Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Marriage News: फतेहपुर से गए कामतानाथ फिर पहुंचे ससुराल ! कूटाई के बाद सगी बहनों से शादी, सोशल मीडिया में वायरल हो रही प्रेम कहानी

ग्रामीणों की पकड़ में फतेहपुर के दो युवक बाएं, मंदिर में सगी बहनों के साथ हुई शादी: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

फतेहपुर के दो प्रेमी चित्रकूट दर्शन के बाद प्रेमिकाओं से मिलने उनके गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर पंचायत बिठा दी. मारपीट के बाद गांव के मंदिर में दोनों की शादी करवा दी गई. प्रेमिकाएं सगी बहनें थीं और प्रेमी उनके ननिहाल पोखरी गांव से थे. मामला सोशल मीडिया पर वायरल है.

Fatehpur Marriage News: यूपी के फतेहपुर जिले से दो युवक बुधवार को चित्रकूट (Chitrakoot) दर्शन को निकले थे, लेकिन वापसी में सीधे मंदिर से ससुराल जा पहुंचे. अपनी प्रेमिकाओं से चोरी-छिपे मिलने पहुंचे ये दोनों प्रेमी गांव वालों की नजरों में आ गए. फिर जो हुआ, वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था. न सिर्फ जमकर धुनाई हुई, बल्कि पंचायत ने तुरंत शादी करवाकर 'गुनाह' का हल भी निकाल लिया.

मंदिर दर्शन के बहाने प्रेमिकाओं से मिलने पहुंचे प्रेमी

फतेहपुर (Fatehpur) जिले के किशनपुर थाना (Kishanpur Thana) क्षेत्र के पोखरी मजरे गढ़ा गांव निवासी अजय निषाद और रोहित उर्फ ज्वाला निषाद बुधवार को भगवान कामतानाथ के दर्शन के लिए चित्रकूट (Chitrakoot) पहुंचे थे. दर्शन के बाद दोनों युवक सीधे सरधुवा थाना (Sardhuwa Thana) क्षेत्र के खोपा गांव पहुंचे, जहां उनकी प्रेमिकाएं नेहा (21) और प्राची (19) रहती हैं.

दोनों युवतियां सगी बहनें हैं और उनका ननिहाल फतेहपुर के पोखरी गांव में है. देर रात दोनों प्रेमी जब घर के पीछे प्रेमिकाओं से मिलने पहुंचे तो ग्रामीणों की नजर पड़ गई. युवतियां तो डर के मारे घर भाग गईं, लेकिन युवक गांव वालों के हत्थे चढ़ गए.

पहले हुई जमकर पिटाई, फिर बुलाई गई पंचायत

गांव वालों ने दोनों प्रेमियों को धर दबोचा. इसके बाद हाथ-पैर बांधकर उनकी जमकर पिटाई की गई. जैसे ही मामला गांव में फैला, लोगों ने उनके परिजनों को फोन करके बुला लिया. बुधवार रात की इस घटना के बाद शुक्रवार सुबह फतेहपुर से दोनों के परिवार के लोग गांव पहुंचे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बाबू कांड ने पकड़ा तूल ! पत्नी ने DIOS और पूर्व BJP जिलाध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर, डीएम ने बैठाई जांच

यहां एक नई कहानी शुरू हुई—पंचायत बैठी, दोनों पक्षों से बातचीत हुई और मामला शादी तक पहुंच गया. समाज और परंपरा की दुहाई देकर फैसला सुनाया गया कि अब जब पकड़े गए हो तो शादी करो.

