Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Indian Railways Luggage: अब ट्रेन में भी एयरपोर्ट जैसे नियम ! तय सीमा से ज्यादा लगेज पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज और छह गुना जुर्माना

Indian Railways Luggage: अब ट्रेन में भी एयरपोर्ट जैसे नियम ! तय सीमा से ज्यादा लगेज पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज और छह गुना जुर्माना
अब ट्रेन में विमान जैसे नियम, नियम विरुद्ध सामान ले जाने पर 6 गुना जुर्माना (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Indian Railways News

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों के बैग और लगेज को लेकर बड़ा बदलाव किया है. अब एयरपोर्ट की तरह रेलवे स्टेशन पर भी बैग का वजन और साइज चेक होगा. तय सीमा से ज्यादा सामान होने पर एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा और बिना बुकिंग पकड़े जाने पर छह गुना जुर्माना देना पड़ेगा.

Indian Railways Luggage Rules: भारत में हर दिन लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं और कई यात्री अपने साथ भारी सामान भी ले जाते हैं. ऐसे में अब रेलवे ने एयरपोर्ट जैसे कड़े नियम लागू करने का फैसला किया है. प्रयागराज (Prayagraj) मंडल से शुरू होने वाले इस बदलाव के तहत बड़े रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के बैग का वजन और साइज चेक किया जाएगा. तय सीमा से ज्यादा लगेज पाए जाने पर यात्रियों को जेब से अतिरिक्त चार्ज देना होगा और नियम तोड़ने पर जुर्माना भी भरना पड़ेगा.

प्रयागराज मंडल के स्टेशनों से होगी शुरुआत

उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने इस नई व्यवस्था की शुरुआत प्रयागराज मंडल के प्रमुख स्टेशनों से करने का फैसला किया है. इसमें प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सूबेदारगंज, कानपुर सेंट्रल, मिर्जापुर, टूंडला, अलीगढ़ जंक्शन, गोविंदपुरी और इटावा स्टेशन शामिल हैं. इन जगहों पर इलेक्ट्रॉनिक लगेज मशीनें लगाई जाएंगी और यात्रियों को प्लेटफॉर्म में एंट्री से पहले बैग का वजन कराना होगा.

वजन ही नहीं, बैग का साइज भी देखा जाएगा

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों का बैग केवल वजन के हिसाब से ही नहीं बल्कि साइज के हिसाब से भी चेक किया जाएगा. अगर कोई बैग इतना बड़ा है कि वह कोच में ज्यादा जगह घेरता है और अन्य यात्रियों को परेशानी होती है तो उस पर भी पेनल्टी लग सकती है. इसका मतलब है कि कम वजन होने पर भी बड़े साइज का बैग जेब पर भारी पड़ सकता है.

क्लास के हिसाब से तय हुई लगेज सीमा

भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए क्लास के हिसाब से मुफ्त सामान की सीमा तय की है.

Read More: 80 के दशक की देश की आवाज हुई शांत: दूरदर्शन की दिग्गज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, जानिए उनके बारे में

  • फर्स्ट एसी यात्री: 70 किलो तक
  • सेकंड एसी यात्री: 50 किलो तक
  • थर्ड एसी यात्री: 40 किलो तक
  • स्लीपर क्लास यात्री: 40 किलो तक
  • जनरल और सेकंड सिटिंग यात्री: 35 किलो तक

रेलवे के नियमों के मुताबिक तय सीमा से 10 किलो तक ज्यादा सामान ले जाने की छूट होगी. लेकिन अगर सामान इससे ज्यादा है तो यात्रियों को स्टेशन पर जाकर लगेज बुक कराना होगा.

Read More: IMD Weather Alert: उत्तर प्रदेश सहित 11 राज्यों में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

बिना बुकिंग पकड़े जाने पर होगा भारी नुकसान

अगर कोई यात्री बिना बुकिंग के तय सीमा से ज्यादा सामान लेकर ट्रेन में पकड़ा जाता है तो उसे सामान्य दर से 1.5 गुना ज्यादा चार्ज देना होगा. यही नहीं, अगर यात्री ने अतिरिक्त सामान की एडवांस बुकिंग भी नहीं की है तो उसे छह गुना तक जुर्माना चुकाना पड़ेगा.

Read More: Weather Update In India: उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट ! कड़ाके की ठंड से जनजीवन होगा प्रभावित

यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए नया कदम

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नया नियम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों को देखते हुए लागू किया जा रहा है. कई बार यात्री इतना ज्यादा सामान लेकर यात्रा करते हैं कि अन्य यात्रियों को दिक्कत होती है. वहीं भारी बैग सुरक्षा के लिहाज से भी खतरा पैदा कर सकते हैं. त्योहारों और गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए लगेज पर नियंत्रण जरूरी माना जा रहा है.

Latest News

Fatehpur News: जिला अस्पताल में अवैध वसूली करते कैमरे में कैद हुआ कर्मी, दर्ज हुआ मुकदमा, नौकरी पर संकट Fatehpur News: जिला अस्पताल में अवैध वसूली करते कैमरे में कैद हुआ कर्मी, दर्ज हुआ मुकदमा, नौकरी पर संकट
फतेहपुर जिला अस्पताल में एक्सरे के नाम पर मरीज से अवैध वसूली का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच...
Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण रिंग ऑफ फायर ! कब लगेगा सूतक काल, भारत में क्या है इसका असर?
आज का राशिफल 16 फरवरी 2026: किस राशि के जातकों की बदलेगी किस्मत ! इनको रहना होगा सावधान, जानिए दैनिक भाग्यफल
India Vs Pak T20 Wc 2026: भारत की बादशाहत क़ायम ! पाकिस्तान फिर चारों खाने चित्त
काम की खबर ! साइबर फ्रॉड के शिकार लोगों को राहत, RBI देगा आपको हर्जाना, जानिए क्या है पूरा नियम
Fatehpur News: थवईश्वर तांबेश्वर से कुण्डेश्वर महादेव तक, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का महाकुंभ, हर हर महादेव से गूंजा जनपद
IMD Weather Alert: उत्तर प्रदेश सहित 11 राज्यों में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Follow Us