Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: अब फतेहपुर में भी दिखेगा आकाशगंगा का जादू ! 10000000 की लागत से बनेगा तारामंडल, होगी अंतरिक्ष की सैर

Fatehpur News: अब फतेहपुर में भी दिखेगा आकाशगंगा का जादू ! 10000000 की लागत से बनेगा तारामंडल, होगी अंतरिक्ष की सैर
फतेहपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में बनेगा तारामंडल: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर जिले के छात्रों को जल्द ही अंतरिक्ष की दुनिया को नजदीक से देखने का मौका मिलेगा. राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) में एक करोड़ की लागत से तारामंडल और 75 लाख की लागत से मल्टीपर्पज हॉल की सौगात मिली है. अगस्त से इसका निर्माण शुरू होगा. नीति आयोग ने दोनों प्रोजेक्ट्स के लिए बजट स्वीकृत किया है.

Fatehpur Planetarium News: फतेहपुर की शिक्षा व्यवस्था अब अंतरिक्ष विज्ञान की ओर कदम बढ़ा रही है. राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) में बनने जा रहे तारामंडल और मल्टीपर्पज हॉल से छात्रों को तारों की संरचना और विज्ञान की जटिलताओं को सीधे अनुभव करने का मौका मिलेगा. नीति आयोग की स्वीकृति के बाद अब यह सपना साकार होने जा रहा है. अगस्त से निर्माण कार्य की शुरुआत होगी.

जीआईसी में खुलेगा फतेहपुर तारामंडल, विज्ञान में बढ़ेगी रुचि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जनपद के छात्रों को अब खगोलशास्त्र की रहस्यमयी दुनिया को किताबों से बाहर निकलकर प्रत्यक्ष देखने का मौका मिलेगा. जीआईसी परिसर में बनने वाला तारामंडल (Planetarium) इस दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है.

यहां छात्रों को 88 मान्यता प्राप्त तारामंडलों की संरचना, आकाशगंगा, ग्रहों की चाल और ब्रह्मांड की विभिन्न अवधारणाओं को आधुनिक तकनीक के ज़रिए दिखाया जाएगा. केंद्र सरकार के सहयोग से नीति आयोग ने इस परियोजना के लिए एक करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. यह पहल न केवल विज्ञान के प्रति छात्रों की जिज्ञासा को बढ़ाएगी, बल्कि अंतरिक्ष विज्ञान जैसे विषयों में कैरियर बनाने की प्रेरणा भी देगी.

75 लाख की लागत से बनेगा मल्टीपर्पज हॉल

तारामंडल के साथ-साथ जीआईसी में एक अत्याधुनिक मल्टीपर्पज हॉल भी बनाया जाएगा. इसके लिए नीति आयोग ने 75 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है. इस हॉल में विज्ञान प्रदर्शनियां, शिक्षक प्रशिक्षण, बोर्ड परीक्षा संबंधी बैठकें और विद्यालय प्रमुखों की समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी.

Read More: Fatehpur News: सरकंडी में जांच के दौरान बवाल ! प्रधान पक्ष और शिकायतकर्ताओं में चलीं लाठियां, जान बचाकर भागी टीम

इससे स्कूल स्तरीय शिक्षा प्रबंधन को मजबूती मिलेगी और शिक्षकों व छात्रों को एक ऐसा मंच मिलेगा जहां वे विचार साझा कर सकेंगे. यह हॉल शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक अधोसंरचना का प्रतीक बनेगा.

Read More: Fatehpur News: मरीजों से अवैध वसूली में लगा था दलाल ! सीएमएस ने धर दबोचा, किया पुलिस के हवाले, मचा हड़कंप

नीति आयोग से मिली मंजूरी, अगस्त से शुरू होगा निर्माण

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने पुष्टि की है कि तारामंडल और मल्टीपर्पज हॉल के दो प्रस्तावों को नीति आयोग से स्वीकृति मिल चुकी है. उन्होंने बताया कि जीआईसी परिसर में चिन्हित स्थान पर अगस्त 2025 से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर की अक्षिता शुक्ला ने लखनऊ में कहानी लेखन में किया शानदार प्रदर्शन ! मंडल से हुआ था चयन

इन दोनों प्रोजेक्ट्स के पूरा होते ही जिले की शैक्षणिक संरचना में क्रांतिकारी बदलाव आएगा. उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल छात्रों बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है.

छात्रों को मिलेगा अंतरिक्ष से जुड़ी जानकारी का जीवंत अनुभव

तारामंडल (Planetarium) के ज़रिए छात्र केवल पाठ्यक्रम की सीमाओं तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उन्हें ब्रह्मांड की जटिलताओं को सजीव तरीके से देखने और समझने का अवसर मिलेगा.

अंतरिक्ष में स्पेस स्टेशन स्थापित करने वाले विज्ञानी शुभांशु की सफलता और चंद्रयान मिशन जैसे अभियानों ने छात्रों में पहले से ही वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित किया है. अब फतेहपुर का यह तारामंडल उस सोच को नई दिशा देगा. यह प्रयोगशाला नहीं बल्कि एक सपना होगा, जहां से भविष्य के वैज्ञानिक निकलेंगे.

शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, प्रदेश भर में बनेगा उदाहरण

इस परियोजना के पूरे होने के बाद जिले की पहचान सिर्फ एक सामान्य जिले की नहीं, बल्कि शिक्षा और विज्ञान के मॉडल ज़िले के रूप में होगी. जिले में पहली बार इतने बड़े स्तर पर कोई विज्ञान आधारित प्रोजेक्ट लागू हो रहा है. इससे न केवल सरकारी स्कूलों की छवि बदलेगी, बल्कि छात्र-छात्राएं खुद को बड़े सपनों के साथ जोड़ पाएंगे. यह प्रयास भविष्य में प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा बनेगा.

Latest News

आज का राशिफल 11 मार्च 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहता है आपका राशिफल, जानिए किसे मिलेगा सौभाग्य आज का राशिफल 11 मार्च 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहता है आपका राशिफल, जानिए किसे मिलेगा सौभाग्य
11 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है. किसी को करियर में सफलता मिल...
Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका क्षेत्र में विकास की मांग ! सड़क से लेकर पार्क तक, जाने क्या है इस प्रस्ताव में
UP Weather News: यूपी में कुदरत का करिश्मा ! मार्च बना दिसंबर, कई जिलों में छाया भयंकर कोहरा
Kal Ka Rashifal: किस राशि के जातक की बदलेगी किस्मत, इनको हो सकती है बड़ी परेशानी
UP News: ओवरलोडिंग पर आईजी की सख्ती, फतेहपुर-बांदा की 18 चर्चित फर्में रडार पर, सूची में पूर्व विधायक भी शामिल
खाड़ी संकट से कांपा मोरबी का टाइल हब: गैस आपूर्ति रुकी, 100 से ज्यादा फैक्ट्रियां बंद, 4 लाख नौकरियों पर खतरा
UPPCL News: यूपी में स्मार्ट मीटर के नाम पर 127 करोड़ की वसूली ! अब पैसे लौटाएगा बिजली विभाग

Follow Us