Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: जब निषादराज के लिए करुणा निधान बन उठ गए सहस्त्र हांथ ! विलख रहे पिता के नेत्र से निकल रही थी अविरल धारा

फतेहपुर में बेटी की बारात से पहले घर में लगी आग लोगों ने बढ़ाया सहयोग का हांथ : फोटो युगान्तर प्रवाह

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बेटी की शादी से ठीक एक दिन पहले गृहस्थी में लगी आग ने सब कुछ बर्बाद कर दिया था. बिटिया की शादी के लिए उस गरीब के पास कुछ नहीं बचा था. आखिरकार व्यापारी, पत्रकार और प्रशासनिक सहयोग से धूमधाम से शादी संपन्न हुई. घटना किशनपुर थाना क्षेत्र के अहमदगंज तिहार गांव की है.

फतेहपुर में शादी से पहले ख़ाक हो गई थी गृहस्थी, जनपद की बेटी के लिए उठे सहस्त्र हांथ 

घर में अचानक आग लग गई. लपटों ने घर की दीवारों के साथ दहेज का सामान भी जला दिया. चारो ओर चीख पुकार के स्वर से सन्नाटा छा गया. बेबस गरीब पिता के ऊपर काल का छप्पर फट चुका था लेकिन जब राम नवमी के दिन करुणा निधान का छप्पर फटा तो निषाद राज के नेत्र करुणा से भर गए. उस युग पुरुष ने अपने सहस्त्र हांथ सहयोग के लिए खड़े कर दिए.

घटना किशनपुर थाना क्षेत्र के अहमदगंज तिहार गांव की है. जहां जनपद की बेटी की लाज बचाने के लिए व्यापारियों, पत्रकारों और प्रशासनिक लोगों ने भरपूर सहयोग दिया.

जब बेटी की शादी के लिए स्वागतकर्ता बने थानेदार, पत्रकार बने भाई

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के अहमदगंज तिहार गांव में बुधवार राम नवमी के दिन सिलेंडर की आग से शादी वाले घर में आग लग गई. गुरुवार को बांदा (Banda) के कमासिन क्षेत्र के कठार गांव से बारात आनी थी. गरीब मलखे निषाद ने अपनी बेटी रुचि के लिए जो भी दहेज का सामान खरीदा था सब ख़ाक हो चुका था.

fatehpur_news_garib_ki_beti_shadi
फतेहपुर के अहमदगंज तिहार में धूमधाम से संपन्न हुई मलखे निषाद की बेटी की शादी

विलख रहे पिता को ढाढ़स बंधाते हुए लोगों ने सहयोग के लिए हांथ बढ़ाए. जनपद के व्यापारियों, पत्रकारों और पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने भरपूर सहयोग किया. किशनपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह बारात वाले दिन बेटी के पिता का सहयोग करते हुए बारातियों का स्वागत करते नज़र आए वहीं जिले के पत्रकारों ने भी भाई का फर्ज निभाया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी

गरीब पिता के घर आग लगने के बाद जिला पत्रकार संघ ने की थी अपील

अहमदगंज तिहार गांव में गरीब मलखे निषाद के घर शादी से ठीक एक दिन पहले अचानक आग लगने से दहेज का सामान जलकर ख़ाक हो गया था. जिला पत्रकार संघ ने अपने पत्रकार साथियों के साथ-साथ सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा की थी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में जारी स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ! अब ये अस्पताल कर दिया गया सीज

अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया कहते हैं कि, समाज में रहते हुए हम सभी का फर्ज बनता है कि इस मुसीबत की घड़ी में किसी गरीब की मदद करें लेकिन जब बात अपनी मिट्टी की अस्मत की हो तो इसमें बिना किसी भेदभाव के सहयोग करना चाहिए.

जिला पत्रकार संघ की इस अपील के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने मलखे निषाद की मदद के लिए अपना हांथ आगे बढ़ाया और धूमधाम से कन्या दान के लिए सहयोग किया.

