Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Weather Alert: यूपी के 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सितंबर में सामान्य से ज्यादा बरसात की संभावना

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

UP Weather Updates

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसूनी बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग ने 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 29 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. विशेषज्ञों के अनुसार 31 अगस्त से 2 सितंबर तक कई इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.

UP Weather Alert: यूपी में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ (Lucknow) ने रविवार को चेतावनी जारी करते हुए प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 29 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया है. विशेषज्ञों का कहना है कि 31 अगस्त से 2 सितंबर के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में कहीं भारी तो कहीं अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है.

मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने जानकारी दी कि उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब के ऊपरी क्षोभमंडल में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है. इसके चलते मानसूनी रेखा उत्तर की ओर खिसक गई है और बारिश के हालात बने हैं. रविवार को पश्चिमी तराई के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर समेत कई जिलों में दिनभर झमाझम बारिश हुई.

इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग (IMD Alert) ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले तीन दिनों तक लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है।

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

प्रदेश के 29 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा और मैनपुरी शामिल हैं। इन जिलों में गरज-चमक और वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

Read More: यूपी में जमीन रजिस्ट्री के नियम सख्त, अब असली मालिक ही बेच सकेगा संपत्ति, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने बताया है कि सितंबर में उत्तर प्रदेश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है. अगस्त महीने के आंकड़ों के मुताबिक, पूरे प्रदेश में औसतन 2 प्रतिशत अधिक बरसात दर्ज की गई. पश्चिमी यूपी में 237.6 मिमी यानी सामान्य से 4 प्रतिशत अधिक और पूर्वी यूपी में 244 मिमी यानी सामान्य से 1 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है.

Read More: UP IAS PCS Transfer: योगी सरकार ने किए बड़े प्रशासनिक फेरबदल, 7 IAS और 4 PCS अधिकारियों के तबादले

बिजनौर और लखीमपुर में सबसे ज्यादा बारिश

अगस्त माह में प्रदेश के बिजनौर जिले में सबसे अधिक 636.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 113 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं, पूर्वी यूपी में लखीमपुर खीरी में 417.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 53 प्रतिशत अधिक रही. इन आंकड़ों से साफ है कि इस बार मानसून ने प्रदेश में सामान्य से अधिक सक्रियता दिखाई है.

Read More: UP PPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर के ASP महेंद्र पाल सिंह पहुंचे लखनऊ

01 Sep 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

UP Weather Alert: यूपी के 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सितंबर में सामान्य से ज्यादा बरसात की संभावना

UP Weather Updates

UP Weather Alert: यूपी में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ (Lucknow) ने रविवार को चेतावनी जारी करते हुए प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 29 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया है. विशेषज्ञों का कहना है कि 31 अगस्त से 2 सितंबर के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में कहीं भारी तो कहीं अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है.

मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने जानकारी दी कि उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब के ऊपरी क्षोभमंडल में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है. इसके चलते मानसूनी रेखा उत्तर की ओर खिसक गई है और बारिश के हालात बने हैं. रविवार को पश्चिमी तराई के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर समेत कई जिलों में दिनभर झमाझम बारिश हुई.

इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग (IMD Alert) ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले तीन दिनों तक लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है।

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

प्रदेश के 29 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा और मैनपुरी शामिल हैं। इन जिलों में गरज-चमक और वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने बताया है कि सितंबर में उत्तर प्रदेश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है. अगस्त महीने के आंकड़ों के मुताबिक, पूरे प्रदेश में औसतन 2 प्रतिशत अधिक बरसात दर्ज की गई. पश्चिमी यूपी में 237.6 मिमी यानी सामान्य से 4 प्रतिशत अधिक और पूर्वी यूपी में 244 मिमी यानी सामान्य से 1 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है.

बिजनौर और लखीमपुर में सबसे ज्यादा बारिश

अगस्त माह में प्रदेश के बिजनौर जिले में सबसे अधिक 636.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 113 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं, पूर्वी यूपी में लखीमपुर खीरी में 417.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 53 प्रतिशत अधिक रही. इन आंकड़ों से साफ है कि इस बार मानसून ने प्रदेश में सामान्य से अधिक सक्रियता दिखाई है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका से 10000000 की ठगी ! पद दिलाने के नाम पर दिया झांसा, दर्ज हुआ मुकदमा Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका से 10000000 की ठगी ! पद दिलाने के नाम पर दिया झांसा, दर्ज हुआ मुकदमा
फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र में एक महिला प्रधानाध्यापिका ने मोहल्ले की महिला और उसके सहयोगियों पर आयोग में पद...
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा ‘गोमाता राष्ट्रमाता बनाओ’ का स्वर, शबनम बानो और फिदा हुसैन ने भी उठाई आवाज़
Fatehpur News: फतेहपुर में धू-धू कर जले 12 ट्रक, हाईवे किनारे मची अफरा-तफरी, करोड़ों का नुकसान
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: मेष से मीन तक किसको क्या करना है उपाय, जानिए आज का दैनिक राशिफल
UPPCL News: पूर्व विधायक पर बिजली चोरी का मुकदमा ! भाई-भतीजे संग कटिया डालकर चला रहे थे ट्यूबवेल
Uttar Pradesh: यूपी के ग्राम प्रधानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा ! प्रदेश में पहली बार लागू हुई व्यवस्था
UP के बांदा-टांडा के लिए 6500 करोड़ का प्रोजेक्ट: फतेहपुर समेत 6 जिलों की बदलेगी तस्वीर, चमकेगा अवध से बुंदेलखंड

Follow Us