Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Murder News: फतेहपुर में बुजुर्ग की पीट-पीट कर नृशंस हत्था ! वजह CCTV से जुड़ी है, जानिए वारदात

Fatehpur Murder News: फतेहपुर में बुजुर्ग की पीट-पीट कर नृशंस हत्था ! वजह CCTV से जुड़ी है, जानिए वारदात
फतेहपुर में बुजुर्ग की पीट पीट कर हत्या CCTV में कैद हुई घटना ( बाएं मृतक काली शंकर उत्तम फाइल फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के बिरनई गांव में सीसीटीवी कैमरे के विरोध को लेकर एक बुजुर्ग की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. आरोपी की पहचान अंशु अवस्थी के रूप में हुई है जो फिलहाल फरार है. पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर दबिश शुरू कर दी है.

Fatehpur Murder News: यूपी के फतेहपुर जिले में सीसीटीवी कैमरे के विरोध की एक सनसनीखेज परिणति सामने आई है. जहानाबाद थाना क्षेत्र के बिरनई गांव में 62 वर्षीय बुजुर्ग की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया है. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

पुरानी रंजिश और सीसीटीवी विवाद बना हत्या की वजह

जहानाबाद थाना (Jahanabad Thana) क्षेत्र के बिरनई गांव में अमौली रोड पर रहने वाले 62 वर्षीय काली शंकर उत्तम अपने परिवार के साथ रहते थे और गांव में ही आटा चक्की का संचालन करते थे.

कुछ समय पहले उन्होंने अपनी चक्की में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे. परिजनों के अनुसार, गांव के ही युवक अंशु अवस्थी को यह बात नागवार लग रही थी. वह कैमरे लगाए जाने का विरोध कर रहा था और इसी को लेकर बुजुर्ग से विवाद की स्थिति बन रही थी.

गाली-गलौज के बाद देर रात लौट आया आरोपी

मृतक के पुत्र शिवशंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे अंशु अवस्थी ने उनके पिता से गाली-गलौज की. परिजनों द्वारा समझाने पर वह अपने घर चला गया. लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई. रात करीब 12:30 बजे वह डंडा लेकर फिर लौटा और घर के बाहर चारपाई पर बैठे काली शंकर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में डीएम ऑफिस के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, न्याय के लिए दर-दर भटकी लीलावती

हमले के बाद मचा हड़कंप, सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुई वारदात

जैसे ही हमला हुआ, परिजनों ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी मौके से फरार हो गया. परिजन तत्काल गंभीर रूप से घायल काली शंकर को अमौली सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया.

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. सबसे अहम बात ये रही कि हमला घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी तरह रिकॉर्ड हो गया, जिससे आरोपी की पहचान पुख्ता हुई.

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर शुरू की दबिश

पुलिस ने मृतक के बेटे शिवशंकर की तहरीर पर आरोपी अंशु अवस्थी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

गांव में दहशत का माहौल, परिजन गहरे सदमे में

घटना के बाद पूरे बिरनई गांव में दहशत का माहौल है. जिस प्रकार से एक बुजुर्ग के सिर पर डंडे से हमला कर हत्या की गई, उसने गांववालों को झकझोर कर रख दिया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृतक काली शंकर की समाज में अच्छी छवि थी और गांव के लोग उन्हें सम्मान की नजर से देखते थे. अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या सीसीटीवी कैमरे लगाना इतना बड़ा अपराध बन गया कि किसी को उसकी जान से हाथ धोना पड़े

Latest News

Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
फतेहपुर की फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और जान...
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Follow Us