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

किसी ने भेजा दूध रिफाइंड तो किसी ने भेजा चीनी

मलखे निषाद के घर आई विपत्ति के लिए सैकड़ों हांथ सहयोग के लिए खड़े हो गए. व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी,पत्रकार, किसान सहित विदेशों में बैठे जनपदवासियों ने भरपूर सहयोग किया. किसी ने आटा दाल चावल दिया तो किसी ने मिठाई का अंबार लगा दिया. बेटी को आशीर्वाद स्वरूप देने वाला सामान भी देखते-देखते इकट्ठा हो गया. गरीब पिता मलखे निषाद यह देख द्रवित हो उठा उसकी आंखे करुणा से भर गईं

19 Apr 2024 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: जब निषादराज के लिए करुणा निधान बन उठ गए सहस्त्र हांथ ! विलख रहे पिता के नेत्र से निकल रही थी अविरल धारा

Fatehpur News In Hindi

फतेहपुर में शादी से पहले ख़ाक हो गई थी गृहस्थी, जनपद की बेटी के लिए उठे सहस्त्र हांथ 

घर में अचानक आग लग गई. लपटों ने घर की दीवारों के साथ दहेज का सामान भी जला दिया. चारो ओर चीख पुकार के स्वर से सन्नाटा छा गया. बेबस गरीब पिता के ऊपर काल का छप्पर फट चुका था लेकिन जब राम नवमी के दिन करुणा निधान का छप्पर फटा तो निषाद राज के नेत्र करुणा से भर गए. उस युग पुरुष ने अपने सहस्त्र हांथ सहयोग के लिए खड़े कर दिए.

घटना किशनपुर थाना क्षेत्र के अहमदगंज तिहार गांव की है. जहां जनपद की बेटी की लाज बचाने के लिए व्यापारियों, पत्रकारों और प्रशासनिक लोगों ने भरपूर सहयोग दिया.

जब बेटी की शादी के लिए स्वागतकर्ता बने थानेदार, पत्रकार बने भाई

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के अहमदगंज तिहार गांव में बुधवार राम नवमी के दिन सिलेंडर की आग से शादी वाले घर में आग लग गई. गुरुवार को बांदा (Banda) के कमासिन क्षेत्र के कठार गांव से बारात आनी थी. गरीब मलखे निषाद ने अपनी बेटी रुचि के लिए जो भी दहेज का सामान खरीदा था सब ख़ाक हो चुका था.

fatehpur_news_garib_ki_beti_shadi
फतेहपुर के अहमदगंज तिहार में धूमधाम से संपन्न हुई मलखे निषाद की बेटी की शादी

विलख रहे पिता को ढाढ़स बंधाते हुए लोगों ने सहयोग के लिए हांथ बढ़ाए. जनपद के व्यापारियों, पत्रकारों और पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने भरपूर सहयोग किया. किशनपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह बारात वाले दिन बेटी के पिता का सहयोग करते हुए बारातियों का स्वागत करते नज़र आए वहीं जिले के पत्रकारों ने भी भाई का फर्ज निभाया.

गरीब पिता के घर आग लगने के बाद जिला पत्रकार संघ ने की थी अपील

अहमदगंज तिहार गांव में गरीब मलखे निषाद के घर शादी से ठीक एक दिन पहले अचानक आग लगने से दहेज का सामान जलकर ख़ाक हो गया था. जिला पत्रकार संघ ने अपने पत्रकार साथियों के साथ-साथ सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा की थी.

अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया कहते हैं कि, समाज में रहते हुए हम सभी का फर्ज बनता है कि इस मुसीबत की घड़ी में किसी गरीब की मदद करें लेकिन जब बात अपनी मिट्टी की अस्मत की हो तो इसमें बिना किसी भेदभाव के सहयोग करना चाहिए.

जिला पत्रकार संघ की इस अपील के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने मलखे निषाद की मदद के लिए अपना हांथ आगे बढ़ाया और धूमधाम से कन्या दान के लिए सहयोग किया.

किसी ने भेजा दूध रिफाइंड तो किसी ने भेजा चीनी

मलखे निषाद के घर आई विपत्ति के लिए सैकड़ों हांथ सहयोग के लिए खड़े हो गए. व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी,पत्रकार, किसान सहित विदेशों में बैठे जनपदवासियों ने भरपूर सहयोग किया. किसी ने आटा दाल चावल दिया तो किसी ने मिठाई का अंबार लगा दिया. बेटी को आशीर्वाद स्वरूप देने वाला सामान भी देखते-देखते इकट्ठा हो गया. गरीब पिता मलखे निषाद यह देख द्रवित हो उठा उसकी आंखे करुणा से भर गईं

Latest News

Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक
उत्तर प्रदेश में राशन वितरण व्यवस्था से जुड़े कोटेदारों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार...
Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल
आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन, किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ
Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार
Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान
आज का राशिफल 15 अगस्त 2026: इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल

Follow Us