेहपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता और उनके रिश्तेदार की तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी है.

Fatehpur Accident News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया. बेटे की शादी का निमंत्रण बांटने निकले पिता और उनके रिश्तेदार की तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है, वहीं पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी है.

शादी की तैयारियों के बीच अचानक आया मौत का साया

जाफरगंज थाना क्षेत्र के खदरी गांव निवासी मुन्ना निषाद अपने बेटे की शादी की तैयारियों में व्यस्त थे. परिवार में उत्सव का माहौल था और 5 मई को होने वाली शादी को लेकर घर में लगातार तैयारियां चल रही थीं. रिश्तेदारों को निमंत्रण देने के लिए मुन्ना निषाद खुद अपने रिश्तेदार बालकरन के साथ बाइक से निकले थे.

उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा. शादी जैसे खुशहाल अवसर पर निकले इस सफर का अंत इतनी दर्दनाक घटना में होगा, यह किसी ने सोचा भी नहीं था. गांव में हर कोई इस घटना को सुनकर स्तब्ध है और परिवार पर टूटे इस दुख के पहाड़ को शब्दों में बयां करना मुश्किल हो गया है.

तेज रफ्तार वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मौत

घटना शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है जब मुन्ना निषाद और बालकरन बाइक से बांदा-टांडा हाईवे पर ललौली थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास पहुंचे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े. हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर के बाद आरोपी वाहन चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया.

Read More: फतेहपुर गैंगरेप पीड़िता की मंदिर में हुई शादी, मंगेतर ने थामा हाथ और कहा- हर सुख-दुख में निभाऊंगा साथ

रिश्ते में मौसा-भतीजे थे दोनों मृतक, परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

इस हादसे में जान गंवाने वाले मुन्ना निषाद और बालकरन रिश्ते में मौसा-भतीजे थे. बालकरन, मुन्ना निषाद के साडू का बेटा था और दोनों के बीच पारिवारिक संबंध बेहद घनिष्ठ थे. शादी के मौके पर दोनों मिलकर रिश्तेदारों को और सगे संबंधियों को कार्ड देने के लिए गए थे.

Read More: Fatehpur News: 12 साल से ट्रक ड्राइवर बनकर छिपा था 50 हजार का इनामी हसीनउल्ला, STF ने ऐसे दबोचा

लेकिन अचानक हुए हादसे ने सब तबाह कर दिया. घटना की जानकारी जैसे ही गांव पहुंची, शादी वाले घर में कोहराम मच गया. जहां कुछ घंटों पहले तक शादी की तैयारियों को लेकर खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी

सूचना पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं आरोपी की तलाश में जुट गई है. थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

24 Apr 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता और भतीजे की मौत, खुशियां बदलीं मातम में

Fatehpur Accident News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया. बेटे की शादी का निमंत्रण बांटने निकले पिता और उनके रिश्तेदार की तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है, वहीं पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी है.

शादी की तैयारियों के बीच अचानक आया मौत का साया

जाफरगंज थाना क्षेत्र के खदरी गांव निवासी मुन्ना निषाद अपने बेटे की शादी की तैयारियों में व्यस्त थे. परिवार में उत्सव का माहौल था और 5 मई को होने वाली शादी को लेकर घर में लगातार तैयारियां चल रही थीं. रिश्तेदारों को निमंत्रण देने के लिए मुन्ना निषाद खुद अपने रिश्तेदार बालकरन के साथ बाइक से निकले थे.

उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा. शादी जैसे खुशहाल अवसर पर निकले इस सफर का अंत इतनी दर्दनाक घटना में होगा, यह किसी ने सोचा भी नहीं था. गांव में हर कोई इस घटना को सुनकर स्तब्ध है और परिवार पर टूटे इस दुख के पहाड़ को शब्दों में बयां करना मुश्किल हो गया है.

तेज रफ्तार वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मौत

घटना शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है जब मुन्ना निषाद और बालकरन बाइक से बांदा-टांडा हाईवे पर ललौली थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास पहुंचे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े. हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर के बाद आरोपी वाहन चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया.

रिश्ते में मौसा-भतीजे थे दोनों मृतक, परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

इस हादसे में जान गंवाने वाले मुन्ना निषाद और बालकरन रिश्ते में मौसा-भतीजे थे. बालकरन, मुन्ना निषाद के साडू का बेटा था और दोनों के बीच पारिवारिक संबंध बेहद घनिष्ठ थे. शादी के मौके पर दोनों मिलकर रिश्तेदारों को और सगे संबंधियों को कार्ड देने के लिए गए थे.

लेकिन अचानक हुए हादसे ने सब तबाह कर दिया. घटना की जानकारी जैसे ही गांव पहुंची, शादी वाले घर में कोहराम मच गया. जहां कुछ घंटों पहले तक शादी की तैयारियों को लेकर खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.

सूचना पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं आरोपी की तलाश में जुट गई है. थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

Latest News

Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई
फतेहपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक में व्यापारियों के हितों से जुड़े कई अहम फैसले लिए...
मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी
Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल
Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में
Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार
आज का राशिफल 21 जुलाई 2026: इन 6 राशियों के जातकों को रहना होगा सतर्क ! बजरंग बली करेंगे रक्षा, जानिए दैनिक भाग्यफल
UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

Follow Us