Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल

Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल
दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद सोनम वांगचुक मेदांता में शिफ्ट (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को मंगलवार शाम सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया. उन्हें ICU में भर्ती किया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है. सफदरजंग अस्पताल ने बताया कि डिस्चार्ज के समय उनकी हालत लगभग स्थिर थी, हालांकि पैनसाइटोपीनिया और पोटैशियम का स्तर अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है.

Sonam Wangchuk Health: अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अदालत ने उनकी पत्नी की याचिका पर सुनवाई करते हुए तत्काल निजी अस्पताल में स्थानांतरण का आदेश दिया था. फिलहाल वांगचुक ICU में भर्ती हैं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है.

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद मेदांता अस्पताल पहुंचे सोनम 

मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस डी.के. उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की पीठ ने सोनम वांगचुक को तत्काल सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल स्थानांतरित करने का आदेश दिया. यह आदेश उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो की याचिका पर दिया गया, जिसमें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई थी.

मेदांता के ICU में भर्ती, डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल के दूसरे फ्लोर स्थित ICU में भर्ती किया गया है. उनके इलाज की जिम्मेदारी अस्पताल की इंटरनल मेडिसिन टीम को सौंपी गई है. विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी 24 घंटे निगरानी कर रही है. मंगलवार रात भी उन्हें ICU में ही रखा गया ताकि स्वास्थ्य की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा सके.

सफदरजंग अस्पताल ने डिस्चार्ज के समय बताई स्वास्थ्य स्थिति

सफदरजंग अस्पताल की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि मंगलवार शाम 6:40 बजे सोनम वांगचुक को डिस्चार्ज कर मेदांता अस्पताल की मेडिकल टीम को सौंप दिया गया. अस्पताल के अनुसार, डिस्चार्ज के समय उनके सभी जरूरी स्वास्थ्य पैरामीटर लगभग स्थिर थे.

Read More: Kal Ka Mausam 15 June: यूपी से बिहार तक मौसम का बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं हवाएं

हालांकि डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें अब भी पैनसाइटोपीनिया की समस्या बनी हुई है. इसके अलावा उनके शरीर में पोटैशियम का स्तर 3.4 mEq/L दर्ज किया गया, जिसे सामान्य स्तर से कम माना जाता है. इलाज की निरंतरता बनाए रखने के लिए उनकी सभी मेडिकल रिपोर्ट, जांच और उपचार से जुड़े दस्तावेज मेदांता अस्पताल की टीम को सौंप दिए गए हैं.

Read More: CJI सूर्यकांत को कथित अपशब्द, कोर्ट में उछाले कागज ! कौन हैं प्रबल प्रताप? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ हंगामा

28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं सोनम वांगचुक

सोनम वांगचुक 28 जून से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं. वह नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. लगातार उपवास के कारण उनकी सेहत बिगड़ने लगी थी.

Read More: Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें

19 जुलाई को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई थी दिल्ली पुलिस

19 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था. इसके बाद उनकी पत्नी ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने की अनुमति मांगते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया. अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद मंगलवार को उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए तत्काल मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने का निर्देश दिया.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us