Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर कांड में फरार बबलू सिंगरौर पर एक लाख का इनाम ! बुलडोजर ने तोड़ दी हेकड़ी, सात टीमें दे रहीं दबिश

फतेहपुर के खागा दुष्कर्म कांड के आरोपी बबलू सिंगरौर पर एक लाख का ईनाम सात टीमें दे रहीं हैं दबिश: Image Credit Original Source

फतेहपुर के खागा दुष्कर्म कांड में मुख्य आरोपी बबलू सिंगरौर अब भी फरार है. पुलिस ने इनाम बढ़ाकर एक लाख कर दिया है. सात टीमें अलग-अलग राज्यों में दबिश दे रही हैं. प्रशासन ने आरोपी की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाया. फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की तैयारी तेज.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा क्षेत्र में मंगेतर के सामने युवती से हुई दरिंदगी का मामला अब और सख्त कार्रवाई की दिशा में बढ़ चुका है. मुख्य आरोपी बबलू सिंगरौर की गिरफ्तारी अब भी चुनौती बनी हुई है, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने उसकी घेराबंदी तेज कर दी है. इनाम एक लाख रुपये तक पहुंच गया है और अवैध संपत्ति पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है.

बाग में घटी वारदात ने हिलाया जिला, मंगेतर के सामने हुई दरिंदगी

24 अप्रैल को खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के बाहर स्थित बाग में हुई इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया. युवती अपने मंगेतर के साथ घूमने गई थी, तभी बबलू सिंगरौर गैंग के युवराज सिंह और ललित सिंह ने उन्हें रोक लिया. आरोप है कि युवती को बंधक बनाकर युवराज ने दुष्कर्म किया, जबकि ललित और बबलू ने उसके साथ छेड़छाड़ की.

इस दौरान अश्लील वीडियो भी बनाया गया, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया. मंगेतर के सामने हुई इस दरिंदगी ने लोगों में गुस्सा भर दिया. पीड़िता ने अगले दिन शिकायत की, लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते मुकदमा दर्ज नहीं हो सका.

पुलिस की लापरवाही पर कार्रवाई, अभिमन्यु का चला चाबुक

शुरुआत में पुलिस की सुस्ती इस मामले में भारी पड़ी. पीड़िता की शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज करने में देरी हुई, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे. जब मामला एसपी अभिमन्यु मांगलिक के संज्ञान में आया तो तुरंत सख्त कदम उठाए गए.

Read More: Fatehpur News: कई सालों से हो रहा इस वार्ड में जलभराव ! नगर पालिका ने बंद की आंखे, सभासद ने की डीएम से शिकायत

खागा कोतवाल को लाइन हाजिर किया गया और कस्बा इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया. इसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए ललित सिंगरौर और युवराज सिंगरौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. हालांकि मुख्य आरोपी बबलू अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है.

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

रेलवे स्टेशनों पर तलाश, सात टीमें कर रहीं सघन छापेमारी

बबलू सिंगरौर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मल्टी-स्टेट ऑपरेशन शुरू कर दिया है. पहले 25 हजार और फिर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था, जिसे अब बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी की लोकेशन मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन समेत कई स्थानों पर ट्रेस हुई है. इसके बाद सात टीमें गठित कर अलग-अलग राज्यों में दबिश दी जा रही है. पुलिस का मानना है कि आरोपी लगातार पहचान बदलकर भाग रहा है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

बुलडोजर एक्शन से टूटी हेकड़ी, जमीन से हटाया कब्जा

प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए उसकी अवैध संपत्तियों पर बड़ा एक्शन लिया है. करीब एक करोड़ रुपये की सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया. पुलिस गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी कर रही है और धारा 14(1) के तहत संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. साथ ही आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है.

पीड़िता को सुरक्षा, मुआवजा और फास्ट ट्रैक कोर्ट में न्याय की तैयारी

प्रशासन ने पीड़िता की सुरक्षा और गोपनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. किसी भी राजनीतिक दल या संगठन को उससे मिलने की अनुमति नहीं दी गई है. पीड़िता को चिकित्सा और कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष योजना के तहत आर्थिक मदद की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

पुलिस जल्द चार्जशीट दाखिल कर मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने की तैयारी में है. अभियोजन पक्ष के साथ समन्वय कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आरोपियों को जल्द से जल्द कठोर सजा मिले.