Read More: कौशांबी में दर्दनाक हादसा: मुंडन संस्कार से लौट रहे फतेहपुर के परिवार की पिकअप ट्रेलर से भिड़ी, 8 की मौत, 20 घायल

एक ही बिरादरी के निकले, मंदिर में रचाई शादी

पंचायत में जब दोनों पक्ष आमने-सामने हुए तो बिरादरी का कार्ड खेला गया. चूंकि दोनों युवक और युवतियां एक ही जाति से थे, इसलिए सामाजिक बाधा नहीं रही. फिर क्या था, पंचायत ने फैसला सुनाया कि गांव के मंदिर में दोनों प्रेमी जोड़ों की शादी करवा दी जाए. शुक्रवार दोपहर मंदिर में दोनों की शादी संपन्न हुई. गांव के ही लोगों ने पंडित बुलवाकर शादी करवाई और बिना बैंड-बाजे के ही प्रेम कथा का 'सद्गति' रूप तय कर दिया.

Read More: UPPCS Topper 2024: किसान के बेटे ने इतिहास रच पाई सफलता, 9वीं रैंक लगाकर बना SDM, फतेहपुर के शुभम सिंह की संघर्ष भरी कहानी

पुलिस ने कहा—बालिग हैं, तहरीर नहीं मिली

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी. लेकिन जब तक पुलिस कुछ करती, तब तक मंदिर में शादी हो चुकी थी और सभी शांतिपूर्ण तरीके से वापस लौट चुके थे.

सरधुवा थाना थाना प्रभारी राम सिंह ने मीडिया को बताया कि दोनों लड़कियां और लड़के बालिग हैं. उन्होंने आपसी सहमति से शादी की है. किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है. ऐसे में फिलहाल पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है.

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों प्रेमी मंदिर में शादी करते नजर आ रहे हैं. साथ ही मारपीट की भी क्लिप सामने आई है.

हालांकि युगान्तर प्रवाह इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई लोग पंचायत की न्याय प्रणाली और ग्रामीण समाज की सोच पर कटाक्ष कर रहे हैं, तो कुछ इसे प्रेमियों के लिए 'गांव स्तर पर बनाए गए स्पीड ब्रेकर' जैसा भी बता रहे हैं.

31 May 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur Marriage News: फतेहपुर से गए कामतानाथ फिर पहुंचे ससुराल ! कूटाई के बाद सगी बहनों से शादी, सोशल मीडिया में वायरल हो रही प्रेम कहानी

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur Marriage News: यूपी के फतेहपुर जिले से दो युवक बुधवार को चित्रकूट (Chitrakoot) दर्शन को निकले थे, लेकिन वापसी में सीधे मंदिर से ससुराल जा पहुंचे. अपनी प्रेमिकाओं से चोरी-छिपे मिलने पहुंचे ये दोनों प्रेमी गांव वालों की नजरों में आ गए. फिर जो हुआ, वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था. न सिर्फ जमकर धुनाई हुई, बल्कि पंचायत ने तुरंत शादी करवाकर 'गुनाह' का हल भी निकाल लिया.

मंदिर दर्शन के बहाने प्रेमिकाओं से मिलने पहुंचे प्रेमी

फतेहपुर (Fatehpur) जिले के किशनपुर थाना (Kishanpur Thana) क्षेत्र के पोखरी मजरे गढ़ा गांव निवासी अजय निषाद और रोहित उर्फ ज्वाला निषाद बुधवार को भगवान कामतानाथ के दर्शन के लिए चित्रकूट (Chitrakoot) पहुंचे थे. दर्शन के बाद दोनों युवक सीधे सरधुवा थाना (Sardhuwa Thana) क्षेत्र के खोपा गांव पहुंचे, जहां उनकी प्रेमिकाएं नेहा (21) और प्राची (19) रहती हैं.

दोनों युवतियां सगी बहनें हैं और उनका ननिहाल फतेहपुर के पोखरी गांव में है. देर रात दोनों प्रेमी जब घर के पीछे प्रेमिकाओं से मिलने पहुंचे तो ग्रामीणों की नजर पड़ गई. युवतियां तो डर के मारे घर भाग गईं, लेकिन युवक गांव वालों के हत्थे चढ़ गए.

