Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर सड़क हादसे में PAC जवान की मौत ! अचानक ऐसे हुई घटना, साथी की हालत गंभीर 

Fatehpur News: फतेहपुर सड़क हादसे में PAC जवान की मौत ! अचानक ऐसे हुई घटना, साथी की हालत गंभीर 
फतेहपुर सड़क हादसे में पीएसी जवाब सचिन पांडेय की मौत: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बाइक सवार पीएसी जवाब की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि एक साथी जवाब गंभीर रूप से घायल हो गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में बुधवार देर शाम भीषण सड़क हादसे में एक पीएसी जवान की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र के नेशनल हाइवे भोगलपुर मोड़ के पास हुई.

बताया जा रहा है कि जवान की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने एक जवान को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

हादसे ने छीन ली प्रतापगढ़ के सचिन की जिंदगी 

प्रतापगढ़ जिले (Pratapgarh) के रहने वाले 45 वर्षीय सचिन पांडेय फतेहपुर (Fatehpur) में स्थित 12वीं पीएसी बटालियन में तैनात थे. बुधवार को सचिन अपने साथी सुरेंद्र सिंह राठौर के साथ सरकारी कार्य काम से खागा (Khaga) गए थे.

जानकारी के मुताबिक देर शाम करीब 7:30 बजे कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर उमरा भोगलपुर मोड़ के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक नियंत्रण खो बैठी और डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों जवान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में 112 पंचायत सचिवों पर गिरी गाज, जून का वेतन रोका, दो दिन में जवाब नहीं दिया तो निलंबन

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग और पुलिस 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया. पुलिस की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हरदो ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सचिन पांडेय को मृत घोषित कर दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

वहीं, सुरेंद्र सिंह राठौर की हालत नाजुक बनी हुई थी, जिसके चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. हादसे की खबर सुनते ही जवान के परिवार में मातम छा गया. कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us