Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी
बदलती राजनीति पर भाजपा पर कटाक्ष कर रहे हैं सपा के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य संतोष द्विवेदी (फाइल फोटो): Yugantar Pravah

सोनम वांगचुक के आंदोलन और हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संतोष द्विवेदी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विरोध करने वालों के साथ अलग-अलग पैमाने अपनाती है. उनके बयान के बाद लोकतंत्र, असहमति और विरोध के अधिकार पर नई बहस छिड़ गई है.

Santosh Dwivedi: लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन ने देश की राजनीति को फिर गर्मा दिया है. इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संतोष द्विवेदी का बयान सुर्खियों में है. उन्होंने सरकार पर विरोध की आवाजों के प्रति अलग रवैया अपनाने का आरोप लगाया.

अनशन और विरोध की लोकतांत्रिक परंपरा

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में अनशन और शांतिपूर्ण आंदोलन लंबे समय से अपनी बात सरकार तक पहुंचाने का माध्यम रहे हैं. महात्मा गांधी ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ कई बार उपवास किया. भगत सिंह, बटुकेश्वर दत्त और जतींद्रनाथ दास ने जेल सुधारों के लिए भूख हड़ताल की. स्वतंत्र भारत में पी. श्रीरामुलु, इरोम शर्मिला और अन्ना हजारे जैसे आंदोलनों ने भी राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक चर्चा पैदा की.

सोनम वांगचुक के आंदोलन पर बढ़ी सियासी गर्मी

लद्दाख से जुड़े संवैधानिक और पर्यावरणीय मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे सोनम वांगचुक के समर्थन और विरोध में लगातार राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. हालिया घटनाक्रम के बाद यह मुद्दा राष्ट्रीय राजनीति का विषय बन गया है और विपक्ष इसे लोकतांत्रिक अधिकारों से जोड़कर देख रहा है.

भाजपा पर संतोष द्विवेदी का कटाक्ष

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संतोष द्विवेदी ने भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सोनम वांगचुक पहले व्यक्ति नहीं हैं जिन्होंने आंदोलन या भूख हड़ताल का रास्ता अपनाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विरोध करने वालों को अलग-अलग नजरिए से देखती है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में डीएम ऑफिस के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, न्याय के लिए दर-दर भटकी लीलावती

द्विवेदी ने कहा, "अगर कोई मुस्लिम विरोध करता है तो उसे पाकिस्तानी कहा जाता है, हिंदू विरोध करता है तो देशद्रोही कहा जाता है. अब सोनम वांगचुक को चीन का एजेंट बताया जा रहा है."

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. उन्होंने कहा कि, अपनी मांगों को शांतिपूर्ण ढंग से उठाने वाले छात्रों के साथ सख्ती बरती गई. द्विवेदी ने यह भी कहा कि जब विपक्ष सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करता है तो उसके नेताओं को हिरासत में ले लिया जाता है. अब ये सोनम वांगचुक को चाइना का एजेंट बता रहे हैं जो हमारे बच्चों के लिए लड़ाई लड़ रहा है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us