पहले हुई जमकर पिटाई, फिर बुलाई गई पंचायत

गांव वालों ने दोनों प्रेमियों को धर दबोचा. इसके बाद हाथ-पैर बांधकर उनकी जमकर पिटाई की गई. जैसे ही मामला गांव में फैला, लोगों ने उनके परिजनों को फोन करके बुला लिया. बुधवार रात की इस घटना के बाद शुक्रवार सुबह फतेहपुर से दोनों के परिवार के लोग गांव पहुंचे.

यहां एक नई कहानी शुरू हुई—पंचायत बैठी, दोनों पक्षों से बातचीत हुई और मामला शादी तक पहुंच गया. समाज और परंपरा की दुहाई देकर फैसला सुनाया गया कि अब जब पकड़े गए हो तो शादी करो.

एक ही बिरादरी के निकले, मंदिर में रचाई शादी

पंचायत में जब दोनों पक्ष आमने-सामने हुए तो बिरादरी का कार्ड खेला गया. चूंकि दोनों युवक और युवतियां एक ही जाति से थे, इसलिए सामाजिक बाधा नहीं रही. फिर क्या था, पंचायत ने फैसला सुनाया कि गांव के मंदिर में दोनों प्रेमी जोड़ों की शादी करवा दी जाए. शुक्रवार दोपहर मंदिर में दोनों की शादी संपन्न हुई. गांव के ही लोगों ने पंडित बुलवाकर शादी करवाई और बिना बैंड-बाजे के ही प्रेम कथा का 'सद्गति' रूप तय कर दिया.

पुलिस ने कहा—बालिग हैं, तहरीर नहीं मिली

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी. लेकिन जब तक पुलिस कुछ करती, तब तक मंदिर में शादी हो चुकी थी और सभी शांतिपूर्ण तरीके से वापस लौट चुके थे.

सरधुवा थाना थाना प्रभारी राम सिंह ने मीडिया को बताया कि दोनों लड़कियां और लड़के बालिग हैं. उन्होंने आपसी सहमति से शादी की है. किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है. ऐसे में फिलहाल पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है.

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों प्रेमी मंदिर में शादी करते नजर आ रहे हैं. साथ ही मारपीट की भी क्लिप सामने आई है.

हालांकि युगान्तर प्रवाह इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई लोग पंचायत की न्याय प्रणाली और ग्रामीण समाज की सोच पर कटाक्ष कर रहे हैं, तो कुछ इसे प्रेमियों के लिए 'गांव स्तर पर बनाए गए स्पीड ब्रेकर' जैसा भी बता रहे हैं.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर शिक्षामित्र संगठन ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, ताम्बेश्वर मंदिर में की ये कामना Fatehpur News: फतेहपुर शिक्षामित्र संगठन ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, ताम्बेश्वर मंदिर में की ये कामना
फतेहपुर में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया. संगठन के जिलाध्यक्ष...
Fatehpur Murder Mystery: प्रेमिका ने बुलाया ! पति ने उतारा मौत के घाट, फिर हाथ-पैर काटकर जंगल में जला दिया, यूट्यूब पर देखी थी फिल्म
Fatehpur News: 35 लाख रुपये से बनेगा नया पंप हाउस, 30 हजार लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, खत्म होगी तीन वार्डों की समस्या
Fatehpur News: फतेहपुर में धर्मांतरण का खेल ! चाट का ठेला लगाने वाले पिता-पुत्र हिरासत में, 9 साल से चल रही थी चंगाई सभाएं, बजरंग दल का हंगामा
UP CMO Transfer: यूपी में बड़े पैमाने पर सीएमओ के तबादले, फतेहपुर में इन्हें मिली कमान
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका से 10000000 की ठगी ! पद दिलाने के नाम पर दिया झांसा, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा ‘गोमाता राष्ट्रमाता बनाओ’ का स्वर, शबनम बानो और फिदा हुसैन ने भी उठाई आवाज़

Follow Us