Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में हत्या के आरोपी ने की आत्महत्या ! हफ्ते भर घर में लटकता रहा शव, ऐसे हुआ खुलासा

Fatehpur News: फतेहपुर में हत्या के आरोपी ने की आत्महत्या ! हफ्ते भर घर में लटकता रहा शव, ऐसे हुआ खुलासा
फतेहपुर में हत्या के आरोपी ने की आत्महत्या (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में हत्या के आरोपी के एक व्यक्ति ने घर के अंदर आत्महत्या कर ली. घटना चांदपुर थाना (Chandpur Thana) क्षेत्र की है. तेज बदबू आने के बाद पुलिस से दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. हत्या के एक मामले में जेल जा चुका व्यक्ति आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान होकर फांसी के फंदे पर झूल गया. बताया जा रहा है कि उसका शव लगभग हफ्ते भर घर के अंदर लटका रहा, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी.

घटना गुरुवार चांदपुर थाना (Chandpur Thana) क्षेत्र के चतनपुर की है. जानकारी के मुताबिक तेज दुर्गन्ध के जब पड़ोसियों ने दरवाज़ा खटखटाया तो घर के बाहर कोई नहीं निकला. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे ही दरवाजा तोड़ा तो एक अध गला हुआ शव फांसी के फंदे से लटका मिला.

घर में अकेला रहता था मृतक, कई दिनों से नहीं दिखा 

फतेहपुर (Fatehpur) के चांदपुर थाना (Chandpur Thana) क्षेत्र के चतनपुर गांव में एक अध गला शव घर के अंदर फांसी के फंदे में लटका हुआ मिला. मृतक की पहचान 45 वर्षीय रणविजय सचान के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि रणविजय पड़ोस के देवचली गांव के एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में वर्षों तक जेल में बंद रहा और साल 2022 में जमानत पर छूटकर वापस गांव आया था.

जानकारी के मुताबिक जेल से बाहर आने के बाद रणविजय की हालत लगातार बिगड़ती गई और वो गंभीर बीमारियों से जूझने लगा जिसकी वजह से उसे आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा. क्षेत्रीय लोगों के अनुसार रणविजय की शादी नहीं हुई थी, और उसके परिवार में केवल एक बड़ा भाई उदय नारायण सचान है, जो रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं और कानपुर में अपने परिवार के साथ रहते हैं. रणविजय गांव में अकेला रहता था और किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं रखता था.

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

तनाव में रहने लगा था रणविजय, बीमारी और कर्ज से था परेशान

गांव के लोगों के मुताबिक, जेल से छूटने के बाद रणविजय की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई. गंभीर बीमारियों से घिरने के साथ ही वह आर्थिक तंगी का भी शिकार हो गया था. उसने गांव के कई लोगों से कर्ज ले रखा था, जिसे वह चुका नहीं पा रहा था. इन सब वजहों से वह मानसिक तनाव में रहने लगा.

Read More: Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

बीते कई दिनों से रणविजय अपने घर से बाहर नहीं निकला, जिससे ग्रामीणों को शक हुआ. दो दिनों से घर से तेज बदबू आने लगी, तो गांव वालों ने प्रधान को इसकी सूचना दी. प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची.

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा, तो घर के अंदर रणविजय का शव फंदे से झूलता मिला. शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया गया कि उसकी मौत पांच से छः दिन पहले हो चुकी थी.

शव पूरी तरह से सड़ चुका था और तेज दुर्गंध फैल रही थी. थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us