Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Board Exam 2025: फतेहपुर में पांच केंद्रों पर होगा 10वीं और 12वीं उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन, 3000 शिक्षकों की लगेगी ड्यूटी

UP Board Exam 2025: फतेहपुर में पांच केंद्रों पर होगा 10वीं और 12वीं उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन, 3000 शिक्षकों की लगेगी ड्यूटी
यूपी बोर्ड कॉपियों की चेकिंग के लिए पांच केंद्र बनाए गए (दाएं Dios राकेश कुमार फाइल फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में यूपी बोर्ड (UP Board 2025) 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जनपद के 5 केंद्रों पर होगा. इसके लिए 3000 शिक्षक की ड्यूटी लगाई गई है. CCTV निगरानी के साथ होली के बाद प्रक्रिया शुरू होगी. 

Fatehpur UP Board 2025: यूपी बोर्ड की हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षाओं के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू होंगी. इस बार जनपद में पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जहां उत्तर पुस्तिकाओं की जांच होगी. बताया जा रहा है कि करीब 3000 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है. शिक्षा विभाग ने मूल्यांकन प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है. 

फतेहपुर में इन पांच केंद्रों पर होगी कॉपियों की जांच

जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOs) राकेश कुमार ने बताया कि इस बार जिले में सदाशिव इंटर कॉलेज रेलबाजार को हटाकर दो नए स्कूलों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है. मूल्यांकन कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ये पांच केंद्र निर्धारित किए गए हैं:

  • एएस इंटर कॉलेज
  • राजकीय बालिका इंटर कॉलेज
  • राजकीय इंटर कॉलेज
  • मुस्लिम इंटर कॉलेज
  • निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज

सीसीटीवी से होगी निगरानी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मूल्यांकन प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी या लापरवाही न हो, इसके लिए सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि कोई शिक्षक या कर्मचारी मूल्यांकन में लापरवाही बरतता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

शिक्षकों को मिलेगी निश्चित संख्या में उत्तर पुस्तिकाएं

शिक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं की एक निश्चित संख्या जांचने के लिए दी जाएगी, जिसे परीक्षा समाप्त होने के बाद तय किया जाएगा. इससे मूल्यांकन का कार्य तेजी और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जा सकेगा.

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

होली के बाद शुरू होगा मूल्यांकन कार्य

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी. इसके बाद शिक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य सौंपा जाएगा. चूंकि इस बीच होली का त्योहार भी है, इसलिए संभावना है कि मूल्यांकन कार्य होली के बाद शुरू होगा. 

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

यूपी बोर्ड मूल्यांकन: मुख्य बातें एक नजर में

फतेहपुर में पांच केंद्रों पर होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

  • 3000 शिक्षक तैनात किए जाएंगे
  • सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
  • मूल्यांकन कार्य होली के बाद शुरू होगा

शिक्षा विभाग यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि मूल्यांकन कार्य पारदर्शी, निष्पक्ष और समय पर पूरा हो, ताकि परीक्षार्थियों को उनके परिणाम जल्द प्राप्त हो सकें.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us