Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर की शादी समारोह में तमंचों के साथ डांस का वीडियो वायरल, एक युवक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Fatehpur News: फतेहपुर की शादी समारोह में तमंचों के साथ डांस का वीडियो वायरल, एक युवक गिरफ्तार, दूसरा फरार
फतेहपुर के खागा क्षेत्र में तमंचा लहराते हुए डांस वायरल: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान दो युवकों ने तमंचों के साथ डीजे पर हरियाणवी गानों पर नाचते हुए कानून को ठेंगा दिखाया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा फरार है. घटना धरमंगतपुर नरवा गांव की है.

Fatehpur News: फतेहपुर के खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान दो युवकों ने खुलेआम हथियार लहराते हुए डीजे पर डांस किया. पूरी करतूत कैमरे में कैद हो गई और जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया वहीं दूसरा आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है. हालांकि युगान्तर प्रवाह वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

तमंचों के साथ डांस का वीडियो हुआ वायरल

खागा कोतवाली क्षेत्र स्थित धरमंगतपुर नरवा गांव में 7 जून को एक शादी समारोह के दौरान दो युवकों ने खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाई. चचेरी बहन की शादी में अगवानी कार्यक्रम के दौरान दोनों युवकों ने डीजे मंगवाकर उस पर हरियाणवी गाने बजवाए और दोनों हाथों में तमंचे लेकर जमकर डांस किया.

जब यह वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया. वीडियो में दोनों युवक खुलेआम नाचते हुए तमंचों को हवा में लहराते दिखे.

गांव में मची हलचल, आधे घंटे तक चला तमंचों का डांस

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, शादी के दिन यानी 7 जून को घर के बाहर बारात के स्वागत के लिए डीजे लगाया गया था. इसी दौरान कन्या पक्ष के दो युवकों ने दोनों हाथों में तमंचे थामकर हरियाणवी गानों पर करीब आधे घंटे तक लगातार डांस किया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी

तमंचों के साथ डांस करते समय वहां कई अन्य लोग भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने उन्हें रोकने का साहस नहीं किया. इसी बीच किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होते ही गांव में चर्चा का विषय बन गया और मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची.

Read More: Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा अब भी फरार

वीडियो की पुष्टि होने के बाद जैसे ही मामला पुलिस तक पहुंचा तो कार्रवाई शुरू कर दी गई. खागा पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर धरमंगतपुर नरवा गांव निवासी गोरलाल को देर शाम गिरफ्तार कर लिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

जबकि दूसरा आरोपी अब भी फरार है. पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं. पुलिस के अनुसार दोनों युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और शांति भंग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

सीओ ब्रजमोहन राय ने कहा, होगी अवैध हथियारों की जांच

इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी ब्रजमोहन राय ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर तत्काल जांच कराई गई और आरोपियों की पहचान होते ही एक को गिरफ्तार कर लिया गया.

उन्होंने बताया कि युवकों के पास जो तमंचे थे, वे अवैध प्रतीत हो रहे हैं. उनकी वैधता की जांच कराई जा रही है. वहीं फरार युवक की भी तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
फतेहपुर की फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और जान...
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Follow Us