Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में देवर के साथ फरार हुई भाभी ! गहनों के साथ नगदी भी ले उड़ी, भटक रहा पति

Fatehpur News: फतेहपुर में देवर के साथ फरार हुई भाभी ! गहनों के साथ नगदी भी ले उड़ी, भटक रहा पति
फतेहपुर में देवर के साथ फरार हुई भाभी (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक महिला अपने देवर के साथ फरार हो गई. इतना ही नहीं वह अपने साथ जेवर और नकदी भी ले उड़ी. पीड़ित पति ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है. घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, एक महिला अपने रिश्तों को शर्मशार करते हुए अपने देवर के साथ फरार हो गई. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है.

बताया जा रहा है कि मैनी अमावस्या की रात भाभी देवर के साथ ऐसी उड़ी कि लोग खोजते रह गए. पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी पत्नी पर गहने, नकदी और मोबाइल लेकर भागने का आरोप लगाया है.

रात 8 बजे अचानक गायब हो गई पत्नी

फतेहपुर (Fatehpur) के सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते शर्मशार हो गए हैं. पीड़ित पति के मुताबिक, उसकी 21 वर्षीय पत्नी 29 जनवरी की रात करीब 8 बजे अचानक घर से गायब हो गई. जब उसने घर में देखा तो पता चला कि वह अपने साथ एक सोने की जंजीर, एक सोने का माला, कान के सोने के टॉप्स, चांदी की तोड़िया और 10,000 रुपये नकद के साथ-साथ दो मोबाइल फोन भी लेकर चली गई.

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसके पड़ोस में रहने वाले चाचा राम शोहावन के बेटे संजय यादव के साथ फरार हुई है. जब वह अपनी पत्नी को खोजने अपने चाचा के घर गया, तो वहां चाचा-चाची ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी. 

Read More: Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

कोतवाली पहुंचा पीड़ित पति, पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित पति को जब उसकी पत्नी कहीं नहीं मिली तो वह मामले की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा. बताया जा रहा है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी के अनुसार, मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही दोनों की तलाश की जाएगी. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

गांव में चर्चा का विषय बना मामला

देवर भाभी के अचानक फरार होने से पूरे गांव में यह चर्चा का विषय बना हुआ है. गांव के लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है.

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us