Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में सिगरेट चोरी पर मुकदमा ! मुठभेड़ में तीन शातिर गिरफ्तार

Fatehpur News: फतेहपुर में सिगरेट चोरी पर मुकदमा ! मुठभेड़ में तीन शातिर गिरफ्तार
फतेहपुर में सिगरेट चोरी पर मुकदमा तीन आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार: Image Credit Fatehpur Police

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में पान मसाला सिगरेट चोरी पर पुलिस ने FIR दर्ज करते हुए तुरंत उसका खुलसा भी कर दिया. घटना बकेवर थाना (Bakewar Thana) क्षेत्र की है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में 50 किलो मटर चोरी के बाद अब 50 रुपए की सिगरेट चोरी पर मुकदमा दर्ज किया है. घटना बकेवर थाना (Bakewar Thana) क्षेत्र के दिलावलपुर गांव की है.

शिकायती पत्र में बताया गया कि पान की गुमटी में एक डिब्बी सिगरेट, जुंबा केसरी वाली केसर, और दिल में राज करने वाली सनकी के पाउच के साथ एक छोटी बैटरी सहित 300 रुपए नकदी रखे थे. पुलिस ने बाकायदा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और तुरंत ही इसका खुलासा भी कर दिया.

फतेहपुर में पान मसाला की गुमटी पर चोरों की नज़र 

बकेवर थाना (Bakewar Thana) क्षेत्र के दिलावलपुर निवासी अतीश कुमार ने तहरीर के माध्यम से बताया कि बीते मंगलवार की शाम गांव के मोड़ के पास पान की गुमटी को बंद करके घर चला गया था.

सुबह पहुंचने पर ताला टूटा हुआ था और उसके अंदर रखी एक डिब्बी मूमेंट सिगरेट, केसर, एसएनके पान मसाला के पाउच के साथ उजाले के लिए रखी छोटी बैटरी और 300 नकदी चोरों ने पार कर दी. पीड़ित ने FIR दर्ज कराते हुए प्रशासन से इस गरीबी में न्याय की मांग की थी.

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

मुठभेड़ के दौरान हुआ खुलासा, चौक गई पुलिस

दिलावलपुर निवासी अतीश कुमार बुधवार को बकेवर थाने पहुंचा और पूरी घटना का जिक्र करते हुए न्याय की मांग की. बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के पुलिस ने जिन अंतर्जनपदीय तीन शातिर चोरों कानपुर नगर के थाना घाटमपुर भगवंत नगर निवासी शमीम उर्फ सलीम, साढ़ थाना क्षेत्र के महोलिया निवासी वकील और बकेवर थाने के कंसाही गांव का राकेश उर्फ रफीक उर्फ मंडोला को पकड़ा था उन्होंने ही दिलावलपुर गुमटी चोरी की घटना कबूल की.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

मीडिया को जानकारी देते हुए थाना प्रभारी महेश ने बताया कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया था जिसका खुलासा भी हो गया है. मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए चोरों ने कई चोरियों को कबूला है.

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us