Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में शादी की रस्में छोड़ यूपी बोर्ड की परीक्षा देने पहुंची दुल्हन ! लोगों के लिए कैसे प्रेरणा बनी अंजली?

Fatehpur News: फतेहपुर में शादी की रस्में छोड़ यूपी बोर्ड की परीक्षा देने पहुंची दुल्हन ! लोगों के लिए कैसे प्रेरणा बनी अंजली?
फतेहपुर में शादी की रस्में छोड़ यूपी बोर्ड परीक्षा देने पहुंची दुल्हन: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक युवती शादी की विदाई छोड़ दुल्हन के लिबाज में यूपी बोर्ड (UP Board) की परीक्षा देने पहुंच गई. केंद्र में मौजूद लोग इसे देख आश्चर्य चकित रह गए वहीं शिक्षा को लेकर उसकी सराहना भी हो रही है. 

Fatehpur News UP Board: शिक्षा के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण फतेहपुर जिले में देखने को मिला, जब चकसकरन की रहने वाली अंजली देवी ने अपनी शादी की विदाई से पहले इंटरमीडिएट की परीक्षा देना जरूरी समझा. शादी के इस खास दिन भी अंजली ने अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता दी और विदाई से पहले परीक्षा केंद्र, बंश गोपाल इंटर कॉलेज, रसूलपुर पहुंचकर अंग्रेजी का पेपर दिया. उसकी इस लगन को देख वहां मौजूद सभी लोगों ने उसकी सराहना की. 

विदाई की रस्में छोड़ पहुंची परीक्षा केंद्र

अंजली की शादी फतेहपुर के देवमई में हुई है. शादी के दौरान जब सभी रस्में पूरी हो रही थीं, तब अंजली ने तय किया कि परीक्षा छोड़ना सही नहीं होगा. वह तुरंत परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हुई और पूरी एकाग्रता के साथ अंग्रेजी का प्रश्नपत्र हल किया. उसके इस फैसले को देखकर परिवार और रिश्तेदारों ने भी उसकी सराहना की. पूरी रात शादी की रस्में हुईं लेकिन परीक्षा के मनोबल ने उसे झुकने नहीं दिया. 

परीक्षार्थियों के लिए बनी प्रेरणा बनी दुल्हन 

बाहर निकलते ही परीक्षा केंद्र पर मौजूद अन्य परीक्षार्थियों और शिक्षकों ने अंजली के जज्बे की सराहना की. कई छात्रों ने कहा कि अंजली ने यह साबित कर दिया कि शिक्षा से बढ़कर कुछ नहीं होता. उसकी इस सोच ने उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत का काम किया, जो किसी न किसी कारणवश पढ़ाई को टालते रहते हैं. 

शिक्षा से बढ़कर कुछ नहीं-अंजली का संदेश

अंजली का मानना है कि शादी एक अहम जिम्मेदारी है, लेकिन शिक्षा भविष्य को संवारने का सबसे बड़ा माध्यम है. उसने यह संदेश दिया कि कोई भी परिस्थिति हो, शिक्षा को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. उसकी यह कहानी उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो कठिनाइयों के कारण अपनी पढ़ाई को बीच में छोड़ने का विचार करते हैं. 

Read More: Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us