Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Rain News: फतेहपुर में 10 मिनट की तेज बारिश ने खोल दी नगर पालिका की पोल, जलभराव से तबाह हुए मोहल्ले

फतेहपुर में दस मिनट की तेज बारिश ने खोल दी नगर पालिका की पोल, सड़कें बनी नदी: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर में मंगलवार को महज 10 मिनट की तेज बारिश ने नगर पालिका की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी. शहर की मुख्य सड़कों से लेकर मोहल्लों तक पानी भर गया. नालों की सफाई के नाम पर हर साल लाखों खर्च होने के बावजूद जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आई.

Fatehpur Rain News: यूपी के फतेहपुर शहर में मंगवार को दोपहर बाद हुई करीब 10 मिनट की तेज बारिश ने नगर पालिका की तैयारियों की सच्चाई उजागर कर दी. बारिश के कुछ ही मिनटों में मुख्य सड़कें और गालियां जलमग्न हो गईं. मोहल्लों में घरों तक पानी पहुंच गया. हर साल लाखों की लागत से नालों की सफाई के दावे करने वाली नगर पालिका एक बार फिर फेल साबित हुई.

आबूनगर रोड से लेकर कचहरी तक सड़कें बनी नदी

बारिश के कुछ ही पलों में आबूनगर रोड से गजविलास तक की सड़कें पानी में डूब गईं. वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. पैदल चलना मुश्किल हो गया और बाइक सवारों को बीच सड़क में फंसना पड़ा. कचहरी परिसर भी पूरी तरह जलमग्न हो गया, जिससे वकीलों और आम जनता को कोर्ट परिसर में पहुंचने में खासी दिक्कत हुई. पानी की निकासी ना होने से हालात और बिगड़ते गए.

रानी कॉलोनी और डीपी सिंह इंटर कॉलेज के पास घरों में घुसा पानी

बारिश के बाद सबसे ज्यादा खराब स्थिति रानी कॉलोनी और डीपी सिंह इंटर कॉलेज के पास देखने को मिली. यहां जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण घरों में पानी घुस गया.

लोग बाल्टी, डिब्बा लेकर पानी निकालते नजर आए. नगर पालिका के हिला हवेली से नाराज मोहल्लेवासियों में भारी आक्रोश देखने को मिला. लोगों का कहना है कि हर बार शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं होता.

Read More: Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत

पार्क गली, बस स्टैंड और बाजार में भरा पानी

बारिश के दौरान पार्क गली, शहर का मुख्य बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन रोड समेत कई इलाकों में पानी भर गया. दुकानें प्रभावित हुईं और ग्राहकों की आवाजाही पर असर पड़ा.

Read More: Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत

बाजार में कीचड़ और जलभराव से लोग गिरते-पड़ते दिखे. कई दुकानदारों को अपनी दुकानें समय से पहले बंद करनी पड़ीं क्योंकि बारिश के पानी ने दुकानों का सामान खराब कर दिया.

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

खलील नगर और अन्य मोहल्लों की हालत सबसे खराब

शहर के खलील नगर, रानी कॉलोनी, बाकरगंज और रामनगर जैसे इलाकों में स्थिति बेहद खराब रही. बारिश के बाद नालियां ओवरफ्लो हो गईं और गंदा पानी घरों तक जा पहुंचा.

कुछ इलाकों में तो लोग अपने घरों से बाहर ही नहीं निकल सके. बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान रहे. इन मोहल्लों में जल निकासी की कोई पक्की व्यवस्था नहीं है, जिससे हर बारिश के बाद ये स्थिति बन जाती है.

हर साल खर्च होते लाखों, फिर भी नहीं मिलता समाधान

नगर पालिका हर साल नालों की सफाई और जल निकासी के नाम पर लाखों रुपए का बजट खर्च करती है. फिर भी शहर की तस्वीर नहीं बदल रही. शहरवासी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर यह पैसा कहां जा रहा है?

