Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण शीतलहर के बीच खुले स्कूल ! शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन

Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण शीतलहर के बीच खुले स्कूल ! शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन
फतेहपुर में बेसिक के स्कूल खुलने पर शिक्षक ने दिया डीएम रविंद्र सिंह को ज्ञापन (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) भीषण शीतलहर के बाउजूद आज से स्कूल खोल दिए गए. शिक्षक संघ ने डीएम रविंद्र सिंह (IAS Ravinder Singh) को ज्ञापन देते हुए विद्यालयों को बंद करने की मांग की है.

Fatehpur School News: यूपी के फतेहपुर में शीतकालीन अवकाश (Winter Vacation) समाप्त होने के बाद बुधवार को बेसिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को खोल दिया गया है. हाड़ कपाऊ ठंड के बीच उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के जिला महामंत्री ने डीएम रविंद्र सिंह (IAS Ravinder Singh) को ज्ञापन देते हुए छुट्टियों को बढ़ाए जाने की मांग की है. आपको बतादें कि अभी तक बेसिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में 14 जनवरी तक अवकाश था जो मकर संक्रांति से समाप्त हो चुका है. 

ग्रामीणांचल के बंद रहे स्कूल शहर में खुले 

फतेहपुर (Fatehpur) में शीतकालीन अवकाश के बाद आज से स्कूलों को खोल दिया गया है. दो दिन पड़ रही सर्दी और शीतलहर ने जनमानस को प्रभावित कर रखा है. बताया जा रहा है कि ग्रामीणांचल के अधिकतर मान्यता प्राप्त विद्यालय ठंड के चलते बंद रहे.

गाजीपुर क्षेत्र के एक प्रबंधक ने बताया कि अधिक ठंड की वजह से विद्यालय को बंद रखा गया है. वहीं शहर के अधिकतर विद्यालय खुले रहे. ठिठुरते बच्चे मजबूरी में स्कूल जाते दिखे. जानकारी के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में 18 जनवरी तक स्कूलों को बंद (School Closed In UP) कर दिया गया है. 

शिक्षक संघ ने डीएम को दिया ज्ञापन 

जिले में लगातार हो रही ठिठुरन के बीच उ0प्र0जू0हा0शि0 संघ के फतेहपुर महामंत्री ललतेश त्रिवेदी ने डीएम रविंद्र सिंह (IAS Ravinder Singh) ज्ञापन देते हुए कहा है कि बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे समाज के अंतिम पायदान से सम्बंध रखते हैं उनके पास ठण्ड से बचने के लिए सीमित संसाधन होते हैं. मौसम विभाग ने भी बारिश की संभावना जाहिर है इसलिए जनहित में स्कूलों को बंद किया जाए.

Read More: Uttar Pradesh News: पत्नी पर पति को डंडे से पीटकर करंट लगाने का आरोप, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us