Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में वैशाख अमावस्या के दिन युवक की मौत ! प्रशासन की लापरवाही से गई जान

फतेहपुर के बलखंडी घाट में युवक के डूबने से मौत : फोटो युगान्तर प्रवाह

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में वैशाख अमावस्या के दिन भिटौरा के बलखंडी घाट में गंगा स्नान करने गए युवक की डूबने से मौत हो गई. इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन की घोर लापरवाही सामने आई है.

फतेहपुर में गंगा स्नान करने गए युवक की मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में वैशाख अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने गए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई. घटना बुधवार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा बलखंडी घाट की है. जानकारी के मुताबिक घाट में करीब एक हज़ार के आस पास लोग अमावस्या के दिन नहाने आए थे.

बताया जा रहा है अचानक सुबह करीब साढ़े नौ बजे युवक नदी में डूब गया जिसको काफी देर बाद लोगों ने खोज कर निकाला. आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

40 मिनट तक गंगा में डूबा रहा युवक, नदारत रही पुलिस 

फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहिमापुर गांव का युवक जैम (20) पुत्र श्रवण कुमार गंगा स्नान करने के लिए क्षेत्र के भिटौरा बलखंडी घाट गया था. जानकारी के मुताबिक बलखंडी में गंगा पुल निर्माण को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग उस घाट में गए थे.

जानकारी के मुताबिक कई लोग निर्माणाधीन पुल से गंगा में कूद कर स्नान कर रहे थे कि तभी जैम ने भी पुल से छलांग लगाई लेकिन वो ऊपर नहीं आया. आस पास लोग उसे नदी में खोजते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला.

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

बताया जा रहा है कि करीब 40 मिनट बाद उसे गंगा से निकाला गया. आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बलखंडी घाट में जिस समय घटना हुई वहां कोई भी पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था.

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

ओम घाट में पहरा देते रहे थानेदार, बलखंडी में हो गई घटना

वैशाखी अमावस्या के दिन बड़ी संख्या में गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालू भिटौरा ओम घाट और बलखंडी में पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि पुलिस ओम घाट की व्यवस्था में लगी रही लेकिन बलखंडी में एक होमगार्ड भी नहीं था.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

मौजूद लोगों ने बताया कि घाट में करीब 1 हज़ार से भी ज्यादा लोग थे युवक के नदी में डूबने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची 40 मिनट बाद जब उसको गंगा से निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी. लेकिन फिर भी लोग उसे अस्पताल लेकर गए.

प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि घटना के करीब एक घंटे बाद चौकी इंचार्ज और एक सिपाही केवल मुआयना करने आए थे जबकि 2 मिनट की दूरी पर पुलिस मौजूद थी. लोगों ने कहा कि अगर पुलिस मौके पर होती तो निर्माणाधीन पुल से कोई छलांग नहीं लगाता और हादसा नहीं होता

08 May 2024 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में वैशाख अमावस्या के दिन युवक की मौत ! प्रशासन की लापरवाही से गई जान

Fatehpur News In Hindi

फतेहपुर में गंगा स्नान करने गए युवक की मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में वैशाख अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने गए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई. घटना बुधवार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा बलखंडी घाट की है. जानकारी के मुताबिक घाट में करीब एक हज़ार के आस पास लोग अमावस्या के दिन नहाने आए थे.

बताया जा रहा है अचानक सुबह करीब साढ़े नौ बजे युवक नदी में डूब गया जिसको काफी देर बाद लोगों ने खोज कर निकाला. आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

40 मिनट तक गंगा में डूबा रहा युवक, नदारत रही पुलिस 

फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहिमापुर गांव का युवक जैम (20) पुत्र श्रवण कुमार गंगा स्नान करने के लिए क्षेत्र के भिटौरा बलखंडी घाट गया था. जानकारी के मुताबिक बलखंडी में गंगा पुल निर्माण को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग उस घाट में गए थे.

जानकारी के मुताबिक कई लोग निर्माणाधीन पुल से गंगा में कूद कर स्नान कर रहे थे कि तभी जैम ने भी पुल से छलांग लगाई लेकिन वो ऊपर नहीं आया. आस पास लोग उसे नदी में खोजते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला.

बताया जा रहा है कि करीब 40 मिनट बाद उसे गंगा से निकाला गया. आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बलखंडी घाट में जिस समय घटना हुई वहां कोई भी पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था.

ओम घाट में पहरा देते रहे थानेदार, बलखंडी में हो गई घटना

वैशाखी अमावस्या के दिन बड़ी संख्या में गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालू भिटौरा ओम घाट और बलखंडी में पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि पुलिस ओम घाट की व्यवस्था में लगी रही लेकिन बलखंडी में एक होमगार्ड भी नहीं था.

मौजूद लोगों ने बताया कि घाट में करीब 1 हज़ार से भी ज्यादा लोग थे युवक के नदी में डूबने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची 40 मिनट बाद जब उसको गंगा से निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी. लेकिन फिर भी लोग उसे अस्पताल लेकर गए.

प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि घटना के करीब एक घंटे बाद चौकी इंचार्ज और एक सिपाही केवल मुआयना करने आए थे जबकि 2 मिनट की दूरी पर पुलिस मौजूद थी. लोगों ने कहा कि अगर पुलिस मौके पर होती तो निर्माणाधीन पुल से कोई छलांग नहीं लगाता और हादसा नहीं होता

Latest News

Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
फतेहपुर की फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और जान...
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Follow Us