Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rahul Gandhi In Fatehpur: फतेहपुर में क्या राहुल गांधी के खिलाफ जबरन बनवाया गया वीडियो? बहन और मां फूट-फूट रोईं

फतेहपुर पहुंचे राहुल गांधी मृतक हरिओम के परिजनों से की मुलाकात: Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की हत्या के बाद राजनीति उफान पर है. राहुल गांधी के पहुंचने से पहले परिवार का एक वीडियो सामने आया जिसमें उन्होंने मिलने से इनकार किया था. राहुल ने आरोप लगाया कि यह वीडियो सरकार के दबाव में बनवाया गया. मुलाकात के दौरान मां और बहन फूट-फूटकर रो पड़ीं.

Rahul Gandhi In Fatehpur: यूपी के फतेहपुर में हरिओम वाल्मीकि हत्या मामला अब राजनीतिक बवंडर बन चुका है. शुक्रवार को राहुल गांधी जब परिवार से मिलने पहुंचे तो उससे पहले ही इलाके में ‘वापस जाओ’ के पोस्टर चिपका दिए गए थे और परिवार का एक वीडियो वायरल हो चुका था. राहुल ने दावा किया कि यह वीडियो सरकार के दबाव में जबरन बनवाया गया है.

राहुल गांधी पहुंचे, परिवार से 25 मिनट की मुलाकात

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को फतेहपुर पहुंचे, जहां उन्होंने दलित युवक हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात की. घर के अंदर करीब 25 मिनट तक बातचीत चली. इस दौरान हरिओम की मां और बहन और पिता फूट-फूटकर रो पड़ें. राहुल गांधी ने उन्हें सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि न्याय की लड़ाई में वह उनके साथ हैं. घर से बाहर निकलने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि “परिवार को डराया जा रहा है, उन्हें घर में बंद कर रखा गया है और सरकार उन्हें अपराधी की तरह पेश कर रही है.”

“वीडियो दबाव में बनवाया गया”, राहुल गांधी का गंभीर आरोप

राहुल गांधी ने फतेहपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि “आज सुबह सरकार ने परिवार को मुझसे न मिलने की धमकी दी. जबरन वीडियो बनवाया गया जिसमें उनसे कहलवाया गया कि वे मुझसे नहीं मिलना चाहते.” राहुल ने कहा कि असलियत में परिवार न्याय चाहता है लेकिन उन्हें डराया जा रहा है. उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताया और कहा कि “यह अपराध सिर्फ एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि दलित समाज के सम्मान के खिलाफ है.”

बहन और मां की सिसकियां, बोलीं “हम अब डर के साये में जी रहे हैं”

राहुल गांधी के पहुंचते ही हरिओम की बहन और मां अपने आंसू नहीं रोक सकीं. उन्होंने कहा कि उनके बेटे को रायबरेली में भीड़ ने बेरहमी से मार डाला और अब उन्हें चुप कराया जा रहा है. मां ने कहा कि “सरकार ने मदद तो दी, लेकिन अब हमें चुप रहने के लिए कहा जा रहा है.” राहुल गांधी ने उन्हें गले लगाकर ढांढस बंधाया और कहा कि “आप अकेली नहीं हैं, यह लड़ाई अब पूरे देश की है.”

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई

पोस्टरों से भरा शहर, 'वापस जाओ' की राजनीति ने बढ़ाया तनाव

राहुल गांधी के आने से पहले ही फतेहपुर में ‘दर्द को मत भुनाओ, वापस जाओ’ जैसे पर्चे दीवारों पर लगाए गए थे. इससे माहौल और गरम हो गया. स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी थी. राहुल के आने से एक घंटा पहले हरिओम के भाई शिवम वाल्मीकि ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि वे किसी भी राजनीतिक नेता से नहीं मिलना चाहते. लेकिन राहुल ने इस वीडियो को सरकारी दबाव का परिणाम बताया और कहा कि “सत्ता डर पैदा कर रही है ताकि सच बाहर न आए.”

Read More: Who Is IAS Nidhi Gupta Vats: कौन हैं फतेहपुर की नई डीएम निधि गुप्ता वत्स, पति भी हैं IPS अधिकारी, जानिए उनके बारे में

सरकार ने दी नौकरी और मुआवजा, लेकिन विवाद थमा नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हरिओम वाल्मीकि के परिवार को आर्थिक सहायता और नौकरी दी गई है. बहन कुसुम देवी को अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग के तहत स्टाफ नर्स की नौकरी दी गई, जबकि छोटे भाई शिवम को भी आउटसोर्स में नियुक्त किया गया है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में डीएम ऑफिस के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, न्याय के लिए दर-दर भटकी लीलावती

इसके बावजूद विपक्ष का कहना है कि सरकार ने परिवार को राहत के नाम पर ‘खामोश’ करने की कोशिश की है. वहीं, बीजेपी का दावा है कि विपक्ष इस दर्दनाक घटना पर राजनीति कर रहा है.

भीड़ ने चोर समझकर पीटा था हरिओम को, अब न्याय की लड़ाई में राजनीति

2 अक्टूबर को रायबरेली जिले के ऊंचाहार नई बस्ती में फतेहपुर निवासी हरिओम वाल्मीकि की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. वे अपनी ससुराल गए थे, जहां ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझ लिया. पहचान न बता पाने पर भीड़ ने बेरहमी से लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई.

पीटने के दौरान हरिओम ने राहुल गांधी का नाम लिया था, पीटने वालों ने बाबा का नाम लिया जिसके बाद से घटना ने राजनीतिक रंग ले लिया. सरकार ने तत्परता दिखाते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया, लेकिन अब राहुल गांधी की मुलाकात ने इस मामले को फिर से राजनीतिक बहस के केंद्र में ला दिया है.

