Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: फतेहपुर की 'शादी एक्सप्रेस' महिला ! पांच पतियों को छोड़ अब छठे के साथ भागी, थाने में लगा तलाश का पोस्टर

UP Fatehpur News: फतेहपुर की 'शादी एक्सप्रेस' महिला ! पांच पतियों को छोड़ अब छठे के साथ भागी, थाने में लगा तलाश का पोस्टर
फतेहपुर की महिला पांच बार शादी करके छठे प्रेमी संग फरार, दर्ज हुई रिपोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. किशनपुर थाना (Kishanpur Thana) क्षेत्र एक महिला पांच पतियों को पीछे छोड़ अब छठे प्रेमी संग फरार हो गई है. जेवर और नकदी लेकर निकलने वाली महिला की तलाश में अब उसका पांचवां पति थाने के चक्कर काट रहा है.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की शादी की कहानी फिल्मी स्क्रिप्ट को भी मात दे रही है. 40 वर्षीय यह महिला अब तक 5 बार विवाह कर चुकी है और अब छठे युवक के साथ फरार हो गई है. जेवर और नकदी लेकर भागी इस 'शादी एक्सप्रेस' की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है और पुलिस इसकी तलाश में जुट गई है.

पहले गांव में की शादी, फिर शुरू हुआ पति परिवर्तन

महिला की पहली शादी अपने ही गांव के एक युवक से हुई थी. तीन साल साथ रहने के बाद उसने दूसरी शादी गांव के ही एक अन्य युवक से रचा ली. दोनों शादियों में कुछ समय तक सबकुछ ठीक चला, लेकिन फिर मतभेद और विवाद शुरू हो गए. घरवालों ने रिश्तों को संभालने की कोशिश की, लेकिन महिला की ‘शादी यात्रा’ का टिकट किसी एक स्टेशन पर रुकने वाला नहीं था.

तीसरी बार आगरा के युवक से, चौथी बार कानपुर में ब्याह

गांव के रिश्तों से हटकर महिला ने तीसरे नंबर पर आगरा (Agra) के एक युवक को पति चुना. इस रिश्ते ने चार साल टिके रहने की हिम्मत दिखाई. फिर आई चौथी शादी, इस बार महिला को कानपुर (Kanpur) का एक युवक भा गया और प्रेम विवाह हुआ. मगर नियति को कुछ और मंजूर था कानपुर वाले पति की मौत हो गई और महिला ने पांचवी बार फिर ब्याह रचाया.

पांचवां पति थाने के काट रहा चक्कर, महिला फिरोजाबाद फरार

पांचवें पति जमुना प्रसाद निषाद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी 5 मई को घर से जेवर और नकदी लेकर गायब हो गई. बाद में पता चला कि वह अब फिरोजाबाद (Firozabad) के एक युवक के साथ रह रही है. बेचारा जमुना थाने में पत्नी की तलाश करवा रहा है, पर अब तक उसे सिर्फ गुमशुदगी की रिपोर्ट की कॉपी ही हाथ लगी है.

Read More: Uttar Pradesh News: पत्नी पर पति को डंडे से पीटकर करंट लगाने का आरोप, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी बोले जांच जारी है, मामला बना है मोहल्ले की चर्चा

किशनपुर थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने मीडिया से बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और तलाश की जा रही है. हालांकि, गांव और मोहल्ले में यह मामला अब हंसी-मजाक और चटखारे लेने का विषय बन चुका है. लोग इसे ‘फतेहपुर की शादी एक्सप्रेस’ बता रहे हैं, जो हर स्टेशन पर नया कोच जोड़ लेती है.

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

सोशल मीडिया में चर्चा बनी शादी एक्सप्रेस कहानी 

महिला की शादी की सीरीज़ को सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन चुकी है कुछ लोगों ने कहा कि यदि Netflix वालों को इसकी कहानी भेज दी जाए, तो 'महारानी' और 'हिरोइन' जैसी वेब सीरीज भी फीकी पड़ जाए. अब तो लोग मजाक में कह रहे हैं जिसे पत्नी चाहिए, किशनपुर आइए...और लाइन में लग जाइए

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us