Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: इश्क और मौत ! जब समाज से हारा प्यार, फांसी के फंदे पर झूल गए दो दिल

Fatehpur News: इश्क और मौत ! जब समाज से हारा प्यार, फांसी के फंदे पर झूल गए दो दिल
फतेहपुर में प्रेमी युगल ने दी जान (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. मामला किशनपुर थाना (Kishanpur Thana) क्षेत्र का है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में समाज और परिवार की बंदिशों के आगे झुकते हुए प्रेमी युगल ने मौत को गले लगा लिया. युवती ने अपने घर में आत्महत्या कर ली, तो वहीं प्रेमी पंचायत भवन के पास पेड़ से लटक कर इहलीला समाप्त कर ली. किशनपुर थाना क्षेत्र के अमनी गांव में एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया. होली (Holi) में इस दुखद परिणति से पूरे गांव में मातम छा गया है. पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है. 

होली मनाने गांव लौटा था युवक, प्यार बना मौत की वजह

फतेहपुर (Fatehpur) के किशनपुर थाना (Kishanpur Thana) क्षेत्र के अमनी गांव का 21 वर्षीय दिलीप कुमार गुरुग्राम की एक फैक्ट्री में काम करता था. होली का त्योहार मनाने के लिए वह मंगलवार को गांव लौटा था. बताया जा रहा है कि गांव की एक युवती से उसकी दोस्ती थी जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई.

दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन समाज और परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे. बुधवार को जब युवती के परिजनों को उनके प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई, तो उन्होंने उसे सख्त हिदायत दी और डांट-फटकार लगाई. परिवार के इस रवैये से आहत होकर युवती ने दोपहर करीब 2 बजे अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए आनन फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया.

प्रेमिका की मौत से टूटा प्रेमी, पेड़ से लटक लगाई फांसी

युवती की मौत की खबर जब दिलीप को मिली, तो वह पूरी तरह टूट गया. उसे यह यकीन नहीं हो रहा था कि जिससे वह इतना प्यार करता था, वह अब इस दुनिया में नहीं है. प्रेमिका की जुदाई को सहन न कर पाने की वजह से उसने भी मौत को गले लगाने का फैसला कर लिया.

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

बताया जा रहा है कि रात करीब 8 बजे युवक ने गांव के बाहर पंचायत भवन के पास पेड़ से लटक कर जान दे दी. ग्रामीणों ने जब उसका शव पेड़ से लटका देखा, तो पुलिस को सूचना दी गई. थाना प्रभारी दिवाकर सिंह ने कहा कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पूरी घटना की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us