Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:Video:पुलिस कर्मी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल..एसपी ने दिए जांच के आदेश.!

फतेहपुर:Video:पुलिस कर्मी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल..एसपी ने दिए जांच के आदेश.!

फतेहपुर पुलिस इन दिनों अपनी अवैध वसूली के लिए कुख्यात हो चुकी है..पुलिस के अवैध वसूली के वीडियो लगातार वायरल हो रहें हैं..आज एक और वायरल हुए वीडियो से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की यह रिपोर्ट।

फतेहपुर:जनपद के पुलिस कप्तान के लाख प्रयासों के बावजूद ज़िले में तैनात उनके ही महकमें के अधीनस्थ ज़िले के साथ साथ पूरे यूपी पुलिस के दामन में अपने कारनामों के चलते बदनुमा दाग लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:एसपी ने फिर किए बड़ी संख्या में उपनिरीक्षकों के तबादले.. दो थानों में हुई नए प्रभारियों की नियुक्ति..कालिका पहुंचे मलवां.!

हाल ही में थरियांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पीआरवी की गाड़ी में बैठे हुए पुलिस कर्मियों का बीच हाईवे चलते ट्रक से स्टंट बाजी करते हुए अवैध वसूली का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद थरियांव थाने में ही तैनात एक कांस्टेबल का थाने आई महिला फरियादियों को भद्दी भद्दी गालियां देने का वीडियो सामने आया।और आज एक बार फ़िर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस की अच्छी खासी छीछालेदर करा दी हैं।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:एक्शन में पुलिस-चोरी के माल सहित एक चोर दो सर्राफ़ गिरफ्तार..शहर में हुई कई बड़ी चोरियों का हुआ खुलासा!

वायरल वीडियो ललौली थाने में तैनात एक दीवान का बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार वीडियो में पैसे लेते कैद हुआ पुलिस कर्मी ललौली थाने में बतौर दीवान तैनात है,और वह अपने थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक कोयला भट्ठी से रिश्वत के रूप में हर महीने दी जाने वाली रक़म को संचालक के घर लेने गया था।जब वह रुपए ले रहा था तो उसका किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।

इस मामले में  पुलिस अधीक्षक  रमेश द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्य आरक्षी रामयश पाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us