जनता का गुस्सा अब नगर पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों पर फूटने लगा है. कई वार्डों के पार्षद भी नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल उठा चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही.

02 Jul 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur Rain News: फतेहपुर में 10 मिनट की तेज बारिश ने खोल दी नगर पालिका की पोल, जलभराव से तबाह हुए मोहल्ले

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur Rain News: यूपी के फतेहपुर शहर में मंगवार को दोपहर बाद हुई करीब 10 मिनट की तेज बारिश ने नगर पालिका की तैयारियों की सच्चाई उजागर कर दी. बारिश के कुछ ही मिनटों में मुख्य सड़कें और गालियां जलमग्न हो गईं. मोहल्लों में घरों तक पानी पहुंच गया. हर साल लाखों की लागत से नालों की सफाई के दावे करने वाली नगर पालिका एक बार फिर फेल साबित हुई.

आबूनगर रोड से लेकर कचहरी तक सड़कें बनी नदी

बारिश के कुछ ही पलों में आबूनगर रोड से गजविलास तक की सड़कें पानी में डूब गईं. वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. पैदल चलना मुश्किल हो गया और बाइक सवारों को बीच सड़क में फंसना पड़ा. कचहरी परिसर भी पूरी तरह जलमग्न हो गया, जिससे वकीलों और आम जनता को कोर्ट परिसर में पहुंचने में खासी दिक्कत हुई. पानी की निकासी ना होने से हालात और बिगड़ते गए.

रानी कॉलोनी और डीपी सिंह इंटर कॉलेज के पास घरों में घुसा पानी

बारिश के बाद सबसे ज्यादा खराब स्थिति रानी कॉलोनी और डीपी सिंह इंटर कॉलेज के पास देखने को मिली. यहां जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण घरों में पानी घुस गया.

लोग बाल्टी, डिब्बा लेकर पानी निकालते नजर आए. नगर पालिका के हिला हवेली से नाराज मोहल्लेवासियों में भारी आक्रोश देखने को मिला. लोगों का कहना है कि हर बार शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं होता.

पार्क गली, बस स्टैंड और बाजार में भरा पानी

बारिश के दौरान पार्क गली, शहर का मुख्य बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन रोड समेत कई इलाकों में पानी भर गया. दुकानें प्रभावित हुईं और ग्राहकों की आवाजाही पर असर पड़ा.

बाजार में कीचड़ और जलभराव से लोग गिरते-पड़ते दिखे. कई दुकानदारों को अपनी दुकानें समय से पहले बंद करनी पड़ीं क्योंकि बारिश के पानी ने दुकानों का सामान खराब कर दिया.

खलील नगर और अन्य मोहल्लों की हालत सबसे खराब

शहर के खलील नगर, रानी कॉलोनी, बाकरगंज और रामनगर जैसे इलाकों में स्थिति बेहद खराब रही. बारिश के बाद नालियां ओवरफ्लो हो गईं और गंदा पानी घरों तक जा पहुंचा.

कुछ इलाकों में तो लोग अपने घरों से बाहर ही नहीं निकल सके. बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान रहे. इन मोहल्लों में जल निकासी की कोई पक्की व्यवस्था नहीं है, जिससे हर बारिश के बाद ये स्थिति बन जाती है.

हर साल खर्च होते लाखों, फिर भी नहीं मिलता समाधान

नगर पालिका हर साल नालों की सफाई और जल निकासी के नाम पर लाखों रुपए का बजट खर्च करती है. फिर भी शहर की तस्वीर नहीं बदल रही. शहरवासी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर यह पैसा कहां जा रहा है?

जनता का गुस्सा अब नगर पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों पर फूटने लगा है. कई वार्डों के पार्षद भी नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल उठा चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
गो सम्मान आवाह्न अभियान के द्वितीय चरण के तहत 27 जुलाई को फतेहपुर में भव्य प्रार्थना यात्रा निकाली जाएगी. अभियान...
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश
NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

Follow Us