Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: रईसी के शॉर्टकट में 8 पहुंच गए जेल ! कारोबारी का अपहरण कर वसूले थे 10.50 लाख

Fatehpur News: रईसी के शॉर्टकट में 8 पहुंच गए जेल ! कारोबारी का अपहरण कर वसूले थे 10.50 लाख
फतेहपुर में कारोबारी का अपहरण करके लाखों वसूलने वाले 8 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में: Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक कारोबारी का अपहरण कर 10.50 लाख फिरौती वसूलने वाले 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है. पुलिस ने एक कारोबारी को अगवा कर साढ़े 10 लाख की फिरौती वसूलने वाले 8 आरोपियों को हिरासत में लिया है. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा पावर ग्रिड के पास बीते दिसंबर का है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से 7 लाख रुपये नकद, अपहरण में इस्तेमाल की गई आई-20 कार, दो बाइकें, एक तमंचा, कारतूस और लूटी गई सोने की अंगूठी बरामद हुई है.

महंगे शौक लिए कारोबारी का अपहरण

फतेहपुर (Fatehpur) के सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास निवासी संदीप गुप्ता हुसैनगंज (Husainganj) में कॉपी-किताब और जूते-चप्पल के होलसेल कारोबारी हैं.बताया जा रहा है कि बीते 31 दिसंबर की रात जब वे अपनी दुकान से घर लौट रहे थे तभी चौफेरवा पावर ग्रिड के पास कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और अगवा कर लिया.

आरोपियों ने संदीप को बंधक बनाकर उनके परिजनों से फिरौती में 10.50 लाख रुपये वसूले, साथ ही सोने की चेन और अंगूठी भी लूट ली. बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई.

सर्विलांस एसओजी की धड़पकड़ में हत्थे चढ़े आरोपी

कारोबारी के साथ हुई इस घटना के बाद पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद हो गई और सर्विलांस, एसओजी सहित चार टीमें लगातार इस मामले को लेकर छानबीन करती रहीं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

बुधवार सुबह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गौशाला रोड, हड़िया सलेमाबाद में छापेमारी कर मुख्य आरोपी हर्षित सिंह, दीपक उर्फ गोलू सोनी, बाबू सिंह उर्फ अंश सिंह, मोहित उर्फ मनोज, जीतू रैदास, विकास सिंह उर्फ छोटू उर्फ नेता और शिवेंद्र उर्फ अभय बाजपेई को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि सूत्रों के अनुसार एसओजी ने आरोपियों को दो दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. 

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

लग्जरी लाइफ़ का सपना फेल, जेल में गिनेंगे सलाखें 

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल (IPS Dhawal Jaiswal) ने खुलसा करते हुए कहा कि यह वारदात पेशेवर अपराधियों की नहीं, बल्कि मौज-मस्ती और ऐशो-आराम की चाहत को अंजाम देने के लिए की गई है.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

उन्होंने कहा कि आरोपियों का कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है जल्द पैसा कमाकर अमीर बनने की फिराक के चलते ऐसा हुआ है. एसपी ने कहा कि सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us