Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में इतने शिक्षकों को मिलेगी पुरानी पेंशन ! 42 की दूर हुईं खामियां, जानिए पूरी डिटेल

Fatehpur News: फतेहपुर में इतने शिक्षकों को मिलेगी पुरानी पेंशन ! 42 की दूर हुईं खामियां, जानिए पूरी डिटेल
फतेहपुर में शिक्षक कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में सालों से अधर में लटकी 76 शिक्षक-कर्मचारियों की पुरानी पेंशन (OPS) का रास्ता साफ हो गया है 42 की पत्रावलियों की खामियां दुरुस्त हो गईं हैं. जानिए पूरी डिटेल

Fatehpur OPS News: यूपी के फतेहपुर में शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. जिले के 34 शिक्षक-कर्मचारियों की पुरानी पेंशन पहले ही बहाल हो चुकी हैं जबकि 42 शिक्षक-कर्मचारियों की पत्रावलियों को दुरुस्त कर खामियां दूर हो गईं हैं. सोमवार 76 शिक्षक कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल हो गई है. बताया जा रहा है कि डीआईओएस के माध्यम से 42 पत्रावलियों को दोबारा संशोधित कर भेजा गया था. पुरानी पेंशन मिलने से शिक्षक कर्मचारियों के चेहरों पर राहत और खुशी की झलक साफ देखी जा सकती है.

पुरानी पेंशन बहाली के लिए लंबा संघर्ष

राज्य में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-कर्मचारी संघ लंबे समय से संघर्षरत थे इसके लिए शिक्षकों और कर्मचारियों ने सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए दिल्ली तक प्रदर्शन किए.

इस आंदोलन का सकारात्मक परिणाम नवंबर 2024 में देखने को मिला, जब शासन ने 28 मार्च 2005 से पहले विज्ञापित पदों पर कार्यभार ग्रहण करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने का आदेश जारी किया. 

फतेहपुर से भेजी गई थी 76 शिक्षकों की पत्रावलियां

फतेहपुर (Fatehpur) जिले से कुल 76 शिक्षकों और कर्मचारियों की पत्रावलियां पेंशन बहाली के लिए निदेशालय को भेजी गई थीं. इनमें से 33 शिक्षक और 1 कर्मचारी यानी कुल 34 शिक्षक-कर्मचारियों की पेंशन स्वीकृत हो गई थी. वहीं, 42 शिक्षकों और कर्मचारियों की पत्रावलियों में खामियों के चलते दोबारा भेजा गया था जिन्हें स्वीकृत कर लिया गया है. आपको बतादें कि इनमें 68 शिक्षक और 8 कर्मचारियों की बहाली होनी थी. 

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

संगठन ने सरकार के फैसले का किया स्वागत

प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ला ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया और जिले के शिक्षकों को बधाई दी. उन्होंने कहा, "यह संगठन के निरंतर प्रयासों और संघर्ष का परिणाम है कि आज प्रदेश भर में सैकड़ों शिक्षक और कर्मचारी पुरानी पेंशन का लाभ पा रहे हैं"

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

76 लोगों को मिला OPS का लाभ?

फतेहपुर में अस्वीकृत पत्रावलियों को दोबारा डीआईओएस के माध्यम से संशोधित कर भेजा गया था जो अब स्वीकृत हो गईं हैं. शिक्षकों और कर्मचारियों ने इसको जल्द स्वीकृत करने के लिए अनुरोध किया था. बताया जा रहा है कि शिक्षक संघ ने भी सरकार से अनुरोध किया था कि प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए ताकि शेष कर्मचारियों को भी राहत मिल सके. 

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

क्यों है OPS की मांग NPS से अच्छा बताया जा रहा है?

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों की मांग वर्षों से चली आ रही थी. नई पेंशन योजना (NPS) के मुकाबले पुरानी पेंशन योजना (OPS) अधिक सुरक्षित और लाभकारी मानी जाती है. OPS के तहत कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद सुनिश्चित पेंशन मिलती है, जबकि NPS में इसका कोई निश्चित प्रावधान नहीं है. यही कारण है कि सरकारी कर्मचारी लगातार पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग कर रहे थे. 

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us