Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान हादसा ! हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 11 लोग, भर्ती

फतेहपुर में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा 11 लोग झुलसे: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले के औंग थाना क्षेत्र के मिराई गांव में गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान डीजे का साउंड बॉक्स हाईटेंशन लाइन से टकरा गया. हादसे में क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत 11 लोग झुलस गए. चार की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें कानपुर रेफर किया गया है. हादसे के बाद गांव में मातम छा गया और रामलीला कार्यक्रम रद्द कर दिया गया.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में गणेश विसर्जन यात्रा सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गई. औंग थाना क्षेत्र के मिराई गांव में डीजे का साउंड बॉक्स अचानक हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे 11 लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए. घायलों में क्षेत्र पंचायत सदस्य भी शामिल हैं. चार लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें कानपुर रेफर किया गया है.

कैसे हुआ हादसा, प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान डीजे टकराया

मिराई गांव में गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी. सोमवार शाम ग्रामीणों ने धूमधाम से विसर्जन यात्रा निकाली और प्रतिमा को पांडु नदी ले जाने की तैयारी थी. यात्रा जैसे ही संतू चौहान के दरवाजे पर पहुंची, डीजे का साउंड बॉक्स अचानक लटक रही हाईटेंशन लाइन (HT) से टकरा गया. देखते ही देखते जोरदार चिंगारी निकली और करंट की चपेट में आने से अफरा-तफरी मच गई. डीजे के पास खड़े लोग बुरी तरह झुलस गए और चीख-पुकार मच गई.

घायलों में BDC भी शामिल, चार को किया गया रेफर

इस हादसे में झुलसने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य और पिकअप चालक दारा सिंह, डीजे ऑपरेटर दुर्गेश, पिकअप सवार रवि, अभय सिंह, आयुष और दो बच्चे दीपक व पुच्ची रैदास समेत 11 लोग शामिल हैं. हादसे के तुरंत बाद सभी को आनन-फानन में औंग पीएचसी और सरसौल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, गंभीर रूप से झुलसे रवि, अभय, दीपक और दुर्गेश को बेहतर इलाज के लिए कानपुर के काशीराम अस्पताल भेजा गया है.

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, 11 फुट पर लटक रही थी लाइन

ग्रामीणों ने हादसे के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभाग को हाईटेंशन तार नीचे लटकने की शिकायत दी गई थी, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया. बताया जा रहा है कि एचटी लाइन महज 11 फुट की ऊंचाई पर लटक रही थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ. वहीं, एसडीओ चौडगरा उपेंद्र राज का कहना है कि विभाग को लटकते तार की कोई जानकारी नहीं दी गई थी.

Read More: UP School Closed: यूपी में भीषण ठंड के चलते इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल, योगी सरकार का आदेश

प्रशासनिक अमला मौके पर, अस्पताल जाकर जाना हाल

हादसे की खबर लगते ही अपर पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. वहीं, बिंदकी तहसील और औंग थाने की टीम कानपुर के अस्पताल पहुंची और घायलों की स्थिति की जानकारी ली. घटना के बाद मिराई गांव में सन्नाटा छा गया है और लोग गहरी चिंता में हैं.

Read More: Fatehpur News: टैंकर फटा, डीजल बहा और लोग बोले-मौका है साहब, पहले बाल्टी लाओ, तड़पते रहे ट्रक चालक-खलासी

गांव में मातम, रामलीला कार्यक्रम रद्द

गणेश विसर्जन यात्रा में हुए हादसे ने पूरे गांव को हिला दिया है. घायल लोगों की पीड़ा और परिवारों के आंसुओं ने गांव में शोक का माहौल बना दिया है. हादसे के बाद न सिर्फ विसर्जन यात्रा रोक दी गई बल्कि गांव में चल रही रामलीला का आयोजन भी कैंसिल कर दिया गया. लोगों का कहना है कि अगर बिजली विभाग ने समय रहते कार्रवाई की होती तो यह हादसा नहीं होता.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के इस गांव में ठंड का कहर, 15 दिनों में तीन मौतें ! कई ग्रामीण बीमार, प्रशासनिक दावेदारी फेल

02 Sep 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान हादसा ! हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 11 लोग, भर्ती

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में गणेश विसर्जन यात्रा सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गई. औंग थाना क्षेत्र के मिराई गांव में डीजे का साउंड बॉक्स अचानक हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे 11 लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए. घायलों में क्षेत्र पंचायत सदस्य भी शामिल हैं. चार लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें कानपुर रेफर किया गया है.

