Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में जल निगम कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, सात सूत्री मांगों के साथ दिया ज्ञापन

Fatehpur News: फतेहपुर में जल निगम कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, सात सूत्री मांगों के साथ दिया ज्ञापन
फतेहपुर में जल निगम कर्मियों का प्रदर्शन दिया ज्ञापन: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

फतेहपुर (Fatehpur) में उत्तर प्रदेश जल निगम के कर्मचारियों ने सरकार के आश्वासनों से नाराज होकर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को सात सूत्रीय मांगपत्र भेजा. कर्मचारियों ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद भी देयकों के भुगतान में अनियमितता हो रही है.

Fatehpur Jal Nigam News: उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के बैनर तले जिले में कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार बार-बार सिर्फ आश्वासन देती है लेकिन धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती. इसी क्रम में उन्होंने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सात सूत्रीय मांगपत्र भेजा और चेतावनी दी कि अगर मांगे नहीं मानी गईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

जल निगम कर्मचारी ने कहा, सिर्फ वादे समाधान नहीं

फतेहपुर (Fatehpur) जिले में मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे जल निगम कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया. उनका कहना है कि वर्षों से लंबित मांगों को लेकर वे लगातार संघर्ष कर रहे हैं लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिलते हैं.

कर्मचारियों ने कहा कि सात सूत्रीय मांगों में वेतन विसंगति, सेवा शर्तों में सुधार, और बकाया देयों के भुगतान जैसी अहम मुद्दे शामिल हैं लेकिन शासन ने अब तक किसी मांग को गंभीरता से नहीं लिया है.

कोर्ट के आदेश का भी नहीं हो रहा पालन

कर्मचारियों ने बताया कि कोर्ट ने पुराने देयों के भुगतान का आदेश तो दिया है लेकिन उसका क्रियान्वयन सही तरीके से नहीं हो रहा. भुगतान से पहले कर्मचारियों के अभिलेखों की जांच तक नहीं की जा रही, जिससे कनिष्ठ कर्मचारियों को अधिक और वरिष्ठ कर्मचारियों को कम भुगतान हो रहा है. इससे संगठन में गहरी नाराजगी और असंतोष है. कर्मचारी इसे वरिष्ठता के खिलाफ अन्याय मान रहे हैं और जल्द सुधार की मांग कर रहे हैं.

Read More: Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत

संयोजक ने दी चेतावनी, सरकार नहीं मानी तो होगा बड़ा आंदोलन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला संयोजक संतोष दिवाकर ने साफ कहा कि अगर सरकार ने समय रहते उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

उन्होंने बताया कि संघर्ष समिति के बैनर तले पूरे प्रदेश में जल निगम कर्मचारी एकजुट हो रहे हैं और अगर जरूरत पड़ी तो लखनऊ में व्यापक स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा. उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लिया जाए.

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

डीएम को सौंपा गया मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र

प्रदर्शन के बाद जल निगम कर्मचारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को संबोधित मांगपत्र सौंपा. मांगपत्र में प्रमुख रूप से वेतन विसंगति दूर करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, बकाया देयों का सही मूल्यांकन कर भुगतान करने, कर्मियों को चिकित्सा सुविधा जैसी मांगे शामिल थीं. कर्मचारियों का कहना है कि अगर इन मांगों पर त्वरित निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले समय में कार्य बहिष्कार भी किया जा सकता है.

सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

प्रदर्शन में जल निगम के कई प्रमुख कर्मचारी शामिल रहे और उन्होंने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. मेराज अहमद मलखान, पीसी पटेल, विनोद कुमार, अनुराग, नीरज कुमार, अंकित, मणि श्रीवास्तव, राजकुमार, नौशाद आलम, कमला गौर, गिरीश शंकर अवस्थी और राम प्रताप सहित कई कर्मचारी इस मौके पर मौजूद रहे. सभी का कहना था कि अगर सरकार समय रहते नहीं चेती तो वे प्रदेश भर में आंदोलन की चिंगारी फैलाएंगे.

Latest News

आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
आज 21 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. भगवान...
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Follow Us