Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में पलक झपकते ही उड़ा ली 10 हजार की गद्दी ! भीड़ ने जमकर की धुनाई, पुलिस ने पकड़ा

फतेहपुर के मेडिकल स्टोर से दिनदहाड़े चोरी, भीड़ ने धुन दिया, पुलिस ने किया गिरफ्तार: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में हथगाम थाना क्षेत्र के एक मेडिकल स्टोर से दिनदहाड़े 10 हजार रुपये चोरी हो गए. दुकानदार और भीड़ ने चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया और जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया. आरोपी ने अपने साथियों के नाम भी बताए. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक फरार है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम एक मेडिकल स्टोर पर चोरी की बड़ी वारदात हुई. एक युवक ग्राहक बनकर दुकान में आया और मौके का फायदा उठाकर 10 हजार रुपये की गड्डी चुरा ली. सतर्क दुकानदार और आस-पास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी.

मेडिकल स्टोर पर ग्राहक बनकर पहुंचा चोर

जानकारी के मुताबिक हथगाम थाना क्षेत्र के छिवलहा निवासी राजकुमार पुत्र रामचरण का मेडिकल स्टोर चम्पतपुर रोड पर है. शनिवार शाम करीब 4:30 बजे उनकी दुकान पर एक युवक ग्राहक बनकर आया. उसने दवा मांगी और जैसे ही राजकुमार दवा निकालने के लिए मुड़े, आरोपी ने काउंटर में रखी 10 हजार रुपये की गड्डी चुरा ली.

चोरी पकड़ में आते ही मचा हड़कंप

दुकानदार ने जब कुछ देर बाद पैसे रखने वाली जगह देखी तो नोटों की गड्डी गायब थी. शक होने पर उसने पड़ोसी दुकानदारों की मदद से आरोपी को तलाशना शुरू किया और पास के एक होटल से पकड़ लिया. तलाशी में आरोपी के पास से पूरे 10 हजार रुपये बरामद हो गए. इस दौरान भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की.

आरोपी ने बताया गिरोह का नेटवर्क

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दिलीप कुमार पुत्र गुल्लू निवासी रामगंज मंडी, राजस्थान बताया. उसने बताया कि उसके साथ चोरी में सहनवाज अहमद उर्फ चांद पुत्र नफीश अहमद निवासी सैयदवाड़ा, थाना कोतवाली भी शामिल था. दोनों मिलकर मेडिकल स्टोर से चोरी की साजिश में जुटे थे.

Read More: Fatehpur News: इंस्टाग्राम वीडियो डालकर युवक ने दी जान, प्रेमिका समेत 8 पर ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा

तीसरा साथी फरार, पुलिस ने की कार्रवाई

घटना के समय चोरों के गिरोह का एक और सदस्य मौके से फरार हो गया. हालांकि भीड़ ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और कार्रवाई में जुट गई है.

Read More: Fatehpur News: जिला अस्पताल में अवैध वसूली करते कैमरे में कैद हुआ कर्मी, दर्ज हुआ मुकदमा, नौकरी पर संकट

इलाके में व्यापारियों में गुस्सा

दिनदहाड़े हुई चोरी की इस वारदात ने इलाके के व्यापारियों को हिला दिया है. दुकानदारों का कहना है कि अगर समय रहते आरोपी को नहीं पकड़ा जाता तो रकम लेकर आसानी से फरार हो जाता. घटना के बाद व्यापारियों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो सकें.

Read More: फतेहपुर में बंद कमरे का खौफनाक सच: जहर, चाय के कप और खून से सनी ब्लेडें...मां-बेटे समेत तीन की मौत, सुसाइड नोट ने खोले कई राज

15 Sep 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में पलक झपकते ही उड़ा ली 10 हजार की गद्दी ! भीड़ ने जमकर की धुनाई, पुलिस ने पकड़ा

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम एक मेडिकल स्टोर पर चोरी की बड़ी वारदात हुई. एक युवक ग्राहक बनकर दुकान में आया और मौके का फायदा उठाकर 10 हजार रुपये की गड्डी चुरा ली. सतर्क दुकानदार और आस-पास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी.

मेडिकल स्टोर पर ग्राहक बनकर पहुंचा चोर

जानकारी के मुताबिक हथगाम थाना क्षेत्र के छिवलहा निवासी राजकुमार पुत्र रामचरण का मेडिकल स्टोर चम्पतपुर रोड पर है. शनिवार शाम करीब 4:30 बजे उनकी दुकान पर एक युवक ग्राहक बनकर आया. उसने दवा मांगी और जैसे ही राजकुमार दवा निकालने के लिए मुड़े, आरोपी ने काउंटर में रखी 10 हजार रुपये की गड्डी चुरा ली.

चोरी पकड़ में आते ही मचा हड़कंप

दुकानदार ने जब कुछ देर बाद पैसे रखने वाली जगह देखी तो नोटों की गड्डी गायब थी. शक होने पर उसने पड़ोसी दुकानदारों की मदद से आरोपी को तलाशना शुरू किया और पास के एक होटल से पकड़ लिया. तलाशी में आरोपी के पास से पूरे 10 हजार रुपये बरामद हो गए. इस दौरान भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की.

आरोपी ने बताया गिरोह का नेटवर्क

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दिलीप कुमार पुत्र गुल्लू निवासी रामगंज मंडी, राजस्थान बताया. उसने बताया कि उसके साथ चोरी में सहनवाज अहमद उर्फ चांद पुत्र नफीश अहमद निवासी सैयदवाड़ा, थाना कोतवाली भी शामिल था. दोनों मिलकर मेडिकल स्टोर से चोरी की साजिश में जुटे थे.

तीसरा साथी फरार, पुलिस ने की कार्रवाई

घटना के समय चोरों के गिरोह का एक और सदस्य मौके से फरार हो गया. हालांकि भीड़ ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और कार्रवाई में जुट गई है.

इलाके में व्यापारियों में गुस्सा

दिनदहाड़े हुई चोरी की इस वारदात ने इलाके के व्यापारियों को हिला दिया है. दुकानदारों का कहना है कि अगर समय रहते आरोपी को नहीं पकड़ा जाता तो रकम लेकर आसानी से फरार हो जाता. घटना के बाद व्यापारियों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो सकें.

Latest News

Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बारातियों से भरी बस डंपर से टकराकर पलटी, बड़ी संख्या में घायल Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बारातियों से भरी बस डंपर से टकराकर पलटी, बड़ी संख्या में घायल
फतेहपुर के असोथर क्षेत्र में शनिवार रात बारातियों से भरी मिनी बस डंपर से टकराकर खंती में पलट गई. हादसे...
आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026: शनिवार के दिन कैसे रहेंगे आपके ग्रह, जानिए दैनिक भाग्यफल में क्या कहते हैं सितारे
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह की तहरीर पर सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट पर दर्ज हुआ मुकदमा
Uttar Pradesh: यूपी के किसान 30 तारीख तक करा लें ये काम, नहीं बंद हो जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ
Fatehpur News: बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता और भतीजे की मौत, खुशियां बदलीं मातम में
UP Board Results 2026: फतेहपुर के अभिषेक तिवारी ने रचा इतिहास ! किसान के बेटे ने 97% अंक लाकर प्रदेश में हासिल की 5वीं रैंक
आज का राशिफल 24 अप्रैल 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहते हैं आपके ग्रह, जानिए दैनिक भाग्यफल

Follow Us