कैसे हुआ हादसा, प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान डीजे टकराया

मिराई गांव में गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी. सोमवार शाम ग्रामीणों ने धूमधाम से विसर्जन यात्रा निकाली और प्रतिमा को पांडु नदी ले जाने की तैयारी थी. यात्रा जैसे ही संतू चौहान के दरवाजे पर पहुंची, डीजे का साउंड बॉक्स अचानक लटक रही हाईटेंशन लाइन (HT) से टकरा गया. देखते ही देखते जोरदार चिंगारी निकली और करंट की चपेट में आने से अफरा-तफरी मच गई. डीजे के पास खड़े लोग बुरी तरह झुलस गए और चीख-पुकार मच गई.

घायलों में BDC भी शामिल, चार को किया गया रेफर

इस हादसे में झुलसने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य और पिकअप चालक दारा सिंह, डीजे ऑपरेटर दुर्गेश, पिकअप सवार रवि, अभय सिंह, आयुष और दो बच्चे दीपक व पुच्ची रैदास समेत 11 लोग शामिल हैं. हादसे के तुरंत बाद सभी को आनन-फानन में औंग पीएचसी और सरसौल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, गंभीर रूप से झुलसे रवि, अभय, दीपक और दुर्गेश को बेहतर इलाज के लिए कानपुर के काशीराम अस्पताल भेजा गया है.

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, 11 फुट पर लटक रही थी लाइन

ग्रामीणों ने हादसे के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभाग को हाईटेंशन तार नीचे लटकने की शिकायत दी गई थी, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया. बताया जा रहा है कि एचटी लाइन महज 11 फुट की ऊंचाई पर लटक रही थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ. वहीं, एसडीओ चौडगरा उपेंद्र राज का कहना है कि विभाग को लटकते तार की कोई जानकारी नहीं दी गई थी.

प्रशासनिक अमला मौके पर, अस्पताल जाकर जाना हाल

हादसे की खबर लगते ही अपर पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. वहीं, बिंदकी तहसील और औंग थाने की टीम कानपुर के अस्पताल पहुंची और घायलों की स्थिति की जानकारी ली. घटना के बाद मिराई गांव में सन्नाटा छा गया है और लोग गहरी चिंता में हैं.

गांव में मातम, रामलीला कार्यक्रम रद्द

गणेश विसर्जन यात्रा में हुए हादसे ने पूरे गांव को हिला दिया है. घायल लोगों की पीड़ा और परिवारों के आंसुओं ने गांव में शोक का माहौल बना दिया है. हादसे के बाद न सिर्फ विसर्जन यात्रा रोक दी गई बल्कि गांव में चल रही रामलीला का आयोजन भी कैंसिल कर दिया गया. लोगों का कहना है कि अगर बिजली विभाग ने समय रहते कार्रवाई की होती तो यह हादसा नहीं होता.

Latest News

यूपी में जमीन रजिस्ट्री के नियम सख्त, अब असली मालिक ही बेच सकेगा संपत्ति, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी यूपी में जमीन रजिस्ट्री के नियम सख्त, अब असली मालिक ही बेच सकेगा संपत्ति, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
उत्तर प्रदेश में जमीन और संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री पर रोक लगाने के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया...
फतेहपुर में शादी से पहले गायब हुआ दूल्हा, दहलीज पर बैठी दुल्हन देखती रही रास्ता, एक फोन कॉल ने तोड़ दिया सपना
आज का राशिफल 11 मार्च 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहता है आपका राशिफल, जानिए किसे मिलेगा सौभाग्य
Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका क्षेत्र में विकास की मांग ! सड़क से लेकर पार्क तक, जाने क्या है इस प्रस्ताव में
UP Weather News: यूपी में कुदरत का करिश्मा ! मार्च बना दिसंबर, कई जिलों में छाया भयंकर कोहरा
Kal Ka Rashifal: किस राशि के जातक की बदलेगी किस्मत, इनको हो सकती है बड़ी परेशानी
UP News: ओवरलोडिंग पर आईजी की सख्ती, फतेहपुर-बांदा की 18 चर्चित फर्में रडार पर, सूची में पूर्व विधायक भी शामिल

Follow Us