Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Accident News: फतेहपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को डंपर ने मारी टक्कर ! दो की मौत, कई घायल

Fatehpur Accident News: फतेहपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को डंपर ने मारी टक्कर ! दो की मौत, कई घायल
फतेहपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे का शिकार: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. मनगढ़ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हैं. पुलिस ने सभी को भर्ती कराया है.

Fatehpur Accident News: यूपी के फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक श्रद्धालु ट्रॉली को डंपर ने टक्कर मार दी जिससे चीख-पुकार मच गई. हादसा बरकतपुर गांव के पास रात करीब साढ़े 11 बजे उस समय हुआ जब सभी श्रद्धालु प्रतापगढ़ जनपद के प्रसिद्ध मनगढ़ धाम से दर्शन कर लौट रहे थे. हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दर्जनों श्रद्धालु घायल हुए हैं. पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

मनगढ़ धाम से लौटते वक्त बरकतपुर के पास हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जब खागा कोतवाली के बुदवन-प्रेमनगर मार्ग से गुजर रही थी, तभी बरकतपुर गांव के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली सड़क पर पलट गई और श्रद्धालु चीखते-चिल्लाते सड़क पर गिर पड़े. हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरातफरी मच गई. आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी और घायलों की मदद की.

मिठ्ठनपुर गांव के दो लोगों की मौत, 25 श्रद्धालु घायल

हादसे में सदर कोतवाली के मिठ्ठनपुर गांव निवासी 38 वर्षीय सुधीर पटेल और 18 वर्षीय सपना की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा करीब 30 श्रद्धालु घायल हो गए जिनमें कई की हालत गंभीर है. घटना के तुरंत बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को खागा सीएचसी भिजवाया गया. हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल है.

Read More: उत्तर प्रदेश सहित 9 राज्यों में बढ़ी SIR की डेड लाइन: प्रशासन और BLO कर रहे थे दबाव में काम, जानिए अंतिम डेट

11 गंभीर घायल जिला अस्पताल रैफर 

सीएचसी खागा में डॉक्टरों की टीम ने त्वरित इलाज शुरू किया. घायलों में से 11 की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनके परिजन घर ले गए. हादसे में ट्रैक्टर चालक दयाराम भी गंभीर रूप से घायल हुआ है. जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है और कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में व्यापारी नेता को खेत से उठा लाई पुलिस ! मारपीट और अभद्रता का आरोप, व्यापारियों में रोष

डंपर चालक फरार, पुलिस कर रही जांच

हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया है. फिलहाल पुलिस डंपर चालक की तलाश कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है. मनगढ़ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए उनकी यात्रा आस्था से जुड़ी थी लेकिन एक दर्दनाक हादसे से यात्रा मातम में बदल गई.

Read More: Fatehpur News: 20 करोड़ से अधिक की ठगी, पूरे देश में 31 मुकदमे ! फतेहपुर की घटना ने उजागर किया इंटरनेशनल साइबर गैंग

Latest News

Fatehpur News: शाबास कानून के रखवाले ! फतेहपुर में चौराहे पर भिड़े सिपाही, कानून खुद ही हुआ घायल Fatehpur News: शाबास कानून के रखवाले ! फतेहपुर में चौराहे पर भिड़े सिपाही, कानून खुद ही हुआ घायल
फतेहपुर के राधानगर थाने में कानून की रखवाली करने वाले दो सिपाही ही आपस में भिड़ गए. जयरामनगर चौराहे पर...
Fatehpur Diversion News: महाशिवरात्रि को लेकर सतर्क हुआ प्रशासन ! इस तारीख से बदल जाएगा रूट, संभल कर करें यात्रा
80 के दशक की देश की आवाज हुई शांत: दूरदर्शन की दिग्गज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, जानिए उनके बारे में
Fatehpur UPSRTC: अब होली से चालक परिचालक को मिलेगा अतिरिक्त मानदेय, जानिए कब से लागू होगा नया नियम
यूपी बजट 2026 में बड़ा सियासी दांव: बेटियों की शादी के लिए 1 लाख, युवाओं को 10 लाख रोजगार, किसानों पर रिकॉर्ड मेहरबानी
Fatehpur News: सावधान! छठी की खुशियां पल भर में मातम में बदलीं, बाल्टी में गिरकर डेढ़ साल के बच्चे की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में वसूली के चलते दो सिपाही सस्पेंड ! हत्या में फंसाने को लेकर दी थी धमकी, एडीजी से हुई थी शिकायत

Follow Us