Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में पैमाइस के लिए लेखपाल मांग रहा था पैसा ! एंटी करप्शन ने ऐसा पकड़ा, डीएम ने किया सस्पेंड

Fatehpur News: फतेहपुर में पैमाइस के लिए लेखपाल मांग रहा था पैसा ! एंटी करप्शन ने ऐसा पकड़ा, डीएम ने किया सस्पेंड
फतेहपुर में रिश्वतखोर लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार : फोटो साभार पुलिस

Fatehpur Lekhpal Suspend: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में लेखपाल को पैमाइश के लिए गरीब किसान से रिश्वत मांगना महंगा पड़ गया, दरअसल लेखपाल साहब रिश्वत के पैसे लेकर अपनी जेब में रखने की कोशिश कर ही रहे थे इससे पहले ही उनके साथ बड़ा खेल हो गया. एंटी करप्शन की टीम के द्वारा रंगे हाथों पकड़े गए. इस मामले में डीएम ने लेखपाल को सस्पेंड कर दिया है.


हाईलाइट्स

  • फ़तेहपुर में लेखपाल रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया, एंटी करप्शन ने पकड़ा
  • पैमाइश के लिए किसान से मांग रहा था रिश्वत , तभी योजना के तहत दबोच लिया गया
  • डीएम फ़तेहपुर सी इंदुमति ने कड़ी कार्रवाई करते हुए लेखपाल को किया निलंबित

Fatehpur Lekhpal Take Bribe Anti Corruption Catch : अभी बीते दिनों ही कानपुर के घाटमपुर में एक महिला लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था. कुछ इसी तरह का मामला फतेहपुर से भी आया है. यहां लेखपाल ने कुछ इसी तरह की हरकत कर दी जिसके बाद फिल्मी स्टाइल में एंटी करप्शन टीम ने आखिरकार लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया और सदर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज करवा दिया. इस मामले में फतेहपुर प्रशासन ने लेखपाल के ऊपर कड़ी कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है.

पैमाईश के लिए लेखपाल ने 5 हज़ार की मांगी रिश्वत

यूपी के फतेहपुर जिले की सदर तहसील के लेखपाल प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को एंटी करप्शन की टीम ने किसान से रिश्वत लेते हुए अरेस्ट कर लिया है. दरअसल मामला ये है कि लेखपाल ने मलवां क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी किसान शिव मोहन तिवारी से जमीन की पैमाइश करने के बदले घूस के तौर पर 5 हजार रुपये मांगे थे जब किसान ने रुपए देने से मना कर दिया तो लेखपाल लगातार उन्हें बार-बार अपने ऑफिस के चक्कर लगवाने लगा साथ ही बंद कमरे में काम के बदले रुपयों की मांग कर रहा था. 

किसान ने दिया समझदारी का परिचय

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

थरियांव थाना क्षेत्र के चक कोर्रा सादात निवासी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव  खानपुर हल्के का लेखपाल है इस हल्के में आदमपुर भी पड़ता है. लेखपाल के चक्कर लगा-लगाकर थक चुके किसान शिव मोहन तिवारी ने प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को सबक सिखाने की ठानी जिसके तहत उसने इस बात की शिकायत एंटी करप्शन से कर दी.

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

एंटी करप्शन टीम से बातचीत करने के बाद किसान ने रणनीति के तहत लेखपाल को पहले तो फोन किया और फिर मिलने की इच्छा जाहिर की. किसान और लेखपाल के बीच हुई बात के दौरान लेखपाल ने किसान को सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तामेश्वर मंदिर के पास बुलाया.

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

प्लान के मुताबिक किसान हाथ में रुपए लेकर मंदिर पहुंचा, जहां पर पहले से ही लेखपाल उसका इंतजार कर रहा था, किसान ने जैसे ही लेखपाल को रुपए दिए उसके कुछ ही देर बाद एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ लिया.

एंटी करप्शन द्वारा की गई कार्रवाई

किसान की शिकायत पर ही प्रभारी निरीक्षक एंटी क्राइम प्रयागराज से आए उपेंद्र सिंह और सोहन तिवारी के द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है, टीम द्वारा लेखपाल को रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद थाने लाकर आरोपित लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा कर वाराणसी ले गए हैं. जहां पर उसके ऊपर अब विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी तो वहीं दूसरी तरफ किसान द्वारा किए गए इस जागरूकता भरे कार्य के लिए सभी लोग उन्हें बधाई दे रहे है.

डीएम ने किया निलंबित

उधर लेखपाल की इस हरकत को देख फतेहपुर डीएम सी.इंदुमति ने तत्काल कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित लेखपाल प्रमोद कुमार के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया है और विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us