Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में पागल कुत्ते का आतंक, 10 साल की बच्ची समेत 6 लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल

फतेहपुर में पागल कुत्ते का आतंक कई लोगों को बना चुका है निशाना (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के छिवलहा कस्बे और आसपास के गांव में पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया है. 10 वर्षीय दो बच्चियों समेत कुल छह लोगों को उसने काटकर जख्मी कर दिया. पीड़ितों को सीएचसी में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है.

Fatehpur DOG News: यूपी के फतेहपुर जनपद के हथगाम थाना क्षेत्र में पागल कुत्ते के हमले से हड़कंप मच गया है. छिवलहा कस्बा और उससे सटे गांवों में एक सिरफिरे कुत्ते ने छह लोगों को अपना निशाना बना लिया. घायलों में दो मासूम बच्चियां भी शामिल हैं. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. लोग खासकर महिलाएं और बच्चे घरों से निकलने में डर रहे हैं.

छिवलहा कस्बे में कुत्ते का आतंक, राह चलते लोगों पर झपट रहा 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छिवलहा कस्बे में एक पागल कुत्ता अचानक बेकाबू हो गया और राह चलते लोगों पर हमला करने लगा. पहले तो लोगों ने इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज किया लेकिन जब उसने एक के बाद एक कई लोगों को काट लिया तो भगदड़ मच गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्ता पूरी तरह उग्र था और सामने जो भी आया उसे काट लिया. कुत्ते की यह सनक छिवलहा से निकलकर आसपास के गांवों तक पहुंच गई जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई.

10 साल की चाहत और सलोनी समेत कुल छह लोग हुए घायल

पागल कुत्ते के हमले में जिन लोगों को चोट आई उनमें 10 वर्षीय चाहत, 10 वर्षीय सलोनी, 40 वर्षीय शिवरानी, महेश, राजेश और अवधेश शामिल हैं. सभी घायलों को परिजनों ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को एंटी रैबीज वैक्सीन (ARV) दी गई. डॉक्टरों ने घायलों को फिलहाल खतरे से बाहर बताया है लेकिन सतर्क रहने की हिदायत दी गई है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में धू-धू कर जले 12 ट्रक, हाईवे किनारे मची अफरा-तफरी, करोड़ों का नुकसान

स्वास्थ्य कर्मियों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

CHC में इलाज कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि पागल कुत्ते के काटने के बाद तुरंत इलाज जरूरी होता है. सभी घायलों को समय रहते ARV दे दी गई है. साथ ही परिजनों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि अगले कुछ दिनों तक मरीजों की स्थिति पर नजर रखें. इसके अलावा गांव के अन्य लोगों को भी हिदायत दी गई है कि वे खुले में घूमते कुत्तों से दूरी बनाए रखें और किसी को काटने की सूचना तुरंत दें.

Read More: Fatehpur News: भ्रष्ट तंत्र में पिस रही जनता ! मस्ती में नगर पालिका, सभासद ने दी आंदोलन की चेतावनी, डीएम से कार्रवाई की मांग

गांव में दहशत का माहौल, महिलाएं और बच्चे घरों में कैद

पागल कुत्ते की सनक के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है. ग्रामीणों ने बताया कि कुत्ता अब भी पकड़ा नहीं गया है और वह इधर-उधर घूमता नजर आ रहा है. इस कारण लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

महिलाएं बच्चों को स्कूल भेजने से भी कतरा रही हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कुत्ते को जल्द पकड़ा जाए और आसपास के इलाके में जरूरी सैनिटाइजेशन और कुत्तों की निगरानी की व्यवस्था की जाए.

नगर पंचायत और प्रशासन पर उठे सवाल

घटना के बाद लोगों का गुस्सा स्थानीय प्रशासन और नगर पंचायत पर फूटा. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई महीनों से इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ी है.

बावजूद इसके नगर पंचायत द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. अब जब कुत्तों ने हमला करना शुरू कर दिया है, तब भी कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा. लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र समाधान नहीं निकाला गया तो वे प्रदर्शन करेंगे.

26 Jun 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में पागल कुत्ते का आतंक, 10 साल की बच्ची समेत 6 लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur DOG News: यूपी के फतेहपुर जनपद के हथगाम थाना क्षेत्र में पागल कुत्ते के हमले से हड़कंप मच गया है. छिवलहा कस्बा और उससे सटे गांवों में एक सिरफिरे कुत्ते ने छह लोगों को अपना निशाना बना लिया. घायलों में दो मासूम बच्चियां भी शामिल हैं. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. लोग खासकर महिलाएं और बच्चे घरों से निकलने में डर रहे हैं.

छिवलहा कस्बे में कुत्ते का आतंक, राह चलते लोगों पर झपट रहा 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छिवलहा कस्बे में एक पागल कुत्ता अचानक बेकाबू हो गया और राह चलते लोगों पर हमला करने लगा. पहले तो लोगों ने इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज किया लेकिन जब उसने एक के बाद एक कई लोगों को काट लिया तो भगदड़ मच गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्ता पूरी तरह उग्र था और सामने जो भी आया उसे काट लिया. कुत्ते की यह सनक छिवलहा से निकलकर आसपास के गांवों तक पहुंच गई जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई.

10 साल की चाहत और सलोनी समेत कुल छह लोग हुए घायल

पागल कुत्ते के हमले में जिन लोगों को चोट आई उनमें 10 वर्षीय चाहत, 10 वर्षीय सलोनी, 40 वर्षीय शिवरानी, महेश, राजेश और अवधेश शामिल हैं. सभी घायलों को परिजनों ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को एंटी रैबीज वैक्सीन (ARV) दी गई. डॉक्टरों ने घायलों को फिलहाल खतरे से बाहर बताया है लेकिन सतर्क रहने की हिदायत दी गई है.

स्वास्थ्य कर्मियों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

CHC में इलाज कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि पागल कुत्ते के काटने के बाद तुरंत इलाज जरूरी होता है. सभी घायलों को समय रहते ARV दे दी गई है. साथ ही परिजनों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि अगले कुछ दिनों तक मरीजों की स्थिति पर नजर रखें. इसके अलावा गांव के अन्य लोगों को भी हिदायत दी गई है कि वे खुले में घूमते कुत्तों से दूरी बनाए रखें और किसी को काटने की सूचना तुरंत दें.

गांव में दहशत का माहौल, महिलाएं और बच्चे घरों में कैद

पागल कुत्ते की सनक के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है. ग्रामीणों ने बताया कि कुत्ता अब भी पकड़ा नहीं गया है और वह इधर-उधर घूमता नजर आ रहा है. इस कारण लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं.

महिलाएं बच्चों को स्कूल भेजने से भी कतरा रही हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कुत्ते को जल्द पकड़ा जाए और आसपास के इलाके में जरूरी सैनिटाइजेशन और कुत्तों की निगरानी की व्यवस्था की जाए.

नगर पंचायत और प्रशासन पर उठे सवाल

घटना के बाद लोगों का गुस्सा स्थानीय प्रशासन और नगर पंचायत पर फूटा. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई महीनों से इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ी है.

बावजूद इसके नगर पंचायत द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. अब जब कुत्तों ने हमला करना शुरू कर दिया है, तब भी कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा. लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र समाधान नहीं निकाला गया तो वे प्रदर्शन करेंगे.

Latest News

Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप
फतेहपुर में फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और धमकी...
Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत
Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज
Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति
आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

Follow Us