Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: फतेहपुर में गंगा स्नान करने गए 5 युवक डूबे ! तीन बचे, दो की तलाश, SDRF का सर्च अभियान

UP Fatehpur News: फतेहपुर में गंगा स्नान करने गए 5 युवक डूबे ! तीन बचे, दो की तलाश, SDRF का सर्च अभियान
फतेहपुर में गंगा नहाने गए पांच डूबे तीन बचे दो की तलाश जारी: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में मुंडन संस्कार में शामिल पांच युवक गंगा में डूब गए. तीन को स्थानीय गोताखोरों ने सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन दो युवक अब भी लापता हैं. हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

Fatehpur Ganga Drowned News: यूपी के फतेहपुर जिले में शुक्रवार शाम एक मुंडन संस्कार के दौरान गंगा स्नान में शामिल हुए पांच युवक डूब गए. हादसा सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के डगडगी गांव स्थित शिवाला घाट पर हुआ. ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से तीन युवकों को बचा लिया गया, लेकिन दो युवक अब भी लापता हैं. प्रयागराज से एसडीआरएफ टीम बुलाई गई है और सर्च ऑपरेशन शनिवार सुबह से दोबारा शुरू होगा.

मुंडन संस्कार के लिए जुटे थे रिश्तेदार, गंगा घाट पर मचा कोहराम

जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के खोजवापुर गांव निवासी विजय रैदास की विवाहित बहन क्रांति देवी, अपनी पांच वर्षीय बेटी पल्लवी का मुंडन संस्कार कराने डगडगी गांव स्थित शिवाला घाट पर पहुंची थीं. उनके साथ परिवार के कई रिश्तेदार भी थे.

संस्कार के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे पांच युवक पंकज रैदास, गोलू रैदास, जितेंद्र रैदास, सुंदर रैदास और रजत रैदास गंगा में स्नान करने लगे. लेकिन घाट की गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण सभी युवक पानी में डूबने लगे. देखते ही देखते मुंडन की खुशियां मातम में बदल गईं और घाट पर चीख-पुकार मच गई.

बहादुरी दिखाकर तीन युवकों की बचाई जान, दो लापता

गांव के ही कर्बला निवासी बुद्दा निषाद ने साहस का परिचय देते हुए ग्रामीणों के सहयोग से पानी में कूदकर रेस्क्यू अभियान चलाया. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उन्होंने 28 वर्षीय जितेंद्र रैदास, 32 वर्षीय सुंदर रैदास और 24 वर्षीय रजत रैदास को सकुशल बाहर निकाल लिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में व्यापारी नेता को खेत से उठा लाई पुलिस ! मारपीट और अभद्रता का आरोप, व्यापारियों में रोष

तीनों को प्राथमिक उपचार दिया गया और फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं. लेकिन 28 वर्षीय पंकज रैदास और 20 वर्षीय गोलू रैदास का देर रात तक कोई सुराग नहीं लग सका है. उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और परिजन घाट पर बदहवास हालत में रोते-बिलखते देखे गए.

Read More: कौन हैं 19 साल के महेश रेखे जिन्होंने 200 साल बाद पूरा किया दुर्लभ अखंड दण्डकर्म पारायणम् ! मोदी-योगी ने की तारीफ

SDRF टीम को बुलाया गया, रात में रोका गया सर्च ऑपरेशन

घटना की जानकारी मिलते ही थाना सुल्तानपुर घोष प्रभारी तेज बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने तत्काल राहत कार्य शुरू कराया. देर शाम तक खोजबीन चलती रही, लेकिन अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रात में रोक दिया गया.

Read More: Fatehpur News: छात्रा को बहलाकर दुष्कर्म करने वाले को 10 साल की सजा ! यहां दिया था घटना को अंजाम

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रयागराज से एसडीआरएफ की विशेष टीम बुलाई गई है जो शनिवार सुबह से गंगा में गहन सर्च अभियान शुरू करेगी. प्रशासन ने स्थानीय नाविकों और गोताखोरों से भी मदद ली है.

एक ही परिवार के हैं सभी युवक, गांव में पसरा मातम

पांचों युवक आपस में रिश्तेदार हैं और रैदास समाज से ताल्लुक रखते हैं. सभी युवक क्रांति देवी के रिश्तेदार हैं पंकज रैदास उनके देवर हैं जबकि बाकी भाई-बंधु हैं.

हादसे के बाद उनके गांवों में मातम का माहौल है. खोजवापुर, टीकर, रसूलाबाद और गोवर्धनपुर गांवों में लोगों की आंखें नम हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी गोताखोर तैनात करने और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है.

Latest News

IMD Weather Alert: उत्तर प्रदेश सहित 11 राज्यों में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी IMD Weather Alert: उत्तर प्रदेश सहित 11 राज्यों में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश समेत 11 राज्यों में मौसम बदलाव का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ...
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा, भोलेनाथ स्वयं हर लेंगे जीवन के सभी कष्ट
Fatehpur News: फतेहपुर के विजयीपुर में करोड़ों का घोटाला, फर्जी दस्तावेजों से कराए गए भुगतान, मुकदमें की तैयारी
आज का राशिफल 14 फरवरी 2026: शिव आराधना से बदलेगी किस्मत ! जानिए 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: शाबास कानून के रखवाले ! फतेहपुर में चौराहे पर भिड़े सिपाही, कानून खुद ही हुआ घायल
Fatehpur Diversion News: महाशिवरात्रि को लेकर सतर्क हुआ प्रशासन ! इस तारीख से बदल जाएगा रूट, संभल कर करें यात्रा
80 के दशक की देश की आवाज हुई शांत: दूरदर्शन की दिग्गज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, जानिए उनके बारे में

Follow Us