Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन

Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन
लखनऊ की प्रतिभा जोशी को 100 पूर्ण करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई: Image Credit Original Source

लखनऊ की प्रतिभा जोशी ने 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी. महापौर, जिलाधिकारी और नगर आयुक्त उनके आवास पहुंचे तथा मुख्यमंत्री का संदेश, अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और ओडीओपी स्मृति उपहार भेंट कर सम्मानित किया. शिक्षा, अनुशासन, राष्ट्रसेवा और सकारात्मक सोच से जुड़ा उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणा बना हुआ है.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की निवासी प्रतिभा जोशी ने 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं. उनके शतायु होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की. मुख्यमंत्री की ओर से महापौर, जिलाधिकारी और नगर आयुक्त स्वयं उनके आवास पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया. शिक्षा, अनुशासन, सादगी और राष्ट्रसेवा से जुड़ा उनका जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है.

मुख्यमंत्री योगी की ओर से घर पहुंचकर किया गया सम्मान

इंदिरा नगर स्थित आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शुभकामनाएं पहुंचाने के लिए महापौर सुषमा खर्कवाल, जिलाधिकारी विशाख जी. और नगर आयुक्त गौरव कुमार पहुंचे. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का संदेश सौंपते हुए प्रतिभा जोशी को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ तथा 'एक जनपद एक उत्पाद (ODOP)' का स्मृति उपहार भेंट कर सम्मानित किया.

इस दौरान अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी) महेंद्र पाल सिंह, उप जिलाधिकारी सदर मनोज सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. परिवार के सदस्यों ने इसे गौरवपूर्ण और भावनात्मक पल बताया.

कौन हैं प्रतिभा जोशी?

16 जुलाई 1926 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में जन्मीं प्रतिभा जोशी का जीवन संघर्ष, अनुशासन और शिक्षा की मिसाल रहा है. सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने दीये की रोशनी में पढ़ाई की और वर्ष 1940 में एंग्लो वर्नाक्युलर मिडिल स्कूल की परीक्षा में तत्कालीन संयुक्त प्रांत, वर्तमान उत्तर प्रदेश, में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया.

Read More: यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान: ओबीसी पर बड़ा दांव, राजनाथ सिंह के बेटे बने उपाध्यक्ष, सुरेश राणा-पूजा पाल समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी

इसके बाद वर्ष 1944 में एडम्स गर्ल्स स्कूल से हाईस्कूल परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. सामाजिक परिस्थितियों के कारण उनकी औपचारिक शिक्षा आगे नहीं बढ़ सकी, लेकिन उन्होंने इसे अपनी प्रगति में कभी बाधा नहीं बनने दिया.

Read More: UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM

स्वतंत्रता आंदोलन में भी निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

वर्ष 1946 में इंजीनियर तारा चरण जोशी से विवाह के बाद उन्होंने परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया. स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उन्होंने क्रांतिकारियों के लिए मफलर और बैज तैयार कर राष्ट्रसेवा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया.

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

अनुशासन और सकारात्मक सोच को बताया दीर्घायु का राज

प्रतिभा जोशी का मानना है कि संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही स्वस्थ एवं लंबा जीवन जीने का सबसे बड़ा आधार हैं. उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य नहीं खोना चाहिए. शिक्षा, परिवार के संस्कार, समाज के प्रति संवेदनशीलता और राष्ट्रप्रेम ने उन्हें जीवनभर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी.

उन्होंने युवा पीढ़ी से माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने की अपील की.

तीन पीढ़ियों के बीच मनाया गया 100वां जन्मदिन

आज प्रतिभा जोशी का परिवार तीन बेटों, दो बेटियों और कई पीढ़ियों तक विस्तृत हो चुका है. उनके 100वें जन्मदिन पर पूरा परिवार एक साथ मौजूद रहा और इस ऐतिहासिक अवसर को उत्साह, सम्मान और भावनात्मक माहौल के साथ मनाया. परिवार ने इसे गर्व और प्रेरणा का अवसर बताया.

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us