17 Oct 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Rahul Gandhi In Fatehpur: फतेहपुर में क्या राहुल गांधी के खिलाफ जबरन बनवाया गया वीडियो? बहन और मां फूट-फूट रोईं

Rahul Gandhi In Fatehpur: यूपी के फतेहपुर में हरिओम वाल्मीकि हत्या मामला अब राजनीतिक बवंडर बन चुका है. शुक्रवार को राहुल गांधी जब परिवार से मिलने पहुंचे तो उससे पहले ही इलाके में ‘वापस जाओ’ के पोस्टर चिपका दिए गए थे और परिवार का एक वीडियो वायरल हो चुका था. राहुल ने दावा किया कि यह वीडियो सरकार के दबाव में जबरन बनवाया गया है.

राहुल गांधी पहुंचे, परिवार से 25 मिनट की मुलाकात

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को फतेहपुर पहुंचे, जहां उन्होंने दलित युवक हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात की. घर के अंदर करीब 25 मिनट तक बातचीत चली. इस दौरान हरिओम की मां और बहन और पिता फूट-फूटकर रो पड़ें. राहुल गांधी ने उन्हें सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि न्याय की लड़ाई में वह उनके साथ हैं. घर से बाहर निकलने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि “परिवार को डराया जा रहा है, उन्हें घर में बंद कर रखा गया है और सरकार उन्हें अपराधी की तरह पेश कर रही है.”

“वीडियो दबाव में बनवाया गया”, राहुल गांधी का गंभीर आरोप

राहुल गांधी ने फतेहपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि “आज सुबह सरकार ने परिवार को मुझसे न मिलने की धमकी दी. जबरन वीडियो बनवाया गया जिसमें उनसे कहलवाया गया कि वे मुझसे नहीं मिलना चाहते.” राहुल ने कहा कि असलियत में परिवार न्याय चाहता है लेकिन उन्हें डराया जा रहा है. उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताया और कहा कि “यह अपराध सिर्फ एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि दलित समाज के सम्मान के खिलाफ है.”

बहन और मां की सिसकियां, बोलीं “हम अब डर के साये में जी रहे हैं”

राहुल गांधी के पहुंचते ही हरिओम की बहन और मां अपने आंसू नहीं रोक सकीं. उन्होंने कहा कि उनके बेटे को रायबरेली में भीड़ ने बेरहमी से मार डाला और अब उन्हें चुप कराया जा रहा है. मां ने कहा कि “सरकार ने मदद तो दी, लेकिन अब हमें चुप रहने के लिए कहा जा रहा है.” राहुल गांधी ने उन्हें गले लगाकर ढांढस बंधाया और कहा कि “आप अकेली नहीं हैं, यह लड़ाई अब पूरे देश की है.”

पोस्टरों से भरा शहर, 'वापस जाओ' की राजनीति ने बढ़ाया तनाव

राहुल गांधी के आने से पहले ही फतेहपुर में ‘दर्द को मत भुनाओ, वापस जाओ’ जैसे पर्चे दीवारों पर लगाए गए थे. इससे माहौल और गरम हो गया. स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी थी. राहुल के आने से एक घंटा पहले हरिओम के भाई शिवम वाल्मीकि ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि वे किसी भी राजनीतिक नेता से नहीं मिलना चाहते. लेकिन राहुल ने इस वीडियो को सरकारी दबाव का परिणाम बताया और कहा कि “सत्ता डर पैदा कर रही है ताकि सच बाहर न आए.”

सरकार ने दी नौकरी और मुआवजा, लेकिन विवाद थमा नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हरिओम वाल्मीकि के परिवार को आर्थिक सहायता और नौकरी दी गई है. बहन कुसुम देवी को अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग के तहत स्टाफ नर्स की नौकरी दी गई, जबकि छोटे भाई शिवम को भी आउटसोर्स में नियुक्त किया गया है.

इसके बावजूद विपक्ष का कहना है कि सरकार ने परिवार को राहत के नाम पर ‘खामोश’ करने की कोशिश की है. वहीं, बीजेपी का दावा है कि विपक्ष इस दर्दनाक घटना पर राजनीति कर रहा है.

भीड़ ने चोर समझकर पीटा था हरिओम को, अब न्याय की लड़ाई में राजनीति

2 अक्टूबर को रायबरेली जिले के ऊंचाहार नई बस्ती में फतेहपुर निवासी हरिओम वाल्मीकि की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. वे अपनी ससुराल गए थे, जहां ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझ लिया. पहचान न बता पाने पर भीड़ ने बेरहमी से लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई.

पीटने के दौरान हरिओम ने राहुल गांधी का नाम लिया था, पीटने वालों ने बाबा का नाम लिया जिसके बाद से घटना ने राजनीतिक रंग ले लिया. सरकार ने तत्परता दिखाते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया, लेकिन अब राहुल गांधी की मुलाकात ने इस मामले को फिर से राजनीतिक बहस के केंद्र में ला दिया है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानिए मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानिए मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल
15 जून 2026 का दिन सोमवती अमावस्या और विशेष शुभ संयोगों के कारण आध्यात्मिक, पारिवारिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण...
कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में क्या राजा मिश्रा की हुई है हत्या? CCTV का फुटेज आया सामने, परिजनों ने दी तहरीर
Kal Ka Mausam 15 June: यूपी से बिहार तक मौसम का बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं हवाएं
Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी
Fatehpur News: सीएमओ दफ्तर में बवाल ! अस्पताल सील होने पर हॉस्पिटल संचालक और बाबू के बीच जमकर मारपीट
Today Gold Silver Rate 12 June: गिरावट के बाद संभले सोना-चांदी के दाम, कानपुर-लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड इतने में

Follow Us