Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: परदेश में पति, ससुराल में भाभी की अस्मत पर देवर की गंदी नजर ! पुलिस की लापरवाही के बाद एसपी का एक्शन

Fatehpur News: परदेश में पति, ससुराल में भाभी की अस्मत पर देवर की गंदी नजर ! पुलिस की लापरवाही के बाद एसपी का एक्शन
फतेहपुर में देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, दर्ज हुआ मुकदमा (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक महिला के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया. जब महिला ने परिवार और पुलिस से शिकायत की तो उसको निराशा हांथ लगी. मामला राधानगर थाना क्षेत्र का है. एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी देवर पर मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि एक महिला का पति रोज़गार के लिए परदेश में रहता है और इसी का फायदा उठाकर देवर ने उसकी अस्मत लूटने की कोशिश की.

मामला राधानगर थाना (Radha Nagar Thana) क्षेत्र के एक गांव का है. जानकारी के मुताबिक जब महिला ने न्याय की गुहार लगाई, तो परिवार और पुलिस ने उसे नजरअंदाज कर दिया. लेकिन एसपी से फरियाद करने के बाद आखिरकार मामला दर्ज किया गया.

घर की दहलीज पर टूटी मर्यादा, अपनों ने ही दिया जख्म

पीड़िता का कहना है कि उसका देवर लंबे समय से उस पर गलत नजर रखता था, लेकिन वह परिवार की इज्जत बचाने के लिए चुप रही. उसे उम्मीद थी कि समय के साथ सब ठीक हो जाएगा, लेकिन बीते 23 मार्च की शाम को उसकी दुनिया उजड़ने वाली थी.

पीड़िता ने एफआईआर में बताया कि शाम करीब छह बजे, जब घर में अकेली थी, तो उसका नशे में धुत देवर वहां आ धमका. उसने जबरन पकड़कर अश्लील हरकतें शुरू कर दीं. विरोध करने पर उसने कपड़े फाड़ डाले और दुष्कर्म का प्रयास किया. डर और बेबसी के बीच किसी तरह खुद को छुड़ाकर वह भागी, लेकिन आरोपी ने धमकी दी कि अगर किसी से बताया तो उसे बदनाम कर देगा. 

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

ससुराल से मिला तिरस्कार, न्याय की जगह मिली डांट

घबराई महिला जब ससुर के पास गई और न्याय की गुहार लगाई, तो उसे उम्मीद थी कि परिवार उसका साथ देगा. लेकिन ससुर ने उल्टा उसे ही डांट दिया और चुप रहने की नसीहत दे दी. उसके लिए यह दोहरा आघात था एक तरफ दरिंदगी, दूसरी तरफ अपनों की बेरुखी.

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

पीड़िता के मुताबिक उसका देवर कई बार अश्लील हरकते कर चुका था लेकिन परिवार की मर्यादा के लिए हमेशा वो चुप रही लेकिन इस बार उसने सारी सीमाएं तोड़ दीं.

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

पुलिस ने भी किया अनसुना, एसपी के आदेश से मुकदमा 

महिला ने हिम्मत जुटाकर पुलिस का दरवाजा खटखटाया, लेकिन वहां भी उसकी पीड़ा को नजरअंदाज कर दिया गया. जब उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उसने एसपी के पास जाकर इंसाफ की गुहार लगाई.

एसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की. थाना प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us