01 May 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर कांड में फरार बबलू सिंगरौर पर एक लाख का इनाम ! बुलडोजर ने तोड़ दी हेकड़ी, सात टीमें दे रहीं दबिश

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा क्षेत्र में मंगेतर के सामने युवती से हुई दरिंदगी का मामला अब और सख्त कार्रवाई की दिशा में बढ़ चुका है. मुख्य आरोपी बबलू सिंगरौर की गिरफ्तारी अब भी चुनौती बनी हुई है, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने उसकी घेराबंदी तेज कर दी है. इनाम एक लाख रुपये तक पहुंच गया है और अवैध संपत्ति पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है.

बाग में घटी वारदात ने हिलाया जिला, मंगेतर के सामने हुई दरिंदगी

24 अप्रैल को खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के बाहर स्थित बाग में हुई इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया. युवती अपने मंगेतर के साथ घूमने गई थी, तभी बबलू सिंगरौर गैंग के युवराज सिंह और ललित सिंह ने उन्हें रोक लिया. आरोप है कि युवती को बंधक बनाकर युवराज ने दुष्कर्म किया, जबकि ललित और बबलू ने उसके साथ छेड़छाड़ की.

इस दौरान अश्लील वीडियो भी बनाया गया, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया. मंगेतर के सामने हुई इस दरिंदगी ने लोगों में गुस्सा भर दिया. पीड़िता ने अगले दिन शिकायत की, लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते मुकदमा दर्ज नहीं हो सका.

पुलिस की लापरवाही पर कार्रवाई, अभिमन्यु का चला चाबुक

शुरुआत में पुलिस की सुस्ती इस मामले में भारी पड़ी. पीड़िता की शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज करने में देरी हुई, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे. जब मामला एसपी अभिमन्यु मांगलिक के संज्ञान में आया तो तुरंत सख्त कदम उठाए गए.

खागा कोतवाल को लाइन हाजिर किया गया और कस्बा इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया. इसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए ललित सिंगरौर और युवराज सिंगरौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. हालांकि मुख्य आरोपी बबलू अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है.

रेलवे स्टेशनों पर तलाश, सात टीमें कर रहीं सघन छापेमारी

बबलू सिंगरौर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मल्टी-स्टेट ऑपरेशन शुरू कर दिया है. पहले 25 हजार और फिर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था, जिसे अब बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी की लोकेशन मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन समेत कई स्थानों पर ट्रेस हुई है. इसके बाद सात टीमें गठित कर अलग-अलग राज्यों में दबिश दी जा रही है. पुलिस का मानना है कि आरोपी लगातार पहचान बदलकर भाग रहा है.

बुलडोजर एक्शन से टूटी हेकड़ी, जमीन से हटाया कब्जा

प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए उसकी अवैध संपत्तियों पर बड़ा एक्शन लिया है. करीब एक करोड़ रुपये की सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया. पुलिस गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी कर रही है और धारा 14(1) के तहत संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. साथ ही आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है.

पीड़िता को सुरक्षा, मुआवजा और फास्ट ट्रैक कोर्ट में न्याय की तैयारी

प्रशासन ने पीड़िता की सुरक्षा और गोपनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. किसी भी राजनीतिक दल या संगठन को उससे मिलने की अनुमति नहीं दी गई है. पीड़िता को चिकित्सा और कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष योजना के तहत आर्थिक मदद की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

पुलिस जल्द चार्जशीट दाखिल कर मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने की तैयारी में है. अभियोजन पक्ष के साथ समन्वय कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आरोपियों को जल्द से जल्द कठोर सजा मिले.

Latest News

आज का राशिफल 30 जुलाई 2026: सावन के पहले दिन जानिए किन राशियों के जातकों की बदलेगी किस्मत, किन्हें होगा नुकसान आज का राशिफल 30 जुलाई 2026: सावन के पहले दिन जानिए किन राशियों के जातकों की बदलेगी किस्मत, किन्हें होगा नुकसान
30 जुलाई 2026, गुरुवार और सावन के पहले दिन का राशिफल कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है....
Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

Follow Us