Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में 112 पंचायत सचिवों पर गिरी गाज, जून का वेतन रोका, दो दिन में जवाब नहीं दिया तो निलंबन

Fatehpur News: फतेहपुर में 112 पंचायत सचिवों पर गिरी गाज, जून का वेतन रोका, दो दिन में जवाब नहीं दिया तो निलंबन
फतेहपुर लापरवाही बरतने पर 112 सचिवों का रोका गया वेतन (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

फतेहपुर जिले में 15वें वित्त आयोग की धनराशि का समय पर उपयोग नहीं करने और विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले 112 ग्राम पंचायत सचिवों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. डीपीआरओ ने सभी का जून माह का वेतन रोक दिया है. साथ ही दो दिन के भीतर लंबित भुगतान कर स्पष्टीकरण देने के निर्देश जारी किए गए हैं. आदेश की अनदेखी करने वालों पर निलंबन की कार्रवाई भी की जा सकती है.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिवों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. 15वें वित्त आयोग की धनराशि का समय पर उपयोग न करने और विकास योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) राम शंकर वर्मा ने जिले के 112 ग्राम पंचायत सचिवों का जून माह का वेतन तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है. साथ ही सभी को दो दिन के भीतर कार्य पूर्ण कर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है.

बार-बार चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरी कार्यशैली

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीपीआरओ राम शंकर वर्मा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को पहले भी कई बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, दूरभाष और कारण बताओ नोटिस के माध्यम से निर्देश दिए गए थे कि 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि का नियमानुसार उपयोग करते हुए विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाए. इसके बावजूद अधिकांश ग्राम पंचायतों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिली.

प्रशासन के अनुसार सचिवों की लापरवाही का असर मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर भी दिखाई दे रहा है. विकास कार्यों की धीमी प्रगति के कारण फतेहपुर जिले की रैंकिंग लगातार प्रभावित हो रही है, जिसे शासन स्तर पर गंभीरता से लिया गया है.

इन विकास खंडों के 112 पंचायत सचिव कार्रवाई की जद में

डीपीआरओ द्वारा जारी सूची में असोथर, बहुआ, भिटौरा, देवमई, हसवा, हथगाम, खजुहा, मलवां, तेलियानी और विजयीपुर विकास खंडों की ग्राम पंचायतें शामिल हैं. इन पंचायतों में 15वें वित्त आयोग की धनराशि का उपयोग बेहद कम या बिल्कुल नहीं किया गया. हसवा ब्लॉक की सेमरा और अकबरपुर इतरौरा जैसी ग्राम पंचायतों में खर्च का प्रतिशत शून्य पाया गया है, जबकि कई अन्य पंचायतों में भी धनराशि लंबे समय से बिना उपयोग के पड़ी हुई है.

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

दो दिन में पूरा करना होगा भुगतान और देना होगा जवाब

डीपीआरओ ने सभी संबंधित पंचायत सचिवों को निर्देश दिया है कि वे दो दिनों के भीतर अपनी ग्राम पंचायतों में उपलब्ध 15वें वित्त आयोग की धनराशि के अनुसार लंबित विकास कार्यों का भुगतान नियमानुसार सुनिश्चित करें. इसके साथ ही धनराशि खर्च न किए जाने का स्पष्ट और संतोषजनक स्पष्टीकरण लेकर स्वयं जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में उपस्थित हों.

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

आदेश में साफ कहा गया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो संबंधित पंचायत सचिवों के खिलाफ निलंबन सहित विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

ग्राम विकास अधिकारियों का वेतन रोकने की भी संस्तुति

कार्रवाई केवल पंचायत सचिवों तक सीमित नहीं रखी गई है. डीपीआरओ ने जिला विकास अधिकारी को पत्र भेजकर सूची में शामिल ग्राम विकास अधिकारियों (वीडीओ) का जून माह का वेतन भी अग्रिम आदेशों तक रोकने का अनुरोध किया है. इससे स्पष्ट है कि प्रशासन विकास योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के प्रति नरमी बरतने के पक्ष में नहीं है.

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us